22/08/2026
कोटेदारों के सम्मान और हित में भाजपा सरकार का बड़ा फैसला!
उत्तर प्रदेश में राशन व्यवस्था की अहम कड़ी 78 हजार से अधिक कोटेदारों के लिए भाजपा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल कर दिया गया है यानी हर क्विंटल पर ₹35 की बढ़ोतरी।
इस फैसले से प्रदेशभर के कोटेदारों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही ई पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली की शुरुआत से उनकी समस्याओं और सुझावों को डिजिटल माध्यम से दर्ज करने की व्यवस्था भी मजबूत होगी।
कोटेदारों का सम्मान, उनकी आय में बढ़ोतरी और राशन वितरण व्यवस्था में सुधार—यही है भाजपा सरकार की प्राथमिकता।