14/07/2026
भोजूडीह स्टेशन पर खड़ी 12886 आरण्यक एक्सप्रेस है। ये ट्रेन झारखंड के #भोजूडीह को बंगाल के #शालीमार ( कोलकाता) से जोड़ती है। कहने को तो ये ट्रेन झारखंड से बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए एक ट्रेन है। झारखंड की जनता सालों से झारखंड के औद्योगिक नगरी #बोकारो_स्टील_सिटी से कोलकाता के लिए एक सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की मांग कर रहें हैं। भोजूडीह और बोकारो_स्टील_सिटी दोनों साउथ_ईस्टर्न_रेलवे के आद्रा मंडल के अधीन आता है लेकिन South Eastern Railway का असल खेल यहां समझिए, SER झारखंड को अच्छी सुविधा देना ही नहीं चाहता है, असल में ये ट्रेन आद्रा से कोलकाता के लिए चलाई जाती है , आद्रा का प्लेटफॉर्म अन्य पैसेंजर ट्रेनों के लिए खाली रहे इसलिए इस ट्रेन को भोजूडीह भेज दिया गया है।
आद्रा मंडल से हमारा सवाल है
जब ये ट्रेन पूरी तरह एक ही जोन (SER) में चलती है , और बोकारो स्टील सिटी भी इसी जोन में है फिर इस ट्रेन का अब तक बोकारो स्टील सिटी तक विस्तार क्यों नहीं दिया गया है जबकि अब तलगडिया से बोकारो वाया चास नई रूट भी बन कर तैयार है ?
अब झारखंड का दोहन नहीं सहा जाएगा।
अब झारखंड आपकी चालाकियां समझने लगा है।
अब झारखंड सिर्फ मालगाड़ियां चलने नहीं देगा।
झारखंड को उसका हक चाहिए।
जल्द इस ट्रेन का विस्तार बोकारो स्टील सिटी तक किया जाए।
Ashwini Vaishnaw Ministry of Railways, Government of India Dhullu Mahto Adra Rail