Daily Awarness

Daily Awarness HELLO EVERYONE,
MY SELF ANITA SINHA,
GOVERMENT OFICER (SI),
I DESCRIBES THE DAILY SOCIAL ISSUE.

11/01/2026

#मोबाइल हॉटस्पॉट से होने वाली धोखाधड़ी – सभी सावधान रहें।*

आजकल मोबाइल हॉटस्पॉट साइबर क्रिमिनल्स का नया हथियार बन गया है। तरीका बहुत साधारण होता है — कोई अनजान व्यक्ति आपके पास आकर कहेगा,

_“भैया, मेरा रिचार्ज ख़त्म हो गया… क्या आप अपना हॉटस्पॉट दे दोगे? WhatsApp कॉल करनी है।”_

जैसे ही आप मदद के भाव से हॉटस्पॉट ऑन कर देते हैं, आपका फोन उसी समय साइबर अटैक के खतरे में आ जाता है, और आपको इसका एहसास भी नहीं होता।

*कैसे होता है अटैक?*

जैसे ही आपका हॉटस्पॉट उसके फोन से कनेक्ट होता है, आप दोनों एक ही नेटवर्क पर आ जाते हैं।
इस स्थिति में वह व्यक्ति आपके फोन में मैलवेयर (Malware) डाल सकता है—
बिल्कुल वैसे ही जैसे पहले ब्लूटूथ से फाइल भेजी जाती थी, लेकिन फर्क यह है कि यहाँ वो फोटो, वीडियो नहीं बल्कि हैकिंग प्रोग्राम भेजता है, जो बिना दिखाई दिए इंस्टॉल हो जाता है।

एक बार malware आ गया तो:
आपके फोन की कॉल, SMS,
OTP,
UPI ट्रांजैक्शन,
और यहां तक कि बैंकिंग ऐप्स
सबकुछ उसके कंट्रोल में जा सकता है।

आपके फोन की पूरी सिस्टम एक्टिविटी उसके हाथ में आ जाती है।

आप कैसे सुरक्षित रहें?

हॉटस्पॉट हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें।
किसी भी अनजान व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में हॉटस्पॉट न दें।
हॉटस्पॉट का उपयोग न हो तो उसे तुरंत OFF कर दें।
ब्लूटूथ भी बिना आवश्यकता के हमेशा बंद रखें।
सार्वजनिक जगहों पर (जैसे बस, ट्रेन, बाजार) विशेष सतर्क रहें।
आपकी एक छोटी सी सावधानी आपको बड़ी साइबर ठगी से बचा सकती है।
*सुरक्षित रहें, जागरूक रहें।
जय हिद!

02/01/2026

दानापुर, पटना की होनहार बेटी मिताली राज ने Miss Bihar 2025 प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है।

मिताली राज को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं I

माथे का सिंदूरश्रृंगार नहींहर सुबह देश के नामकिया गया मौन संकल्प है।जिस आँचल मेंकभी बच्चे की नींद थी,आज उसी मेंहज़ारों घ...
01/01/2026

माथे का सिंदूर
श्रृंगार नहीं
हर सुबह देश के नाम
किया गया मौन संकल्प है।
जिस आँचल में
कभी बच्चे की नींद थी,
आज उसी में
हज़ारों घरों की चिंता है।
वो माँ है
जो अपने बच्चे को सीने से लगाकर
ड्यूटी पर निकलती है,
और किसी और की बेटी को
सुरक्षित घर भी पहुँचा देती है।
जब शहर डर से काँपता है,
वो अपनी नींद
देश के नाम लिख देती है।
क्योंकि वो जानती है
उसकी थकान
किसी माँ की दुनिया उजाड़ सकती है।
वर्दी शरीर पर है,
ज़िम्मेदारी आत्मा पर।
लाठी हाथ में नहीं,
हौसला दिल में है।
वो पुलिस है
पर कठोर नहीं।
वो नारी है
पर कमज़ोर नहीं।
आँचल में ममता,
वर्दी में शान।
कर्म से जीतती है इंसान।
सलाम है उस नारी को,
जो माँ भी है, प्रहरी भी,
और हर साँस में कहती है
“मेरा देश भी मेरा परिवार है।”

01/01/2026

BNS 2023 की धारा 74

जो किसी महिला की लज्जा भंग करने के आशय से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग जो कोई, यह जानते
हुए करता है कि उसके द्वारा वह उसकी लज्जा भंग करेगा, उस महिला पर हमला करता है या आपराधिक बल का प्रयोग करता है, तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से दंडित किया जाएगा, जिसकी अवधि एक वर्ष से कम की नहीं होगी, किन्तु जो पांच वर्ष तक की हो सकेगी, और जुर्माने का भी दायी होगा।

Address

RAXAUL PS
Raxaul
845305

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daily Awarness posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category