जावेद अंसारी जाम प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, रसड़ा, बलिया

  • Home
  • India
  • Rasra
  • जावेद अंसारी जाम प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, रसड़ा, बलिया

जावेद अंसारी जाम प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, रसड़ा, बलिया प्रदेशमहसचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
केंद्रीय संयोजक, भारत नौजवान क्रांति सभा (समाजिक संस्था)

विगत 13 अगस्त 2026 को रसड़ा बलिया मार्ग स्थित चिलकहर पेट्रोल पंप के पास हुए पूर्व विधायक बैरिया श्री सुरेंद्र नाथ सिंह ज...
31/08/2026

विगत 13 अगस्त 2026 को रसड़ा बलिया मार्ग स्थित चिलकहर पेट्रोल पंप के पास हुए पूर्व विधायक बैरिया श्री सुरेंद्र नाथ सिंह जी के गाड़ी से दर्दनाक सड़क हादसे में फत्तेपुर, ब्लाक चिलकहर जनपद बलिया निवासी अरशद मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई थी, स्व. अरशद गैस चूल्हा , कुकर जैसे घरेलू उपकरण बनाकर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे । इस सड़क हादसे ने उनके परिवार को गहरे दुःख के साथ आर्थिक संकट में भी डाल दिया। ऐसे मुश्किल समय में रसड़ा के लोगो बीच जाकर और हम सबने खुद से भी पैसे लगाकर लाखों रुपए इकट्ठा किए और आज मर. अरशद साहब के घर जाकर नगद धनराशि व कुछ खाद्य सामग्री उनके बच्चियों के हाथों में दिया ।
अल्लाह मर. अरशद साहब को जन्नतुल फिरदोस में आला मुकाम हासिल कराए ।
इस नेक पहल में मेरे साथ बड़े भैया बदरुद्दुजा अंसारी, तौकीर अंसारी, बेलाल कुरैशी, आरिफ अंसारी, प्रकाश भारती, पिंटू अंसारी, खैरुल बसर, जमशेद राईन, मोहम्मद आमिर सहित अन्य साथियों का सहयोग रहा।
मुश्किल वक्त में किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है।

17/08/2026

दूध और श्रद्धा से पूजे नाग देवता के दिन नागपंचमी की आपको और आपके परिवार को बहुत शुभकामनाएं !!
आज नाग मंदिर अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम सभा सुल्तानपुर में ।
आप सभी का अपना सदैव संघर्षों का साथी/बेटा....
जावेद अंसारी जाम प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य #वार्ड_नंबर_34

14/08/2026

वतन से मोहब्बत का कोई सबूत नहीं होता,
बस तिरंगा सामने आए… और खुद दिल बोल उठता है ....
भारत माता की जय, जय हिंद !!
आईए इस 15 अगस्त को फिर से ये संकल्प लें—देश की एकता, अखंडता और सम्मान को हमेशा दल-पार्टी, जाति-मज़हब, ऊंच-नीच, अगड़ा-पिछड़ा, अमीर-गरीब, छुआ-छूत इन सबसे ऊपर रखेंगे ।
इंक़लाब जिंदाबाद....

आप सभी का अपना सदैव संघर्षों का साथी/बेटा....
जावेद अंसारी जाम

08/08/2026

अंतिम बार माननीय #उमशनकर सर से मुलाक़ात

तरुण भाई हम शर्मिंदा हैं, मासूम नवजवान तरुण के कातिल कुछ मुस्लिम गुंडे ही नहीं हैं बल्कि वह दुष्ट पोंगा पंथी मुस्लिम भी ...
07/03/2026

तरुण भाई हम शर्मिंदा हैं, मासूम नवजवान तरुण के कातिल कुछ मुस्लिम गुंडे ही नहीं हैं बल्कि वह दुष्ट पोंगा पंथी मुस्लिम भी है जो कहते हैं कि होली का रंग जिस्म के जिस हिस्से पर पडेगा वह कयामत के दिन काटा जाएगां ! यह जाहिल धर्मांध खानकाहों से सबक लें, जहां होली, दिवाली, बसंत खुल के मनाया जाता है I
और दूसरा कारण इस देश मे हर धर्म मे बढ़ते चरम पंथ है, नफरत है, भेदभाव है, द्वेष है, गुस्सा है एक दूसरे के खिलाफ....
इस देश मे बीते कुछ वर्षो में सिर्फ नफरत ही नफरत फैलाया जा रहा है, पिछले कुछ वर्षों में दिमाग में कुछ नाम निम्न आ रहा है जैसे कुछ प्रमुख घटनाएं:
झारखंड के मवेशी व्यापारी मजलूम अंसारी (32) और इम्तियाज खान (15) की हत्या कर उन्हें पेड़ से लटका दिया गया था।
झारखंड के ही तबरेज अंसारी को बाइक चोरी के संदेह में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।
उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश: गौ रक्षक हिंसा के नाम पर मुस्लिम परिवारों पर हमले की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं, जहाँ गोमांस ले जाने का शक जताया गया।
एकलाख , पहलू खान, तबरेज अभी लखनऊ के कक्षा 7 में पढ़ने वाला बालक ....और अब दिल्ली का तरुण जैसे अनेको घटानाएँ....
क्या हो गया था कौन सी कयामत टूट पड़ी थी की एक बच्ची से गलती से रंग पड़ गया तो उस पर ऐसा हिंसक रिएक्शन दिया जाए I हर मासूम बेगुनाह की ह्त्या इंसानियत की हत्या है I
इस पर सभी धर्म, सभी वर्ग, सभी जाति सभी उम्र के लोगो को सोचना चाहिए कि यह हो क्या रहा है !!

आप सभी का अपना सदैव सँघर्षो का साथी/बेटा....
जावेद अंसारी जाम
#संयोजक, भारत नौजवान क्रांति सभा (गैर राजनीतिक)
#प्रदेशमहासचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
#प्रत्याशी_जिला_पंचायत_सदस्य_वार्ड_नं_34_रसड़ा

26/01/2026

आप सभी वार्ड नं.34 के सम्मानित क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आप सभी का अपना सदैव संघर्षों का साथी/बेटा......
जावेद अंसारी जाम प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, रसड़ा, बलिया

Address

Rasra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जावेद अंसारी जाम प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, रसड़ा, बलिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category