CEO Zila Panchayat REWA

Call Directions Contact the organization

CEO Zila Panchayat REWA श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा (IAS)
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा (म.प्र.)

18/09/2026
16/09/2026

17 सितंबर से प्रारंभ हो रहे एक माह के 'सेवा संकल्प अभियान' में जिले भर में जनहित के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत 17 सितंबर को राजकपूर ऑडिटोरियम में एक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। ​रक्तदान एक अत्यंत पावन और पुण्य का कार्य है। आप सभी नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील है कि इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें और 'सेवा संकल्प अभियान' को सफल बनाएं : श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, सीईओ - जिला पंचायत.

#सेवा_संकल्प_अभियान #रक्तदान_शिविर #रीवा

सेवा संकल्प अभियान की समन्वय बैठक संपन्न.17 सितम्बर को पचमठा बीहर तट में जलेंगे 55 हजार आशीर्वाद के दीप : कृष्णा राज कपू...
16/09/2026

सेवा संकल्प अभियान की समन्वय बैठक संपन्न.
17 सितम्बर को पचमठा बीहर तट में जलेंगे 55 हजार आशीर्वाद के दीप : कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा वृहद रक्तदान शिविर.
"" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" ""
जिले भर में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की रणनीति बनाने तथा कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समन्वय बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा। इस दिन कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन करके चार सौ यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। सभी विकासखण्डों में भी रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इस दिन पचमठा में बीहर नदी के तट में बीहर आरती के साथ शाम 7 बजे 55 हजार आशीर्वाद के दीप जगमगाएंगे। सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घरों में भी इसी दिन आशीर्वाद के दीप जलेंगे। जिले में प्रमुख निर्माण स्थलों पर भी आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। इसी तरह जिले भर में विभिन्न्‍ योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए परिवर्तनों को कहानी बदलाव की के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। हितग्राहियों के वीडियो बाइट, फोटो तथा सफलता की कहानी विभागीय अधिकारी जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में प्रसारित-प्रचारित करेंगे।
बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान नमो सेवा गाथा के तहत पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को 10 नुक्कड़ नाटक टीमों द्वारा जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 17 सितम्बर से 27 सितम्बर तक सभी शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के बीच मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इनके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी शासकीय और निजी स्कूल तथा कालेजों में इसका आयोजन होगा। अभियान के दौरान 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। सेवा संकल्प अभियान के दौरान फिट इंडिया खेल महोत्सव, योग एवं ध्यान सत्र, पोषण जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा जागरूकता, वीर गाथाएं एवं सैनिक सम्मान तथा सेवा सेतु अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति और नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय ने उपयोगी सुझाव दिए। विन्ध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि सभी गतिविधियों का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाए। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास के कार्य हुए हैं। रीवा जिले को भी कई बड़ी उपलब्धियाँ मिली हैं। अभियान के दौरान इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान की तैयारी कर ली गई है। अभियान की प्रत्येक गतिविधि के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। अभियान से जुड़ी गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए अलग से टीम तैनात की गई है। अभियान के दौरान जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने सेवा संकल्प अभियान की कार्य योजना की बिन्दुवार तथा विभागवार जानकारी दी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधिगण, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, IAS मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रीवा को कलेक्टर जिला रीवा के द्वारा गुरूवार को श्य...
11/09/2026

श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, IAS मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रीवा को कलेक्टर जिला रीवा के द्वारा गुरूवार को श्याम शाह चिकित्सा महा‍विद्यालय, शासकीय संजय गॉधी अस्पताल, सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल एवं जिला चिकित्सालय रीवा में स्वास्थ्य सेवाओं के नियंत्रण, पर्यवेक्षण हेतु निर्देश दिए गए है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी महो. द्वारा गुरूवार दिनांक 10 सितम्बर 2026 को शाम श्याम शाह चिकित्सा महा‍विद्यालय एवं शासकीय संजय गॉधी अस्पताल रीवा का आकस्मिक निरीक्षण कर जायदा लिया गया तथा डियूटी डॉक्टकर को भर्ती मरीजो के उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

*जिला पंचायत सीईओ ने की ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा* मध्य प्रदेश के रीवा जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला स्तर...
11/09/2026

*जिला पंचायत सीईओ ने की ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा*

मध्य प्रदेश के रीवा जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)'की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत रीवा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)सृष्टि देशमुख गौड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि योजना में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान जनपद पंचायतों के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री तथा ब्लॉक समन्वयक (बी.सी.)उपस्थित रहे।बैठक में सीईओ ने निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों ने योजना की राशि प्राप्त करने के बाद भी मकान का निर्माण पूर्ण नहीं किया है,उनके खिलाफ तत्काल वसूली के प्रकरण तैयार कर तहसीलदार न्यायालय में दर्ज कराए जाएं।मैदानी स्तर पर कसावट लाने के उद्देश्य से उन्होंने सर्वाधिक अपूर्ण एवं अप्रारम्भ आवासों वाली ग्राम पंचायतों में ब्लॉक समन्वयकों को रोजाना फील्ड भ्रमण कर प्रगति की फोटो भेजने के आदेश दिए। इसके साथ ही 'धरती आबा' योजना के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में सहायक यंत्रियों को अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर प्राथमिकता के आधार पर आवास पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सीईओ ने कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिये।सीईओ ने जनपद पंचायत हनुमना के ब्लॉक समन्वयक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।उन्होंने वहां के सीएफटी प्रभारियों को समय-सीमा के भीतर अपूर्ण आवासों को पूरा कराने का लक्ष्य सौंपा है।रीवा जनपद की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत बैजनाथ और अमिरती के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को भी काम में ढिलाई बरतने पर नोटिस थमाने के निर्देश दिये गए हैं।तकनीकी समस्याओं और डेटा सुधार के लिए जनपद स्तर पर एपीओ मनरेगा और बीसी आवास का संयुक्त प्रकोष्ठ गठित करने के निर्देश दिए गए हैं,जो एक सप्ताह के भीतर व्हीव्हीजी रामजी पोर्टल पर छूटे हुए या त्रुटिपूर्ण जॉब कार्ड नंबरों को अपडेट करेगा।इसके अलावा, वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान तीसरी किस्त प्राप्त कर चुके अपूर्ण आवासों को आगामी 7 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कराने का कड़ा अल्टीमेटम दिया गया है।बैठक में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शालाओं के मरम्मत योग्य किचन शेडों का कार्य भी एक सप्ताह में पूरा कराकर उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Address

Rewa

Telephone

+917662252697

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CEO Zila Panchayat REWA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CEO Zila Panchayat REWA:

Shortcuts

Share