Seva Bharti Ratlam - रतलाम सेवा भारती

  • Home
  • India
  • Ratlam
  • Seva Bharti Ratlam - रतलाम सेवा भारती

Seva Bharti Ratlam - रतलाम सेवा भारती Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Seva Bharti Ratlam - रतलाम सेवा भारती, Social service, Subhash Nagar, Haat Road, Ratlam.

सेवा क्षेत्र मे कार्यरत अग्रणी संस्था “सेवा भारती” किसी परिचय की मोहताज नहीं है| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा 1989 शुरू किया गया एक मानव-सेवा को समर्पित संगठन है, जिसे एक सार्वजनिक ट्रस्ट का स्वरूप वर्ष 2003 में पंजीकृत कर दिया गया था|

80वाँ स्वतंत्रता दिवस | सेवा भारती रतलाम 🇮🇳एक भारत • श्रेष्ठ भारत • समरस भारतदेश की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के पावन अवस...
15/08/2026

80वाँ स्वतंत्रता दिवस | सेवा भारती रतलाम 🇮🇳
एक भारत • श्रेष्ठ भारत • समरस भारत
देश की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के पावन अवसर पर सेवा भारती, रतलाम द्वारा राष्ट्रभक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
मुख्य कार्यक्रम
📍 सेवा सदन (जिला कार्यालय) एवं श्रीगुरुजी बालक छात्रावास, सुभाष नगर
प्रातः 9:45 बजे
📍 मातृछाया | शांति सेवा संकुल, राजेंद्र नगर
प्रातः 10:30 बजे
इसके साथ ही सेवा भारती के समस्त संस्कार केंद्रों पर ध्वजारोहण किया गया, जहाँ बच्चों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को व्यक्त किया।
इस अवसर पर सेवा भारती के विभिन्न सेवा आयामों से जुड़े कार्यों की झलक भी देखने को मिली, जिनमें संस्कार शिक्षा, छात्रावास, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं ग्राम विकास प्रमुख हैं।
सेवा ही साधना • सेवा ही समर्पण • सेवा ही राष्ट्र निर्माण
यह स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक समरस, सशक्त और संस्कारित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम जी पटनी, सेवा भारती रतलाम समिति के गणमान्य सदस्यगण, संघ के नगर कार्यवाह, बस्ती की प्रकल्प पलक टोली तथा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे|

#80वाँस्वतंत्रतादिवस #स्वतंत्रतादिवस #सेवाभारती #सेवाभारतीरतलाम #राष्ट्रसेवा #समरसभारत #एकभारतश्रेष्ठभारत #सेवाहीसाधना #वंदेमातरम्

 #क्षेत्रीय  #अधिकारी प्रवास                                        आज दी 31/07/2026 को  #रतलाम  #सेवा_भारती समिति को अप...
31/07/2026

#क्षेत्रीय #अधिकारी प्रवास

आज दी 31/07/2026 को #रतलाम #सेवा_भारती समिति को अपने मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री ्रकाश जी सीसोदिया जी भाईसाहब का सनिध्य प्राप्त हुआ | आपने समिति के साथ बैठक मे #सेवा कार्यों से जुड़े विभिन्न #विषयों पर प्रकाश डाला तथा रतलाम सेवा भारती #समिति द्वारा वर्तमान मे चल रहे सेवा कार्यों की भी समीक्षा की|

बैठक पूर्व भाईसहब ने रतलाम मे संचालित “ #श्री_गुरुजी #बालक #छात्रावास” के #छात्रों के साथ अल्पाहार किया तथा #बैठक पश्चात संचालित प्रमुख #प्रकल्पों ( #स्वस्थ्य #सहायता केंद्र, #मेडिकल #कालेज रतलाम, श्री गुरुजी बालक छात्रावास, #मातृछाया) का अवलोकन कर व्यवस्था समझी तथा संचालन हेतु उचित #मार्गदर्शन प्रदान किया| समिति द्वारा भाईसाहब को रतलाम सेवा भारती के आगामी प्रमुख कार्यक्रमों/ सेवा प्रकल्पों ( #कौशल विकास केंद्र, #आनंदम, #ध्यान केंद्र, #कम्प्युटर सेंटर + #लिब्रेरी, #दिशा #कोचिंग क्लास, 1500 #बच्चियों का #कन्या_पूजन) की विस्तृत जानकारी भी दी गई |
ओम जी भाईसाहब के साथ प्रवास मे मालवा प्रांत के #प्रक्षीक्षण #प्रमुख श्री विजय जी राठौर भी उपस्थित रहे | समिति बैठक मे सचिव मोहित जी कसेरा, स्वतंत्र जी पाटनी, सूर्यसेन जी जैन, शीतल जी भंसाली, संजीव जी पाठक, महिला आयाम प्रमुख संगीता जी जैन, आशा जी दुबे, पूर्णकालिक कार्यकर्ता योगेश जाट(छात्रावास & ग्रामीण कार्य प्रमुख), अर्पित गुप्ता (मातृछाया प्रमुख), अभिषेक विश्वकर्मा (छात्रावास अधीक्षक), प्रियेश परासिया(स्वस्थ्य सहायता केंद्र प्रमुख) उपस्थित रहे |

#

 #राष्ट्रीय  #स्वयंसेवक  #संघ के  #अखिल  #भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेशजी सोनी ने किया शुभारंभ,  #जनजातीय  #युवाओं को  ...
31/07/2026

#राष्ट्रीय #स्वयंसेवक #संघ के #अखिल #भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेशजी सोनी ने किया शुभारंभ, #जनजातीय #युवाओं को #कौशल #विकास केंद्र और #आरोग्य #केन्द्र, #स्वास्थ्य से जोड़ने का दिया संदेश
#मेघनगर। मेघनगर विकासखंड के ग्राम बड़ा घोसलिया स्थित #सेवाभारती #मालवा प्रांत द्वारा संचालित जनजातीय #सशक्तिकरण #केंद्र में गुरुवार को नवनिर्मित कौशल विकास एवं आरोग्य केंद्र का भव्य लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत जनजातीय संस्कृति के अनुरूप किया गया। इसके बाद अतिथियों ने नव निर्मित कौशल विकास केंद्र, आरोग्य केंद्र, छात्रावास, जैविक खेती परिसर एवं अन्य इकाइयों का अवलोकन किया।
मुख्य अतिथि सुरेश सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज का विकास केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के समन्वित प्रयासों से संभव है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती का यह केंद्र आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा और अवसर का केंद्र बनेगा। उन्होंने समाज से सेवा कार्यों में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान भी किया।
करीब 32 बीघा परिसर में विकसित इस जनजातीय सशक्तिकरण केंद्र में युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, मोबाइल रिपेयरिंग, मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर रिपेयरिंग, वेल्डिंग, प्लंबिंग, मोटर वाइंडिंग, एसी रिपेयरिंग, गणेश प्रतिमा निर्माण, फ्लास्टर ऑफ पेरिस उत्पाद निर्माण सहित अनेक कौशल आधारित प्रशिक्षण दिए जाएंगे। किसानों के लिए जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, सीड बैंक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण भी उपलब्ध रहेगा।
परिसर में संचालित आरोग्य केंद्र के माध्यम से जनजातीय अंचल के ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों एवं संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता करते हुए इस पहल की सराहना की और भविष्य में कौशल विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में सहयोग का भरोसा दिलाया।
Sewa Bharti Seva Bharti Ratlam - रतलाम सेवा भारती

04/07/2026

सेवा सहयोग

सफल जीवन और सार्थक जीवन का अंतर है “सेवा”

सेवा तो हम सब अपने जीवन मे करते है परंतु सार्थक सेवा वही होती है जिसमे हमारा त्याग सम्मिलित होता है | अपने जीवन के विशेष दिवस पर समाज – राष्ट्र के प्रति समर्पण करना जीवन को सार्थकता प्रदान करता है|
रतलाम निवासी श्री अधिवक्क्ता ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर सेवा भारती रतलाम द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्प “मातृछाया (शिशु कल्याण केंद्र) के वित्त पोषण हेतु 51000.00 की राशि सेवा भारती रतलाम को प्रदान की है|

सेवा भारती श्री अधिवक्क्ता परिवार का आभार प्रगट करती है तथा आशा करते है की अनेकों युवा आपसे प्रेरणा लेकर सेवा कार्यों मे सहयोग प्रदान करंगे।

🎨 कला के रंगों में झलकी “सेवा” की भावनासेवा भारती रतलाम द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन शहर के तीन विद्य...
15/04/2026

🎨 कला के रंगों में झलकी “सेवा” की भावना

सेवा भारती रतलाम द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन शहर के तीन विद्यालयों — पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर, काटजू नगर — में किया गया।

कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर “सेवा” विषय पर अपनी रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सामाजिक सोच को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। 🌱

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों, प्राचार्यों एवं सेवा भारती के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सेवा भारती निरंतर ऐसे प्रयासों के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सभी देश वासियों को ७७वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये
26/01/2026

सभी देश वासियों को ७७वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये

सेवा  #भारती रतलाम द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प  “संस्कार केन्द्रों” पर भी 77वा गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया...
26/01/2026

सेवा #भारती रतलाम द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प “संस्कार केन्द्रों” पर भी 77वा गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया| रतलाम जिले के सालाखेड़ी ग्राम मे संचालित संस्कार केंद्र पर नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ ध्वज फहराया |

कार्यक्रम मे सेवा भारती रतलाम के अध्यक्ष श्री #अनुज जी छाजेड, सचिव #मोहित जी कसेरा, कार्यकर्ता अर्पित गुप्ता, #संस्कार केंद्र संचालिका दीदी तथा ग्राम के गणमान्य सज्जन उपस्थित रहे |

#गणतन्त्र

सेवा भारती रतलाम द्वारा 77वा  #गणतन्त्र दिवस सेवा भारती जिला कार्यालय पर पूरे उत्साह के साथ मनाया गया | कार्यक्रम की मुख...
26/01/2026

सेवा भारती रतलाम द्वारा 77वा #गणतन्त्र दिवस सेवा भारती जिला कार्यालय पर पूरे उत्साह के साथ मनाया गया |

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री मति वीणा जी #छाजेड रही | आप सेवानिवृत्त शिक्षिका/ प्राचार्य है तथा रतलाम की पूर्व अध्यक्षा भी रही| आप सामाजिक रूप से काफी सक्रिय है तथा कई सामाजिक – संस्कृतिक संगठनो से जुड़ी हुई है| मुख्य अतिथि द्वारा तीरंगा फहरा कर सभी ने राष्ट्रगान गया |

कार्यक्रम मे सेवा भारती समिति के सदस्य, श्रीगुरुजी बालक छात्रावास के छात्र व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे |

सेवा भारती रतलाम द्वारा 77वा गणतंत्र दिवस पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| इस वर्ष प्रमुख अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्...
26/01/2026

सेवा भारती रतलाम द्वारा 77वा गणतंत्र दिवस पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया|

इस वर्ष प्रमुख अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री ओमप्रकाश जी भाईसाहब का सानिंध्य व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ| भाईसाहब के
करकमलों द्वारा तिरंगा फहराया गया तथा राष्ट्रगान के पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया |

कार्यक्रम में समिति के गणमान्य बंधुगन, छात्रावास के बालक, प्रमुख समाजजन व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

19/01/2026

संघ गाथा : सेवा भारती - राष्ट्र निर्माण अभियान

Address

Subhash Nagar, Haat Road
Ratlam
457001

Telephone

+918305272934

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Seva Bharti Ratlam - रतलाम सेवा भारती posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Seva Bharti Ratlam - रतलाम सेवा भारती:

Shortcuts

Share

Category