15/04/2025
*"शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा" बाबा साहेब की जयंती को समर्पित - रवि अलिका*
गांव अलिका में शहीद भगत सिंह नौजवान सभा अलिका व ग्रामवासियों के सहयोग से संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती समारोह हुआ जिसकी अध्यक्षता यूनिट सचिव देवेंद्र अलिका ने की मंच संचालन अनमोल अलिका ने किया जो मुख्य वक्ता सरपंच प्रतिनिधि सुरेश अलिका व शंकर लाल पहुंचे, सरपंच अलिका ने बताया कि बाबा साहेब ने उच्च निच को खत्म करते हुए सबको शिक्षा सबको अधिकार का नारा दिया सभी वर्गों को एक समान बिना किसी भेदभाव जीने का अधिकार दिया वही देवेंद्र अलिका ने कहां की आज का समय निम्न वर्ग के लिए बहुत ही खतरनाक है मोदी सरकार हर श्रेत्र निम्न वर्ग पर ज़ुल्म करने में जुटी है हर रोज अनेकों अत्याचार कर रही है जो कि बाबा साहेब की अगुवाई में लिखे संविधान का एक तरह का बड़ा अपमान है मौके पर उपस्थित अशोक, राहुल,प्रहलाद,नितिन, सुच्चा, सतनाम,प्रधान अवतार दहिया,सुंदर कंबोज,रमनदीप ,सुखदीप राय, डॉ मंगत कंबोज,हरप्रीत अलीका, रणजीत अलिका मौजूद रहे।
शहीद भगत सिंह नौजवान सभा हरियाणा Ranjit Vinja Tajinder Ratia आजाद सिंह मिरान