अबुआ अधिकार मंच

अबुआ अधिकार मंच Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अबुआ अधिकार मंच, Ranchi.

80वीं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳आज तिरंगा सिर्फ आसमान में नहीं लहराता…आज उन लाखों सपनों, संघर्षों और कुर्ब...
15/08/2026

80वीं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

आज तिरंगा सिर्फ आसमान में नहीं लहराता…
आज उन लाखों सपनों, संघर्षों और कुर्बानियों की कहानी भी लहराती है, जिनकी कीमत देकर हमें आज़ादी मिली।

जिन्होंने अपने घर छोड़े,
जिन्होंने अपनों से बिछड़ना स्वीकार किया,
जिन्होंने हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को चूम लिया—
उन स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के लहू से लिखी गई है हमारी आज़ादी।

हम उस पीढ़ी के ऋणी हैं,
जिसने अपना आज कुर्बान करके हमारा आज़ाद कल बनाया।

जय हिंद, जय भारत 🇮🇳

🇮🇳

🇮🇳 80वीं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳आज तिरंगा सिर्फ आसमान में नहीं लहराता…आज उन लाखों सपनों, संघर्षों और कु...
15/08/2026

🇮🇳 80वीं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

आज तिरंगा सिर्फ आसमान में नहीं लहराता…
आज उन लाखों सपनों, संघर्षों और कुर्बानियों की कहानी भी लहराती है, जिनकी कीमत देकर हमें आज़ादी मिली।

जिन्होंने अपने घर छोड़े, जिन्होंने अपनों से बिछड़ना स्वीकार किया, जिन्होंने हंसते– हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया—
उन स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के लहू से लिखी गई है हमारी आज़ादी।

हम उस पीढ़ी के ऋणी हैं,। जिसने अपना आज कुर्बान करके हमारा आजाद कल बनाया।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें—
देश की एकता, अखंडता, सम्मान और संविधान की गरिमा को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अबुआ अधिकार मंच द्वारा जोन्हा, अनगड़ा में आयोजित "Run For Environment" मैराथन दौड़ का सफल ...
09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अबुआ अधिकार मंच द्वारा जोन्हा, अनगड़ा में आयोजित "Run For Environment" मैराथन दौड़ का सफल आयोजन हुआ।

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जोन्हा की वादियों में 250 से अधिक युवाओं ने सहभागिता कर "पर्यावरण बचाओ, भविष्य बचाओ" का संदेश को मैराथन दौड़ के माध्यम से बुलंद किया। यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि जल-जंगल-जमीन की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। साथ ही पौधों का वितरण कर वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाया गया।

पर्यावरण की रक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति संरक्षण को जन-अभियान बनाएं।

दौड़ते कदमों ने दिया संदेश — स्वस्थ युवा, सुरक्षित पर्यावरण और बेहतर भविष्य।

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएँ, प्रकृति के प्रति सम्मान, संघर्षशीलता...
09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएँ, प्रकृति के प्रति सम्मान, संघर्षशीलता और सामाजिक योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आइए, हम उनकी गौरवशाली विरासत, अधिकारों और अस्मिता के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें।

जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचे।

जोहार!

Run for Environment... 05 Km Marathon Run.
08/08/2026

Run for Environment...
05 Km Marathon Run.

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जोन्हा, अनगड़ा में आयोजित "पर्यावरण बचाओ रैली सह मैराथन दौड़" के प्रतिभागियों की गंजी का ल...
08/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जोन्हा, अनगड़ा में आयोजित "पर्यावरण बचाओ रैली सह मैराथन दौड़" के प्रतिभागियों की गंजी का लोकार्पण किया गया।

जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा दौड़ेंगे।

पर्यावरण के लिए दौड़ेगा युवा
09 अगस्त | विश्व आदिवासी दिवस
जोन्हा, अनगड़ा

Education reforms are underway. Now it's time for India to initiate bold reforms in environmental and climate governance...
30/07/2026

Education reforms are underway. Now it's time for India to initiate bold reforms in environmental and climate governance as well.

My latest article highlights why climate governance must become a national priority for a truly Viksit Bharat.

29/07/2026

Address

Ranchi
834001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अबुआ अधिकार मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share