Pasi sudesh

Pasi sudesh pasi

15/02/2026

महाराजा रूद्र भर पासी

26/01/2026

जब आप भेदभाव करते ही नहीं हैं, तब UGC के नए गाइडलाइंस से कांप क्यों रहें हैं..?

23/01/2026
22/01/2026

सूरज पासी सुहेलदेव आर्मी चीफ सुनिल पासी नागवंशी

जय महाराजा सुहेलदेव पासी जी
22/01/2026

जय महाराजा सुहेलदेव पासी जी

Mharaja lakahn pasi
19/01/2026

Mharaja lakahn pasi

रॉय बरेली के शासक राजा डल देव पासी जीराय बरेली के पासी राजा डालदेव राजा डालदेव का राज्य डलमऊ में था ये चार भाई थे, डालदे...
18/01/2026

रॉय बरेली के शासक राजा डल देव पासी जी

राय बरेली के पासी राजा डालदेव
राजा डालदेव का राज्य डलमऊ में था ये चार भाई थे, डालदेव, बालदेव और ककोरन और राजा भावों । राजा डालदेव ने अपना राज्य चारों भाइयों में बांटकर एक शक्तिशाली साम्राज्य की स्थापना की थी। इन तीनों का राज्य गंगा नदी तथा सई नदी के मध्य पूर्व में आरख ग्राम से लेकर पश्चिम में खीरों तक था। राजा डालदेव का का किला लगभग 12 बीघे के क्षेत्र में था। इस किले के अंदर सैनिक छावनी थी। किला गंगा किनारे काफ़ी ऊंचाई पर था किले के चारों ओर 30 मीटर ऊंचाई पर गहरी खाई थी जिसे गंगा नदी के पवित्र जल से भरा जाता था। यह किला अब टीले के रूप में है। बालदेव का किला सई नदी के किनारे था। राजा बालदेव ने ही राय बरेली नगर की नींव डाली थी और उसे बसाया था। इस राजा ने भरौली नाम के किले का निर्माण कराया था। कालांतर में भरौली शब्द बिगड़कर बरैली हो गया था। राजा ककोरन
जगतपुर से 12 किलोमीटर दूर डलमऊ तहसील के अंतर्गत सुदमानपुर में राजा ककोरन का किला था। इनके सबसे छोटे भाई राजा भावों ने राय बरेली से बीस किलोमीटर पूरब 200 मीटर लम्बा 200 मीटर चौड़ा मट्टी का किला बनवाया था उन्होंने राजभर पासियों की एक बड़ी सेना तैयार की थी। राजा डालदेव और इनके अन्य भाईयों के पासी राज्य की खुशहाली और संपन्नता जौनपुर के शासक इब्राहीम शाह शर्की 1402-1440 के साम्राज्य में एक काँटे की तरह थी इब्राहीम शाह ने डालदेव के राज्य पर आक्रमण कर दिया। डालदेव के भाई ककोरन ने सुदमानपुर में इब्राहीम से भीषण संघर्ष किया, लड़ते हुए ककोरन वीरगति को प्राप्त हुए। इसके बाद इब्राहीम डलमऊ के राजा डाल देव पासी के ऊपर आक्रमण कर दिया ,ओ बहुत पहले से योजना बना रहा था,लेकिन वो सफल नही हुआ ,,क्योकि उसकी सेना राजा की सशक्त सेना के सामने टिक नही पाती थी,,वो हमेशा से मोके की तालाश मे रहता था,इसी लिऐ उसने राजा के एक बघेल सरदार को लालच देकर उसने अपने तरफ मिला लिया,,उस बघेल सरदार की गद्दारी से पूरा राज्या तहस महस हो गया,उसने नावाब को बताया हमले का सबसे अच्छा मौका होली के दिन रहेगा,क्योकि उस दिन पूरा राज घराना जश्न मे डूबा रहता है और सेना भी शराब के नशे मे लपरवाह रहती है ,फिर क्या था,उस गद्दार बघेल ने रात को किले के पीछे का दरवाजा खोल दिया, और रात को हमला होने से पूरा प्रशासन हिल गया, उसने बूढो,बच्चो को भी नही बक्शा,धोखे से हुए हमले से सब तहस महस हो गया, राजा की हत्या कर दी गयी और जब वो जालिम राजा की रानियो क तरफ बढा, राजा की दोनो रानियो ने आग मे कूद कर जान दे दी लेकिन अपने उपर दाग नही लगने दिया ,उन राजमाताओ को मेरा प्रणाम,,तब से आज तक सदियों के बाद भी उस ईलाके मे होली नही मनायी जाती। होली का पर्व एक सप्ताह बाद मनाया जाता है।
#पासी_जाति_का_इतिहास #पासी #रूदौली #इतिहास #जयंती

पासी समाज के अवध के मुख्य और आखिरी शासक। राजा गंगा बॉक्स रावत जी के ज्येष्ठ कुंवर रणजीत सिंह पासी जी  1857 की क्रांति की...
17/01/2026

पासी समाज के अवध के मुख्य और आखिरी शासक। राजा गंगा बॉक्स रावत जी के ज्येष्ठ कुंवर रणजीत सिंह पासी जी 1857 की क्रांति की शुरुआत...... See more

31 मार्च 1850 विजय दिवस : राजा गंगाबख्श रावत ==================================29 मार्च  सन 1850;   को पासी तालुकेदार गं...
16/01/2026

31 मार्च 1850 विजय दिवस : राजा गंगाबख्श रावत
==================================

29 मार्च सन 1850; को पासी तालुकेदार गंगा बख्श रावत ने अंग्रेजो को बराबंकी देवा कसिमगंज के निकट भेटई किले के युद्ध में अंग्रेजो को करारी शिकस्त दी थीं , अंग्रेज सेनापति इलडरटोन को मार गिराया , उस युद्ध के याद में पासी समाज उस दिन को विजय दिवस के रुप में 31 मार्च को याद करता और मनाता है

29 मार्च सन् 1850 : ( विजय दिवस )

29 मार्च सन् 1850 को झुक रही दोपहरी में अचानक किले की एक रक्षक पासी टुकड़ी प्रकट हुई जिसने कैप्टन विल्सन की फौज़ पर भंयकर आक्रमण कर दिया अप्रत्याशित रूप से आई आफत अंग्रेजो को महाकाल के समान लगी ।
कैप्टन विल्सन की विक्षिप्त अवस्था को देख , नवाबअली की दोनों नाइन पाउण्डर तोपों ने किले पर गोली बारी शुरू कर दी । पश्चिम की ओर से कैप्टन बारलों ने फौरी कार्रवाही के स्वरूप दस गोले चला दिए । कै बारलों की अग्रिम टुकड़ी के सूबेदार मेजर ने द्वार पर एक बनावटी झपट्टा किया ।
किले की रक्षक टुकड़ी बड़े इत्मिनान के साथ अंदर लुप्त हो गई । सूबेदार मेजर ने उसका पीछा किया । कैप्टन विल्सन ने फौरन कैप्टन बोयलू और अपने बिखरे हुएं आदमियों को एकत्र करके सूबेदार मेजर के पीछे हो लिए । चिन्तित और उत्तेजित कैप्टन विल्सन अंग्रेजी अफसरों व सैनिकों को खोज खोज कर , नाइन पाउण्डर गन के साथ बाह्य द्वार से भीतरी भाग में ढकेल दिया । यह फौरी कार्यवाही कैप्टन विल्सन ने सुरक्षित स्थान प्राप्त करने की लालसा में की थी ।
किले से पासी सैनिकों की एक रक्षक टुकड़ी पुनः अवतरित हुई और बाँसों से बने प्रवेश द्वार के फाटकों को बन्द करके लुप्त हो गई । इन फाटकों की यह विशेषता थी कि- गोलियों की बाढ़ भी इनको अधिक क्षति नहीं पहुंचा पाती थी । बन्द कपाटों को खोलने के लिए अन्दर और बाहर के अंग्रेज़ सैनिकों ने प्रयत्न करने शुरू कर दिए , कुछ तो नाइन पाउण्डर गन लेने के लिए दौड़ पड़े । उस समय यह कहावत पूरी तरह चरितार्थ हो गई

कि " खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे "

अचानक किले से दनादन तीरों व गोलियों की बरसात होने लगी । , बाह्य द्वार का ऊपरी भाग भी आग बरसाने लगा । अंग्रेज़ी सेना के छक्के छूट गए । अब तक की मुठभेड़ों में अंग्रेज़ी सेनाओं को सामने की लड़ाई से पाला पड़ा था , उसमें दाँव - पेंच या छद्म युद्धनीति का प्रयोग हिन्दुस्तानियों के द्वारा नहीं के बराबर था । पासी जाति गुरिल्ला युद्ध करने में माहिर थी जों उनके परंपरागत युद्ध करने की आदतों में शमिल था ऊपर से राजा गंगाबक्स रावत ने जिस युद्धनीति का प्रयोग किया उससे अपने आप में एक कुशल योद्धा साबित हुआ । गंगाबक्स रावत की युद्धशैली में पासी समाज के वीर योद्धाओं की जाँबाज़ी और फुर्तीलेपन का अपना एक विशेष महत्व था ।
अंग्रेज़ों के समक्ष पुनः यह याद ताजा हो गई कि- पासी जाति युद्धनीति में पारंगत है । अपने में वीरता , दृढ़ता और निभर्रता का अमरपाठ समायोजित किए हुए है । सारी परिस्थितियों को देखते हुए यह तो स्पष्ट था कि कैप्टन विल्सन की फंसी सैनिक टुकड़ी न तो आगे बढ़ सकती थी , न तो बाहर निकल सकती थी पासियो ने ऐसा घेरा बनाया की अंग्रेज थर्राने लगे उनकी सांसे मानो थम सी गई थी , उनको बस एक हि सहारा था कि बची हुई बाहरी अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ही इस दयनीय दशा से उद्धार करेगी , बौखलाए हुए अंग्रेज किले की दीवारों पर गोलीबारी कर रहे थे ताकि आगे का कोई रास्ता मिल जाए परन्तु यह सभी कोशिशें बेकार हुई जा रही थी । गोलाबारी की ध्वनि सुनते ही बाहरी मोर्चाबन्दियों की विभिन्न सैनिक टुकड़ियों के अधिनायकों ने किले के कमज़ोर दिखने वाले हिस्से पर आक्रमण करने के आदेश दे दिए ।
दोनों ओर की घनघोर गोलाबारी से सम्पूर्ण वातावरण आतंकित हो उठा था । अर्थहीन गोलियों की तड़तड़ाहट , तोपों की गड़गड़ाहट ही अंग्रेजों की विपुल युद्ध सामग्री का हास किए जा रही थी । पश्चिम की ओर से कैप्टन बारलो के सैनिको के अंदर पहुंचने के साहसिक प्रयास सीढ़ियों की लघुता कारण नाकामयाब और बुरी तरह घायल हो रहे थे । पूर्व की ओर से नवाबअली किसी भाँति किले के भीतर पहुँच कर भीतरी खाई के घेरे में कैद हो गया था । नवाबअली के बहुत से साथी निरूउद्देश्य प्रयासों में खाइयों में गिर पड़े थे । कैप्टन विल्सन भी घेरे में फंसे पड़े थे । पूर्व से सफ़शीकन ख़ान के प्रयास भी सफल नहीं हो पा रहे थे , इनके लिए भीतरी खाई एक बड़ा अवरोध उत्पन्न किए हुए थी । किले के भीतर प्रवेश करने के प्रयत्न में अंग्रेजी सैनिकों की एक विचाराधीन संख्या काम में आ रही थीं । कैप्टन विल्सन के किले में पहुंचते ही , 45 मिनटों में अपनी पार्टी की सारी युद्ध सामग्री समाप्त कर दी थी । इस पूरे अभियान और साहसिक प्रयत्नों के क्षणों में लेफ्टिनेंट इलडरटोन ने अपने कौशल और वीरता का अनूठा परिचय दिया । इलेंडरटोन का यह परिचय अंग्रेजों के लिए एक दुःखद गौरवमय था ।
परन्तु वास्तविकता इससे परे थी पासी राजा गंगाबक्स रावत ने अपने चक्रव्यूह में कैप्टन विल्सन को फाँस कर जो भयंकर गोरिल्ला युद्ध किया , वह युद्धशास्त्र में अपना एक अलग ही स्थान बनाए हुए है किले की रक्षक सेना अंग्रेजों को गोलियों से भून रही थी और उनके अदृश्य भयंकर तीर गाजर - मूली की तरह काट रहे थे । अंग्रेजी सेना में भगदड़ मची थी । लोग त्राहि - त्राहि कर रहे थे । हताश व सहमे , भयभीत निगाहों से इधर - उधर अपने - अपने छुपने का स्थान ढूंढने में गतिशील थे । ऐसे में लेफ्टीनेन्ट इलडरटोन की गर्दन में गंगाबक्स रावत का सनसनाता हुआ भयंकर तीर लगा , उससे गिर कर , इलडरटोन ने अपनी इहलीला समाप्त कर दी थी । कैप्टन विल्सन और बायलू के अर्थहीन गोला बारूद की बरबादी उनकी साथियों के मौतें , किले में प्रवेश करने के प्रयासों की असफलताएँ सामने दिखाई पड़ रही थी ।
अंग्रेन सेनानायक अपनी एक तोप गन और साथियों की लाशों को छोड़ कर पीछे की ओर हटने लगे । पासी वीर गंगाबक्स रावत इस बात से पूरी तरह अवगत थे , कि विपुल युद्धसामग्री और असंख्य सैनिक सहायतार्थ अंग्रेज लखनऊ से आ ही रहे होंगे , जिनके सामने स्वयं और अपने सैनिकों की आहुति देना बुद्धिमत्ता न होगी । सहायतार्थ ब्रिटिश सेना के आने के पूर्व ही अपनी युद्ध योजना बना लेनी है । पासी वीर गंगाबक्स रावत ने अपने सभी बड़े / छोटे गढ़ों की सेनाओं को पूर्व के घने जंगलों के रास्ते , जिधर गालिब जंग की टुकड़ी तैनात थी आधी रात में बाहर भेज दिया

कैप्टन विल्सन को लखनऊ से एक बड़ी सेना के चलने की सूचना प्राप्त हो गई थी । जिसमें अश्वारोहियों और पैदल सेना के साथ भारी तोपें भी हैं । सेना के आने पर छोड़ी गई तोप ढूंढ ली गई थी । लेफ्टिनेंट इलडरटोन का शरीर अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ भेज दिया गया था

इस आक्रमण में ब्रिटिश सेना के 19 सैनिक मारे गए , 57 घायल हुए , गंगाबक्स रावत के भेटई किले में 11 आदमी मरे और 19 घायल हुए थे । " गंगाबक्स रावत अपनी सैन्य शक्ति के साथ गालिब जंग की तैनात टुकड़ी की ओर मुँह मोड़ा है । कैप्टन विल्सन को यह समाचार मिलते ही , उसके हाथों से तोते उड़ गए अंग्रेज़ी सेना में हड़कम्प मच गया । उनका यह विचार कि अब शेर ( गंगाबक्स रावत ) जंगल में फंस चुका है । पर वह जंगल से निकल कर उस इलाके की ओर जा रहा है , जिसे अंग्रेज़ी सरकार बिल्कुल सुरक्षित समझती थी । जितनी देर अंग्रेज़ी सेना को योजना बनाने में लगे , उतने में तो वह शेर ( गंगाबक्स रावत ) कहाँ से कहाँ पहुँच चुका था । अंग्रेज़ सेनानियों को पता चल गया कि शिकार हाथ से निकल चुका है । उस झल्लाहट भरे क्षणों में पासी सैनिकों के गोरिल्ला युद्ध की याद आते ही अंग्रेज़ सैनिकों में सिहरन पैदा हो जाती थी ।

नीचे अंग्रेज द्वारा सन 1858 में बनाया गया कसीमगंज के भेटई किले की तस्वीर जहां पासी बसते थे जों पासियो द्वारा देश के लिए किए गए संघर्ष की गवाह थी
इस किले को बाद मे अंग्रेजो ने मटियामेट कर दिया था

इस दिन को पासी समाज विजय दिवस के रुप मनाता आया है विजय दिवस पर पूरे। समाज को हार्दिक शुभकामनाएं एवं यह आशा है की पूरा समाज इस गौरव को याद करे और दिलो में संजोए ।

उक्त लेख - लेखक स्व श्री के के रावत जी के किताब से लिए गए है

एवं स्लीमन की डायरी का अध्ययन कर यह व्रतांत आपके समक्ष प्रस्तुत किया हूं

The Pasi Landlords
( कुंवर प्रताप रावत )

ार्च_1850_विजय_दिवस
#भारशिव_वंश_पासी_जाति
#पासी_जाति_का_इतिहास

लखनऊ निर्माता महाराजा लाखन पासी की जयंती पर आप सभी देशवासियों,लखनऊ वासियो व पूरे समाज को हार्दिक शुभकामनाएं         आज ल...
14/01/2026

लखनऊ निर्माता महाराजा लाखन पासी की जयंती पर आप सभी देशवासियों,लखनऊ वासियो व पूरे समाज को हार्दिक शुभकामनाएं

आज लखनऊ में जितनी बड़ी पुरानी इमारते है ज्यादातर नवाबी समय की है ,कहने को नवाबों ने तराशा है पर नवाबो और मुगलों ने वही स्थान क्यों चुना जहां पहले पासी राजाओं के भवन महल और मंडप थे ....!

उत्तर साफ है नवाब और मुगल यहां के नहीं थे और उन्हे यहां की धरातल की जानकारी भी नही थी गोमती नदी किनारा होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहा है इसलिए सबसे ऊंचा माना जानें वाला लाखन टेकरा ( लाखन टीला ) जो महाराजा लाखन पासी का कोट कहलाता था इसलिए महराज जी ने ऐसी जगह का चुनाव किया जहां बाढ़ का खतरा ना हो और जहां किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज है ये महाराजा लाखन पासी का महल और किला हुआ करता था ...... ।

नाम भले ही पासी राजाओं का भुला दिया गया हो नाम भले नवाबों का आता हो ,पर उसके नीचे दबे अवशेष ये गवाही देती है नवाबों और मुगलों से पहले यहां प्राचीन भवनों के कोने कोने पर निर्माण हुए थे जिसे उनसे पूर्व के पासी राजाओ ने बनवाया था......।
सूरज पासी सुहेलदेव आर्मी चीफ The Pasi Landlords shivam.pasi Sonu Pasi सुनिल पासी नागवंशी

Address

Raniganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pasi sudesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pasi sudesh:

Share