21/07/2023
असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की मीटिंग जिला अध्यक्ष नछतर कल्याण मटदादु की अध्यक्षता में डा मदन लाल के आवास पर डबवाली में संपन्न हुई। जिसमे डबवाली की ब्लॉक कार्यकारणी की व शहर डबवाली की कार्यकारणी और वार्ड no. 19 की कार्यकारणी को घोषित किया गया । जिसमे सुखविंदर सिंह खुईया मलकाना को ब्लॉक डबवाली अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह नींदू को उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार अलीका को उपाध्यक्ष, बलजीत सिंह निल्यवाली को महासचिव, बिंदर सिंह डबवाली सचिव बनाया गया। शहर डबवाली की कार्यकारणी मैं गगनदीप सिंह शेरगढ़ को मीडिया प्रवक्ता नियुक्त किया गया । शिव नगर वार्ड no. 19 की कार्यकारणी में रेशम सिंह नंबरदार को अध्यक्ष, कृष्ण कुमार भाट को उपाध्यक्ष,बाबा देशराज को सचिव, गुरजीत कुमार को कार्यकारणी सदस्य , राजकुमार को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया । इस मौके पर सभी नव नियुक्त सदस्यों को जिला अध्यक्ष दुबारा माला पहना कर व
मिठाई बांटकर समानित किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नछतर कल्याण मटदादु ने कहा की सरकार दुबारा परिवार पहचान पत्र में किए जा रहे आर्थिक भेदभाव को बंद करना चाहिए और जनता के लिए इसे और आसान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की केंद्र व हरियाणा की बीजेपी सरकार कर्मचारी , किसान व मजदूर विरोधी है यह बात पिछले 9 सालो मैं साबित हो चुकी है और जनता ने इस बार मन बना लिया है कि इस जनता विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम 2024 में करेंगे।