10/02/2024
रक्तदान शिविर में युवाओ ने किया 51 यूनिट रक्तदान
प्रतिवेदन
स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजक रेड रिबन क्लब, युवा रेड क्रॉस विंग, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के सौजन्य से आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राकेश माथुर ने विद्यार्थियों को बताया कि रक्तदान महादान है इसे जीवनदान के बराबर कहा गया है रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति को बचाता है बल्कि रक्त देने वाले के स्वास्थ्य रहने में भी मदद करता है, इसलिए दोनों के लिए फायदेमंद है।अपने विचार रखते हुए रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री हीरालाल डांगी ने कहां की रक्तदान करने से किसी प्रकार का शरीर में दुष्परिणाम नहीं आता बल्कि रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनती है और शरीर में डायबिटीज आदि जैसी कई प्रकार की बीमारियों से निजात मिलती है। शिविर के प्रारंभ में क्रीड़ा अधिकारी श्री संजीव वर्मा ने रक्तदान किया,इस अवसर पर प्रोफेसर पदमा जैन, बीबीए के प्राध्यापक प्रोफेसर रवि प्रकाश जोशी ने रक्तदान किया। कुल 51 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को रोटरी क्लब के द्वारा प्रमाण पत्र एवं कीट बेग प्रदान किए गए एवम महाविद्यालय द्वारा स्वल्पाहार कराया गया । इस अवसर पर जिला चिकित्सालय से श्रीमति मीनाक्षी शर्मा काउंसलर, तकनीकि सहायक श्री योगेन्द्र रावत, श्री अंतरा सोलंकी,श्री नीलेश परमार, श्री कमलेश यादव, श्री अरबाज खान,श्री गोवर्धनलाल बघेल रोटरी क्लब के श्री अखिलेश गुप्ता, श्री अशोक डांगी, श्री सुनील लूनिया , श्री विनोद मुनत , श्री मुकेश शुक्ला, श्री कमलेश जैन, श्री आशीष कीमती, प्रो. मनोहर जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक एवं राष्ट्रीय केडेट कोर के केडेट ने शिविर संचालन में सहयोग कर शिविर को सफल बनाया इस अवसर पर महाविद्यालय का प्रध्यापक स्टाफ एवम् कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ किशोर कुमार डावर ने किया आभार एनसीसी प्रभारी प्रो. हर्षवर्धन मेहसन ने माना।