22/03/2025
*पंच दिवसीय श्री जयन्त ज्ञानोपासना कन्या शिविर रतलाम मे*
✍️ (ब्रजेश बोहरा )
युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयन्तसेनसूरीश्वरजी म.सा. के समुदाय की साध्वीश्री की निश्रा मे पांच दिवसीय शिविर का आयोजन रतलाम नगर की धन्यधरा पर किया जा रहा हैं ।
सकल श्री त्रिस्तुतिक श्री संघ के सम्माननीय सदस्य बन्धुओं को सूचित करते हुए अत्यन्त प्रसन्नता है कि आगामी बुधवार दि. 23 अप्रैल 2025 से 27 अप्रैल 2025 रविवार को रतलाम स्थित पुण्य सम्राट द्वारा स्थापित एवं पुण्य सम्राट की अन्तिम चातुर्मास स्थली श्री जयन्तसेन धाम रतलाम पर कन्या धार्मिक शिविर का आयोजन पूज्य साध्वी श्री अविचलदृष्टाश्री जी म.सा. की सुशिष्या *साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4* की निश्रा में आयोजित किया जा रहा है।
आप सकल संघ सदस्यों से आग्रह है कि अपनी कन्याओं को शिविर में अधिक से अधिक भेजने का प्रयास करें।
*शिविर*
*दिनांक 23 अप्रैल 2025 बुधवार से 27 अप्रैल 2025, रविवार तक*
*स्थान*
श्री जयन्तसेन धाम, रतलाम (म.प्र.)
*आवेदन भेजने की अंतिम दिनांक - बुधवार 16 अप्रैल 2025*
*शिविर प्रवेश शुल्क 100/-रु*.
*शिविर के नियम*
* शिविर में आने के साथ आपको सामायिक उपकरण, पूजा के वस्त्र, उत्तरपट्टा, संथारा आर्यवेश, (दुपट्टा वाली ड्रेस) पेन, कॉपी, रंगोली एवं Ballon, डेकोरेशन का सामान, अष्टप्रकारी पूजा की सामग्री लेकर आना है।
* शिविर में आप अपने साथ किसी भी प्रकार की कीमती सामग्री साथ में नहीं लावें।
* शिविर में मोबाइल का उपयोग वर्जित है।
* शिविर में उम्र का बन्धन 8 वर्ष से अविवाहित कन्या । शिविरार्थी को पाश्चात्य वस्त्र, नाईट ड्रेस पहनने की अनुमति नहीं है।
* शिविर में शामिल होने वाली सभी प्रतिभागियों को दि. 22 अप्रैल 2025 की रात्रि 8.00 बजे तक श्री जयन्तसेन धाम पर पहुँचना आवश्यक है।
* शिविर में शामिल होने वाली बालिकाओं के पालकों से आग्रह है कि परिवार के सदस्य को शिविर स्थल पर पहुँचाना होगा। शिविर समाप्ति के समय वापसी के लिए भी परिवार के अधिकृत सदस्य ही रहेंगे।
*आयोजक*
श्री सौधर्म वृहत् तपागच्छीय राजेन्द्र सूरीश्वर त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, रतलाम श्री जयन्तसेन धाम, चेतन्य काश्यप श्वेताम्बर जैन तीर्थ पेढ़ी, रतलाम अ.भा. श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक, महिला, तरुण, बहू एवं बालिका परिषद म.प्र. ईकाई एवं शाखा रतलाम
सम्पर्क सूत्र _ सुशील जी छाजेड़
9425103724