28/08/2026
रिश्तों की डोर से सामाजिक समरसता तक-लोहरदगा में स्नेह और संकल्प के साथ मनाया रक्षाबंधन उत्सव
लोहरदगा, 27 अगस्त। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और परस्पर रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन उत्सव वनवासी कल्याण केंद्र, लोहरदगा परिसर में हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। संध्या 6 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जिला समिति, नगर समिति एवं नगर महिला समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मा. कृपा प्रसाद सिंह जी, नगर समिति अध्यक्ष श्री राजेश महतो जी, नगर महिला समिति सचिव श्रीमती संगीता मिल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती रीता अग्रवाल जी एवं श्रीमती कनकलता जी ने रक्षाबंधन के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने पर्व को केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक न मानकर आपसी आत्मीयता, सामाजिक समरसता और एक-दूसरे के प्रति दायित्वबोध को मजबूत करने वाला पर्व बताया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सह श्रद्धा जागरण प्रमुख माननीय महरंग उराँव जी, नगर समिति सचिव श्री सुनील अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्री अरुण राम जी, कोषाध्यक्ष श्री सत्यकेतु जी, जिला समिति सदस्य श्री विनोद राय जी, श्री चोन्हस उराँव जी, श्री विजय भगत जी एवं श्री उपेन्द्र जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, आत्मीय सहयोग और समर्पण से आयोजित यह रक्षाबंधन उत्सव स्नेह, विश्वास और सामाजिक एकात्मता के भावों से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम ने समाज में परस्पर अपनत्व और सेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
#तू_मैं_एक_रक्त