Lakshman Napa MLA

Lakshman Napa MLA This is the Official page of Lakshman Napa - Member of Legislative Assembly(MLA) Haryana This is the official page of Lakshman Napa, Ex.

Member Of Legislative Assembly (Ratia) Haryana Vidhansabha

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में गुरुग्राम में आयोजित कलश वंदन यात्रा मे...
04/08/2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में गुरुग्राम में आयोजित कलश वंदन यात्रा में जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा जी के साथ सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी की प्रेरणादायी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की पावन जन्मस्थली से आई पवित्र मिट्टी के कलश को श्रद्धापूर्वक ग्रहण कर फतेहाबाद के लिए प्रस्थान किया। यह क्षण आस्था, समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा।

प्रदेशभर में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 'गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में फतेहाबाद जिले में भी इस पावन कलश वंदन यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया जाएगा।

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश सदैव समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा। आइए, हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

जय गुरु रविदास जी! 🙏🚩

मीडिया कवरेज 🙏
03/08/2026

मीडिया कवरेज 🙏

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।आधुनिक हिंदी काव्य के निर्माता और राष्ट्रीय-सांस्कृत...
03/08/2026

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आधुनिक हिंदी काव्य के निर्माता और राष्ट्रीय-सांस्कृतिक नवजागरण के प्रखर स्वर, मैथिलीशरण गुप्त जी ने अपनी ओजस्वी लेखनी के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और भारतीय जीवन-मूल्यों को नई अभिव्यक्ति दी।
उनकी अमर कृतियाँ आज भी हमें राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और भारतीय संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा की प्रेरणा देती हैं।
#मैथिलीशरणगुप्त #भारतीय

आज पंजाब के फरीदकोट स्थित दाना मंडी, सादिक में आयोजित विमुक्त जाति समाज सम्मेलन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इ...
02/08/2026

आज पंजाब के फरीदकोट स्थित दाना मंडी, सादिक में आयोजित विमुक्त जाति समाज सम्मेलन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी का प्रेरणादायी संबोधन सुनने एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने विमुक्त समाज के सम्मान, समान अधिकार, शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।

इस भव्य सम्मेलन को सफल बनाने वाले विमुक्त समाज के सभी सम्मानित परिवारों, मातृशक्ति, युवाओं एवं वरिष्ठजनों का हृदय से धन्यवाद। आपका विश्वास और सहयोग समाज की एकता और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

विमुक्त समाज का सम्मान – राष्ट्र निर्माण का अभिमान। �
इस दौरान कालांवाली से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र देसुजोधा जी, DNT कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बलवान सिंह जी, हनुमान गोदारा जी, रंजीत ओड जी, संत राम ओड जी हल्का सतराना, रमेश मजोका जी, सरपंच लक्ष्मण बाज़ीगर, बूटा सिंह बाजीगर जी एवं राजकुमार बठिंडा जी भी साथ रहे |

02/08/2026
आज सादिक, फरीदकोट में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के DNT समाज के विशाल सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रस्...
02/08/2026

आज सादिक, फरीदकोट में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के DNT समाज के विशाल सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर DNT कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन श्री बलवान सिंह जी, श्री हनुमान गोदारा जी, श्री रंजीत ओड जी, श्री रमेश मजोका जी एवं श्री राजकुमार बठिंडा जी सहित अनेक साथियों का साथ रहा।

DNT समाज के सम्मान, अधिकारों एवं कल्याण के लिए आयोजित इस ऐतिहासिक सम्मेलन में सहभागिता करना गौरव एवं सौभाग्य का विषय है। समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करना हमारा संकल्प है।

समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान और सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है।
ाज

भारत के स्वाभिमान, एकता व अखंडता के प्रतीक, राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ज...
02/08/2026

भारत के स्वाभिमान, एकता व अखंडता के प्रतीक, राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान और तिरंगे के रूप में राष्ट्र को प्रदान की गई उनकी अमूल्य कृति के लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी की सहमति एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष Dr. Archa...
01/08/2026

भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी की सहमति एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष Dr. Archana Gupta जी के नेतृत्व में प्रदेश संगठन के नवघोषित प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री वेद फूलां जी, श्री गोपाल शर्मा जी, श्री सत्यप्रकाश जरावता जी एवं समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं समर्पित कार्यशैली से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा संगठन जन-जन तक और अधिक सशक्त होकर पहुंचेगा।

आप सभी के सफल, यशस्वी एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएँ।

💐 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐

अखिल भारतीय समस्त डी.एन.टी. समाज संगठन द्वारा आयोजित विशाल सम्मेलन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।दिनांक: 02 अगस्त 2026 (र...
01/08/2026

अखिल भारतीय समस्त डी.एन.टी. समाज संगठन द्वारा आयोजित विशाल सम्मेलन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

दिनांक: 02 अगस्त 2026 (रविवार)
स्थान: दाना मंडी, सादिक, फरीदकोट
मुख्यातिथि: श्री नायब सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा

डी.एन.टी. समाज की प्रमुख मांगों, सामाजिक अधिकारों, शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती, एकता एवं समाज के सर्वांगीण उत्थान के उद्देश्य से इस भव्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समाज की आवाज़ को बुलंद करें तथा इस ऐतिहासिक सम्मेलन का हिस्सा बनें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति ही इस आयोजन की सफलता का आधार बनेगी।

आइए, एकजुट हों – संगठित हों – समाज को सशक्त बनाएं।

आपकी उपस्थिति, समाज की शक्ति।

Address

V. P. O. Jallopur
Ratia
125051

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lakshman Napa MLA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Lakshman Napa MLA:

Shortcuts

Share