Prince Yukesh Singh

Prince Yukesh Singh CEO C.S. INFRACONSTRUCTION Ltd.
(1)

पूज्य पिताजी की अनुपस्थिति हमारे जीवन का एक शून्यकाल है,उनके बगैर हमारा हर त्योहार, हर पर्व सूना है…आज रक्षाबंधन के पावन...
28/08/2026

पूज्य पिताजी की अनुपस्थिति हमारे जीवन का एक शून्यकाल है,उनके बगैर हमारा हर त्योहार, हर पर्व सूना है…

आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में हमारे आवास खनवर पर पधारी माताओं-बहनों ने राखी बाँधकर अपना आत्मीय प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर मैंने सभी बहनों को आश्वस्त किया कि पूज्य पिताजी की ही भाँति एक भाई और बेटे के रूप में आप सबकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए आजीवन तत्पर रहूँगा।

इस दौरान माताओं-बहनों ने पूज्य पिताजी के उनके प्रति अगाध प्रेम, अपनत्व और आत्मीय लगाव की स्मृतियों को साझा किया तो कई बहनें भावुक हो गईं। उनके लिए पिताजी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि परिवार के अभिभावक और सबसे बड़े सहारे के रूप में सदैव खड़े रहे।

आप सभी का पूज्य पिताजी के प्रति यह असीम प्रेम और आत्मीयता मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा और अमूल्य धरोहर है। पिताजी से प्राप्त संस्कार, जनसेवा की भावना और उनकी विरासत का सदैव अनुसरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करता रहूँगा।

A bond, a relation which can never break.एक ऐसा बंधन, एक ऐसा रिश्ता जो कभी टूट नहीं सकता।
28/08/2026

A bond, a relation which can never break.

एक ऐसा बंधन, एक ऐसा रिश्ता जो कभी टूट नहीं सकता।

मेरे पूज्य पिताजी, मा० विधायक रसड़ा श्रद्धेय श्री उमाशंकर सिंह जी के दुःखद निधन के पीड़ादायी एवं विषम समय में हमारे आवास...
23/08/2026

मेरे पूज्य पिताजी, मा० विधायक रसड़ा श्रद्धेय श्री उमाशंकर सिंह जी के दुःखद निधन के पीड़ादायी एवं विषम समय में हमारे आवास पर पहुंचकर परिवार को संबल प्रदान करने तथा पूज्य पिताजी की दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु पधारे माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, हमारी अभिभावक बहुजन समाज पार्टी की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी, मा० प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं केंद्रीय मंत्री श्री पंकज चौधरी जी, मा० उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, मा० विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी, मा० नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी, मा० प्रदेश अध्यक्ष बसपा श्री विश्वनाथ पाल जी, हमारे पारिवारिक सदस्य एवं मा० मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी, मा० मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी, मा० मंत्री श्री संजय निषाद जी, मा० मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी, मा० मंत्री श्री जयवीर सिंह जी, मा० मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी, मा० मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी जी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव जी, मा० विधान परिषद सदस्य श्री रामचन्द्र सिंह प्रधान जी, पूर्व सांसद श्री धनंजय सिंह जी, मा० विधायक श्री पंकज सिंह जी, मा० विधायक श्री सुशील सिंह जी, मा० विधायक श्री जय प्रताप सिंह जी, मा० विधायक श्रीमती केतकी सिंह जी, मा० विधायक श्री संग्राम सिंह जी, मा० विधायक श्री एच एन सिंह पटेल जी, माननीय विधायक श्री अभय सिंह जी, माननीय विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह जी, मा० विधायक श्री राकेश सिंह जी, मा० विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह प्रिंशु जी, मा० विधायक श्री अभिजीत सिंह सांगा जी, श्री विधायक श्री राजीव सिंह जी, मा० विधायक श्री अजय सिंह जी, मा० विधायक श्री मानवेन्द्र सिंह जी, मा० विधान परिषद सदस्य श्री विनीत सिंह जी, मा० विधान परिषद सदस्य श्री रिशू सिंह जी, मा० विधायक श्री राजप्रसाद उपाध्याय जी, मा० विधायक श्री राजेश गौतम जी, मा० विधायक श्री टी राम जी, मा० विधायक श्री अब्बास अंसारी जी, भारत समाचार के मुख्य संपादक श्री ब्रजेश मिश्रा जी, प्रमुख सचिव श्री संजय प्रसाद जी, प्रमुख सचिव श्री एसपी गोयल जी, पूर्व सांसद श्री सतीश चंद्र मिश्रा जी, पूर्व सांसद श्रीमती कनक लता सिंह जी, पूर्व सांसद श्री राधे मोहन सिंह जी, पूर्व मंत्री श्री यशवंत सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्री नीरज सिंह जी, पूर्व मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह जी, पूर्व मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी जी, पूर्व मंत्री श्री आनंद स्वरूप शुक्ला जी, पूर्व मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी, पूर्व मंत्री श्री अरविंद सिंह गोप जी, पूर्व मंत्री श्री अंबिका चौधरी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ श्री मनोज राय जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री छत्रबली सिंह जी, पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र सिंह जी, पूर्व विधायक श्रीमती मंजू सिंह जी, पूर्व विधायक श्री चंद्र प्रकाश मिश्र जी, पूर्व एमएलसी श्री रामजतन राजभर जी, पूर्व विधायक श्री शैलेश सिंह शैलू जी, श्री उत्कर्ष सिंह जी पुत्र मा० विधान परिषद श्री रविशंकर सिंह पप्पू जी, श्री विपुलेंद्र प्रताप सिंह जी पुत्र पूर्व सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त जी, महामंडलेश्वर नाथ बाबा के महंत कौशलेन्द्र गिरी जी महाराज रसड़ा सहित उत्तर प्रदेश एवं देश के विभिन्न जगहों से आए सभी सम्मानित वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े महानुभावों, पारिवारिक शुभचिंतकों एवं आत्मीयजनों के प्रति मैं और मेरा संपूर्ण परिवार हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता है।

दुःख की इस विषम घड़ी में आप सभी ने हमारे बीच उपस्थित होकर जिस आत्मीयता, संवेदना के साथ हमारे परिवार का दुःख साझा किया तथा हमें इस असहनीय पीड़ा को सहने का संबल प्रदान किया, उसे शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। आपका यह स्नेह, सम्मान और आत्मीयता हमारे परिवार के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगी।

पूज्य पिताजी के प्रति आप सभी द्वारा व्यक्त की गई श्रद्धा, संवेदना एवं सम्मान हमारे परिवार के लिए अमूल्य है। आप सभी के प्रति मैं पुनः हृदय से आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे पूज्य पिताजी की दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं चिरशांति दें।

🙏 आप सभी का हृदय से आभार। 🙏

आज हमारे आवास खनवर, रसड़ा पर अभिभावक स्वरूप पूर्व सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह जी एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श...
22/08/2026

आज हमारे आवास खनवर, रसड़ा पर अभिभावक स्वरूप पूर्व सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह जी एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री अवलेश सिंह जी सहित विभिन्न सम्मानित जनों ने आकर मेरे पूज्य पिताजी श्रद्धेय उमाशंकर सिंह जी (विधायक रसड़ा) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दुःख की घड़ी में उनकी आत्मीय उपस्थिति, संवेदना एवं स्नेह ने हम सभी परिवारजनों को संबल प्रदान किया।

पूज्य पिताजी के लिए आप सभी के द्वारा प्रकट सम्मान और आत्मीय संवेदनाओं के लिए हृदय से आभार। 🙏

मेरे पूज्य पिताजी, मा० विधायक रसड़ा श्रद्धेय श्री उमाशंकर सिंह जी के तेरहवीं संस्कार में देश के विभिन्न राज्यों तथा उत्त...
21/08/2026

मेरे पूज्य पिताजी, मा० विधायक रसड़ा श्रद्धेय श्री उमाशंकर सिंह जी के तेरहवीं संस्कार में देश के विभिन्न राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे अभिभावक तुल्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, नेतागण, पारिवारिक शुभचिंतकों तथा हमारे परिवार स्वरूप गृह जनपद बलिया एवं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लाखों की संख्या में पधारे सम्मानित नागरिकों, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ता बंधुओं, माताओं-बहनों, मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़े साथियों सहित समस्त आत्मीयजनों ने पूज्य पिताजी की पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर ब्रह्मभोज ग्रहण किया। दुःख के इस अथाह सागर में आप सभी की आत्मीय उपस्थिति, सांत्वना और स्नेह ने हमारे टूटे हुए मन को जो संबल प्रदान किया, उसे शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। मैं और मेरा पूरा परिवार आपके इस असीम प्रेम एवं अपनत्व के प्रति आजीवन कृतज्ञ रहेगा।

इतने वृहद आयोजन को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हजारों शुभचिंतकों ने स्वयंसेवक बनकर जिस समर्पण, सेवाभाव और आत्मीयता से अपना दायित्व निभाया, वह हमारे हृदय में सदैव अंकित रहेगा। शासन-प्रशासन के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों एवं प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक आत्मीयजन के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।

पिताजी का असमय चले जाना हमारे जीवन में एक ऐसा रिक्त स्थान छोड़ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। हमारे परिवार के इस अपूरणीय वियोग और सबसे कठिन समय में आप सभी ने जिस प्रकार हमारा हाथ थामा, हमारे दुःख को अपना दुःख समझा और हमें संभालने का प्रयास किया, उसके लिए हम जीवनभर आपके ऋणी रहेंगे। पूज्य पिताजी भले ही आज सशरीर हमारे बीच उपस्थित नहीं हैं, किंतु उनके संस्कार, आदर्श, संघर्ष, जनसेवा और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। हम उनके पदचिह्नों पर चलते हुए आप सभी के प्रेम और विश्वास की इस अमूल्य विरासत को पूरी निष्ठा, सेवा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।

आप सभी का यह स्नेह ही हमारे पूज्य पिताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पुनः आप सभी के आगमन के लिए सपरिवार सभी का पूरी कृतज्ञता से हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ ।🙏

मेरे पूज्य पिताजी एवं रसड़ा के लोकप्रिय मा० विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के दुखद निधन के इस हृदयविदारक क्षण पर आज हमारे आ...
18/08/2026

मेरे पूज्य पिताजी एवं रसड़ा के लोकप्रिय मा० विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के दुखद निधन के इस हृदयविदारक क्षण पर आज हमारे आवास खनवर रसड़ा पहुंचकर मा० सांसद कौशांबी श्री पुष्पेंद्र सरोज जी, श्री कृपाशंकर सिंह जी पूर्व गृहमंत्री महाराष्ट्र, मा० विधान परिषद सदस्य बिहार एवं भोजपुरी अभिनेता श्री पवन सिंह जी, श्री मनीष जयसवाल जी सदर विधायक पडरौना, मा० विधायक श्री मोहन वर्मा जी हाटा कुशीनगर, मा० विधायक कुशीनगर श्री विवेकानंद पांडेय जी, मा० विधायक खलीलाबाद श्री अंकुर राज तिवारी जी, श्री हरगोविंद सिंह जी पूर्व एमएलसी बाराबंकी, पूर्व राज्यमंत्री सपा श्री व्यास जी गौड़ जी, श्री वंशी यादव जी ब्लॉक प्रमुख सोहाव, श्री विजय साहब जी बसपा कोऑर्डिनेटर मिर्जापुर, श्री विनय सिंह जी ब्लॉक प्रमुख मुफ्तीगंज जौनपुर, श्री पीयूष सिंह जी ब्लॉक प्रमुख रायबरेली, श्री नावेद भाई पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमरोहा, श्री रजत सिंह पुत्र पूर्व विधायक श्री छोटे सिंह जी, श्री साकेत सिंह सोनू जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर, श्री अजय पाण्डेय जी राष्ट्रीय अध्यक्ष सवेरा ग्रुप, श्री शक्ति सिंह जी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बीजेपी , डा० गीता जी जिला पंचायत सदस्य मेहनाजपुर, श्री रमेश सिंह कुशवाहा जी मंडल प्रभारी बसपा वाराणसी, श्री अनुराग सिंह जेलर जी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा मंच, श्री जयहिंद राम मंडल प्रभारी वाराणसी, श्री कमलेश कुमार सैनी जी पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा वाराणसी, श्री अखिलेश कुमार जी विधानसभा अध्यक्ष जखनिया, श्री बब्बन राम जी पूर्व मंडल प्रभारी वाराणसी, श्री विनोद कुमार जी पूर्व विधानसभा प्रभारी जहूराबाद, श्री संतोष राजभर जी पूर्व विधानसभा प्रभारी जहूराबाद, श्री संतोष कुमार गौतम जी पूर्व विधानसभा महासचिव बसपा जहूराबाद, श्रीमती चन्द्रमा भारती जी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जहूराबाद, श्री संतोष गौतम जी पूर्व विधानसभा महासचिव बसपा जहूराबाद, श्री रणविजय गौतम जी पूर्व बामसेफ सहसंयोजक गाजीपुर, श्री रामजी कुशवाहा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जखनिया, श्री सत्यम कुमार जी जिला पंचायत सदस्य जखनिया, श्री राम अवध राम जी पूर्व जिला संयोजक जखनिया एवं बड़ी संख्या में देश तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे सभी सम्मानित वरिष्ठ जन एवं सम्मानित बलिया सहित देवतुल्य रसड़ा वासियों ने आवास पर आकर पूज्य पिताजी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अपार दुःख की घड़ी में आप सभी का स्नेह, आत्मीयता और संवेदना हमारे परिवार के लिए अत्यंत संबल प्रदान करने वाली है। पूज्य पिताजी ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, समाजहित और रसड़ा की जनता के सुख-दुःख के लिए समर्पित किया। उनके प्रति आप सभी का यह प्रेम और सम्मान इस बात का प्रमाण है कि उनका व्यक्तित्व केवल हमारे परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि वे जन-जन के हृदय में बसे हुए थे। पूज्य पिताजी की स्मृतियां, उनके विचार और जनसेवा का उनका आदर्श सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।🙏

विनम्र श्रद्धांजलि - सादर आमंत्रणॐ शांतिपरम पूज्य पिताजी, हम सभी के अभिभावक एवं रसड़ा-बलिया के लाडले-दुलारे, श्रद्धेय उम...
18/08/2026

विनम्र श्रद्धांजलि - सादर आमंत्रण
ॐ शांति

परम पूज्य पिताजी, हम सभी के अभिभावक एवं रसड़ा-बलिया के लाडले-दुलारे, श्रद्धेय उमाशंकर सिंह जी (मा० विधायक, रसड़ा) के दुखद निधन (दिनांक 05 अगस्त 2026) से हमारा परिवार अत्यंत मर्माहत है। उनकी दिवंगत पुण्यात्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा एवं तेरहवीं संस्कार (ब्रह्मभोज) का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

दिनांक : 19 अगस्त 2026, दिन बुधवार
समय : प्रातः 10:00 बजे से
स्थान : पैतृक आवास, ग्राम-खनवर, रसड़ा, जनपद-बलिया

परिवार पर आए इस असहनीय दुःख के कारण अल्प समय में यदि व्यक्तिगत निमंत्रण-पत्र आप तक प्रेषित न हो सका हो तो कृपया इस संदेश को ही मेरा व्यक्तिगत निमंत्रण स्वीकार करने की कृपा करें तथा सपरिवार पधार कर तेरहवीं का प्रसाद ग्रहण करें एवं पूज्य पिताजी की पुण्यात्मा की शांति हेतु अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित करें।

आप सभी से हाथ जोड़कर विनम्र आग्रह है कि आप स्वयं निमंत्रक की भूमिका में अपने आस-पास के सम्मानित क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं पूज्य पिताजी के सभी चाहने वालों को इस सूचना से अवगत कराकर अपने साथ लाने का कष्ट करें। आप सभी की उपस्थिति ही पूज्य पिताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी तथा हमारे शोक-संतप्त परिवार को संबल प्रदान करेगी।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि जीवन भर जिन्हें पिताजी ने अपना परिवार माना, वह परिवार इस कठिन समय में उनके पुत्र को अकेला नहीं छोड़ेगा। आप सभी मेरे अभिभावक के रूप में जरूर पधारेंगे। 🙏🙏

निवेदक :-
आप सबका बेटा
प्रिंस युकेश सिंह सपरिवार
सुपुत्र - श्रद्धेय उमाशंकर सिंह जी
ग्राम-खनवर, रसड़ा, बलिया

मेरे पूज्य पिताजी एवं रसड़ा के लोकप्रिय मा० विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के दुखद निधन के इस हृदयविदारक क्षण पर आज हमारे आ...
17/08/2026

मेरे पूज्य पिताजी एवं रसड़ा के लोकप्रिय मा० विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के दुखद निधन के इस हृदयविदारक क्षण पर आज हमारे आवास खनवर रसड़ा पहुंचकर मा० ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए० के० शर्मा जी, नेता प्रतिपक्ष नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव जी, मा० विधायक देवरिया श्री शलभ मणि त्रिपाठी जी, मा० विधान परिषद सदस्य श्री रतन पाल सिंह जी, मा० विधायक भाटपाररानी श्री सभा कुंवर कुशवाहा जी, मा० विधायक रामपुर कारखाना श्री सुरेंद्र चौरसिया जी, पूर्व सांसद श्री धनंजय सिंह जी, अध्यक्ष जिला पंचायत बलिया श्री आनंद चौधरी जी, श्री वीर प्रताप सिंह वीरू जी राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना भारत , श्री विजय शंकर सिंह जी डायरेक्टर चीनी मिल घोसी, श्री केडी सिंह जी ब्लॉक प्रमुख डोभी, श्री अर्जुन सिंह जी ब्लॉक प्रमुख तरवाँ आजमगढ़, युवा चेतना सहसंयोजक बलिया श्री रोहित कुमार सिंह जी, श्री पंकज सिंह जी जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ बलिया, श्री वीरेंद्र प्रताप यादव जी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ नगरा, श्री रामजी भाई जी पूर्व प्रत्याशी बक्सर बिहार, श्री वरुण उपाध्याय जी एमएलसी प्रत्याशी वाराणसी स्नातक खंड, श्री प्रदीप सिंह कबूतरा जी प्रदेश उपाध्यक्ष सुभासपा आजमगढ़, श्रीमती स्मृति सिंह जी जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा बलिया, श्री मामा दास जी महंत हनुमान गढ़ी अयोध्या, श्री श्याम राज तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा गाजीपुर, श्री राणा बलबीर सिंह जी जिलाध्यक्ष देवदूत बानर सेना आजमगढ़, श्री संजय जी पूर्व प्रमुख देवरिया, श्री राजीव गुप्ता जी जिला उपाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी बलिया, श्री कन्हैया लाल जी पूर्व प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख नवानगर, श्री संजीव सिंह जी मंडल उपाध्यक्ष प्रा० शि० मि० संघ नगरा, श्री नवीन सिंह जी रा० पा० अ० जौनपुर, श्री मुरली मनोहर जायसवाल जी पूर्व प्रत्याशी बरहज सपा, श्री जीत प्रताप सिंह जी सदस्य दूरसंचार सलाहकार समिति संचार मंत्रालय भारत सरकार कानपुर, श्री कृष्णानंद राय जी किसान मोर्चा काशी क्षेत्र, श्री नवीन सिंह जी पुत्र विक्रम बहादुर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़, श्री आदित्य नारायण सिंह जी राष्ट्रीय प्रचारक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा एवं बड़ी संख्या में देश तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे सभी सम्मानित वरिष्ठ जन एवं सम्मानित बलिया सहित देवतुल्य रसड़ा वासियों ने आवास पर आकर पूज्य पिताजी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अपार दुःख की घड़ी में आप सभी का स्नेह, आत्मीयता और संवेदना हमारे परिवार के लिए अत्यंत संबल प्रदान करने वाली है। पूज्य पिताजी ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, समाजहित और रसड़ा की जनता के सुख-दुःख के लिए समर्पित किया। उनके प्रति आप सभी का यह प्रेम और सम्मान इस बात का प्रमाण है कि उनका व्यक्तित्व केवल हमारे परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि वे जन-जन के हृदय में बसे हुए थे। पूज्य पिताजी की स्मृतियां, उनके विचार और जनसेवा का उनका आदर्श सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।🙏

मेरे पूज्य पिताजी एवं रसड़ा के लोकप्रिय मा० विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के दुखद निधन के इस हृदयविदारक क्षण पर आज हमारे आ...
16/08/2026

मेरे पूज्य पिताजी एवं रसड़ा के लोकप्रिय मा० विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के दुखद निधन के इस हृदयविदारक क्षण पर आज हमारे आवास खनवर रसड़ा पहुंचकर श्री बृजेश सिंह जी मा० राज्यमंत्री पीडब्ल्यूडी उत्तर प्रदेश सरकार, श्री ओमप्रकाश सिंह जी मा० विधायक जमानिया गाजीपुर, श्रीमती भारती सिंह जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिया, श्री संतोष रंजन राय जी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बिहार, श्री केशरीनंदन त्रिपाठी जी पूर्व चेयरमैन चितबड़ागाँव, श्री वसीम इकबाल उर्फ़ चुन्नू जी नगर पंचायत अध्यक्ष घोसी , श्री सुशील चौरसिया जी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, श्री धनंजय सिंह जी प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा कैमूर, श्री संजय कुमार राय जी जिला धर्म जागरण प्रमुख आरएसएस बाराचवर गाजीपुर, श्री संजय कुमार राव जी पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा बलिया, अस्मिता चंद जी प्रभारी/प्रत्याशी चिल्लूपार बसपा, श्री विनीत राय जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा आजमगढ़, श्री पुनीत पाठक जी प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रत्याशी बाँसडीह बलिया, श्री रामरेखा वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेवती, श्री अम्बुज शाही जी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुशीनगर, श्री उमेश कुमार सिंह जी जिला मंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा देवरिया, श्री अभिषेक शर्मा जी छात्रसंघ महामंत्री दुबहड़, श्री अजीत यादव जी छात्रसंघ महामंत्री सतीश चंद कॉलेज बलिया, डा० उमेश चंद्र पांडेय जी प्रधानाचार्य जनता इंटर कालेज नगरा, श्री जितेंद्र सिंह जी पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस बलिया, श्री शशिकांत मिश्रा जी ब्लॉक अध्यक्ष दुबहड़, श्री विशाल गौतम जी विधानसभा अध्यक्ष बसपा बांसडीह, श्री आनंद शंकर कुशवाहा जी विधानसभा महासचिव बसपा बांसडीह, श्री मुन्ना बहादुर सिंह जी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सागरपाली, श्री धनंजय सिंह विशेन जी राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा, श्री प्रेमचंद आजमी जी पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगर पालिका मुबारकपुर, श्री श्रवण जी सभासद नगर पालिका रसड़ा, श्री अविनाश जायसवाल जी सभासद नगर पालिका रसड़ा एवं बड़ी संख्या में देश तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे सभी सम्मानित वरिष्ठ जन एवं सम्मानित बलिया सहित देवतुल्य रसड़ा वासियों ने आवास पर आकर पूज्य पिताजी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अपार दुःख की घड़ी में आप सभी का स्नेह, आत्मीयता और संवेदना हमारे परिवार के लिए अत्यंत संबल प्रदान करने वाली है। पूज्य पिताजी ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, समाजहित और रसड़ा की जनता के सुख-दुःख के लिए समर्पित किया। उनके प्रति आप सभी का यह प्रेम और सम्मान इस बात का प्रमाण है कि उनका व्यक्तित्व केवल हमारे परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि वे जन-जन के हृदय में बसे हुए थे। पूज्य पिताजी की स्मृतियां, उनके विचार और जनसेवा का उनका आदर्श सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।🙏

Address

Rasra, District/Balia
Rasra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prince Yukesh Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prince Yukesh Singh:

Shortcuts

Share

Category