Nagar Palika Nigam Rewa

Nagar Palika Nigam Rewa Official Handle of Nagar Palik Nigam Rewa, Government of Madhya Pradesh

शहर में लगातार हो रही वर्षा के बीच महापौर श्री अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने वार्ड क्रमांक 01, 34 एवं 35 के पुष्पराजनगर, पंचमठ एव...
03/09/2026

शहर में लगातार हो रही वर्षा के बीच महापौर श्री अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने वार्ड क्रमांक 01, 34 एवं 35 के पुष्पराजनगर, पंचमठ एवं निपनिया क्षेत्र का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं और नगर निगम अधिकारियों एवं मैदानी अमले को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Department of Urban Development & Housing MP Ministry of Housing and Urban Affairs Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh MyGovIndia MP MyGov

*नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बीहर नदी के ग्रीन बेल्ट पर बना अवैध निर्माण ढहाया**ग्रीन बेल्ट में अनाधिकृत तरीके से कराया ग...
01/09/2026

*नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बीहर नदी के ग्रीन बेल्ट पर बना अवैध निर्माण ढहाया*

*ग्रीन बेल्ट में अनाधिकृत तरीके से कराया गया था निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया अवैध निर्माण, निगम ने किया ध्वस्तीकरण*

*ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, बद्रिका फार्म हाउस का निर्माण ध्वस्त*

*ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण पर निगम सख्त, बद्रिका फार्म हाउस का अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त*

01 सितंबर 2026, रीवा। बीहर नदी के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में किए गए अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध नगर निगम रीवा द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से जोन 01 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05, ढेकहा हमीदिया कॉलोनी के आगे स्थित "बद्रिका फार्म हाउस" में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नदी के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बिना भवन अनुज्ञा के किए गए निर्माण को लेकर नगर निगम द्वारा संबंधितों को पूर्व में नियमानुसार नोटिस जारी कर स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं हटाए जाने पर मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई।
उल्लेखनीय है कि विगत समय में किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि श्री सुनील कुमार सिंह आत्मज श्री बद्री सिंह द्वारा बीहर नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बिना भवन अनुज्ञा के भूतल एवं प्रथम तल का निर्माण तथा शेड निर्माण कराया गया था। इसी स्थल पर श्रीमती सरिता सिंह उर्फ नीलम सिंह पत्नी श्री दिलीप सिंह द्वारा भी बिना स्वीकृति के स्विमिंग पूल का निर्माण कराया जाना पाया गया। उक्त समस्त निर्माण मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 के प्रावधानों के विपरीत एवं नदी के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में होने से पूर्णतः अनाधिकृत श्रेणी में आते हैं।
नगर निगम प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पूर्व संबंधितों को नियमानुसार पूरा अवसर एवं पर्याप्त समय प्रदान किया गया। दिनांक 17 जुलाई 2026 को म.प्र. नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 307 के अंतर्गत सूचना पत्र क्रमांक 193 एवं 194 जारी कर संबंधितों को 07 दिवस के भीतर अपना पक्ष, स्पष्टीकरण तथा संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। किन्तु निर्धारित अवधि में न तो अवैध निर्माण हटाया गया और न ही कोई जवाब प्रस्तुत किया गया।
इसके उपरांत दिनांक 27 अगस्त 2026 को धारा 307(2) के अंतर्गत अंतिम सूचना पत्र क्रमांक 361 एवं 362 जारी कर संबंधितों को 03 दिवस के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाकर अधोहस्ताक्षरकर्ता को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। सूचना पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया था कि निर्माण न हटाए जाने की स्थिति में निगम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी तथा उसमें लगने वाले समस्त हर्जा-खर्चे की वसूली संबंधित से की जाएगी, जिसकी जवाबदारी उनकी स्वयं की होगी। इस प्रकार संबंधितों को सूचना पत्र जारी होने से कार्रवाई तक पर्याप्त समय दिया गया। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया, फलस्वरूप निगम को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करनी पड़ी।
निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री राजेश सिंह, नायब तहसीलदार श्री यतीश शुक्ला, श्री राजीव शुक्ला, सहायक यंत्री श्री राजेश मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री जेबी सिंह, उपयंत्री श्री श्यामसुंदर मिश्रा, श्री हरेराम मिश्रा, श्री सुनील मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी श्री राजेश चतुर्वेदी, श्री सुखेंद्र चतुर्वेदी, श्री रावेन्द्र शुक्ला सहित नगर निगम का अतिक्रमण दल एवं पुलिस टीम मौजूद रही। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त महिला एवं पुरुष पुलिस बल भी तैनात रहा।
निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन ने कहा कि नदी के ग्रीन बेल्ट एवं शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अनाधिकृत निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। शहर में चिन्हित ऐसे अन्य स्थलों पर भी क्रमवार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी निर्माण कार्य नगर पालिक निगम से विधिवत भवन अनुज्ञा प्राप्त करने के उपरांत ही करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाकर निर्माण हटाने में आने वाला व्यय भी संबंधित से वसूल किया जाएगा।
Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia CM Madhya Pradesh Collector Rewa Jansampark Madhya Pradesh MP MyGov

*नाले पर लगभग 225 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल बनाकर किए गए स्थाई अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई**नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस ...
30/08/2026

*नाले पर लगभग 225 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल बनाकर किए गए स्थाई अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई*

*नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से करीब 150 घरों को मिली जलभराव से राहत*

29 अगस्त 2026, रीवा। रीवा शहर में शनिवार को हुई बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम रीवा की टीमें लगातार मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर राहत एवं जल निकासी का कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही, निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन के निर्देशानुसार बारिश के दौरान शहर में जल निकासी को बाधित करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा विशेष कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम शनिवार को में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से वार्ड 15 आचार्य नगर स्थित नाले के ऊपर लगभग 225 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। नाले के प्रवाह क्षेत्र में बाउंड्री वॉल बनाए जाने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी, जिसके चलते आसपास के लगभग 150 घरों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही थी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाकर नाले के प्रवाह को सुचारू किया गया। इस कार्रवाई से लगभग 150 घरों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी ।
इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 15 में जेसीबी की सहायता से जल निकासी कराई गई। इसी वार्ड के ओम नगर में जलभराव को देखते हुए जेसीबी की सहायता से कच्ची नाली बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई। तिवारी होटल के पास नाली के ऊपर बनाए गए रैंप को भी नगर निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा हटाया गया।
वार्ड क्रमांक 18 में नाली के ऊपर मिट्टी डाल दिए जाने के कारण जल निकासी प्रभावित होने की सूचना पर जेसीबी से नाली की सफाई कराई गई तथा स्ट्रांग रूम में भरे पानी की मड पंप की सहायता से निकासी कराई गई। शंकर लाइट हाउस के पीछे नाले में पत्थर गिर जाने से उत्पन्न जलभराव की स्थिति में भी नाले की सफाई कराकर जल निकासी सुनिश्चित की गई।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 35 पचमठा में नाली की सफाई, वार्ड क्रमांक 4 खैरा पुरानी बस्ती में नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर जल निकासी सुनिश्चित कराई गई। वार्ड क्रमांक 16 महुआ वाले में मड पंप से जल निकासी कराई गई। वार्ड क्रमांक 44 एवं वार्ड क्रमांक 8 में कच्ची नाली बनाकर जल निकासी कराई गई। वहीं वार्ड क्रमांक 1 रावतपुरा गेट के पास जलभराव की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी की सहायता से जल निकासी कराई गई।
निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ एवं जलभराव से संबंधित प्रत्येक सूचना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी मार्गों पर किए गए अतिक्रमण एवं अवरोधों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री अनुराग तिवारी, सीएसपी श्री राजीव पाठक, तहसीलदार श्री शिवशंकर शुक्ला, श्री अनुपम पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री श्री सिद्धार्थ सिंह, सहायक यंत्री श्री कमलेश्वर सिंह के अलावा नगर निगम की अतिक्रमण टीम एवं स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।

Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh Swachh Survekshan CM Madhya Pradesh

"मेरी राखी, मेरे सफाई मित्र के नाम""नगर निगम रीवा के सफाई मित्रों की कलाई पर सम्मान और स्नेह की राखी बांधी गई"यह राखी सि...
28/08/2026

"मेरी राखी, मेरे सफाई मित्र के नाम"
"नगर निगम रीवा के सफाई मित्रों की कलाई पर सम्मान और स्नेह की राखी बांधी गई"

यह राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि हमारे सफाई मित्रों के प्रति सम्मान, विश्वास और कृतज्ञता का प्रतीक है।
आइए, इस रक्षाबंधन अपने स्वच्छता के प्रहरी सफाई मित्रों का सम्मान करें और उनके योगदान के लिए दिल से धन्यवाद कहें।
स्वच्छ शहर के असली नायक—हमारे सफाई मित्र।
आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

#रक्षाबंधन #सफाईमित्र ❤️
Collector Rewa Swachh Survekshan Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Madhya Pradesh Urban Ministry of Housing and Urban Affairs Jansampark Madhya Pradesh MyGovIndia CM Madhya Pradesh MP MyGov Swachh Sarvekshan Madhya Pradesh Swachh Bharat Mission, India

मेरी राखी, मेरे सफाई मित्र के नामस्वच्छता के प्रहरी को सम्मान, रक्षाबंधन पर स्नेह और धन्यवाद।सफाई मित्र ही हैं हमारे, जो...
28/08/2026

मेरी राखी, मेरे सफाई मित्र के नाम
स्वच्छता के प्रहरी को सम्मान, रक्षाबंधन पर स्नेह और धन्यवाद।
सफाई मित्र ही हैं हमारे, जो शहर को सुंदर बनाते हैं।

#रक्षाबंधन #सफाईमित्र ❤️

Ministry of Housing and Urban Affairs Department of Urban Development & Housing MP MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh Swachh Bharat Mission - Urban CM Madhya Pradesh MP MyGov Swachh Madhya Pradesh Urban Collector Rewa Swachh Bharat Mission, India Swachh Sarvekshan Madhya Pradesh

रीवा में विगत दिनों हुए जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति को लेकर महापौर श्री अजय मिश्रा “बाबा” ने निगमायुक्त श्री अक्षत जैन की ...
25/08/2026

रीवा में विगत दिनों हुए जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति को लेकर महापौर श्री अजय मिश्रा “बाबा” ने निगमायुक्त श्री अक्षत जैन की उपस्थिति में समीक्षा बैठक ली। बैठक में महापौर ने जलभराव वाले क्षेत्रों की वार्डवार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही नालों की क्षमता एवं गुणवत्ता की जांच करने तथा नालों के उपर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अवैध कॉलोनियों एवं स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किए गए निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नालों की सफाई, दवा छिड़काव एवं फॉगिंग बढ़ाने को कहा।

Ministry of Housing and Urban Affairs Jansampark Madhya Pradesh Swachh Bharat Mission - Urban PRO Rewa PMO India MyGovIndia Swachh Madhya Pradesh Urban Collector Rewa Press Information Bureau - PIB, Government of India MP MyGov

निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन के निर्देशानुसार शहर में लगातार बारिश एवं अतिवृष्टि को देखते हुए  नगर निगम रीवा द्वारा जर्जर ...
24/08/2026

निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन के निर्देशानुसार शहर में लगातार बारिश एवं अतिवृष्टि को देखते हुए नगर निगम रीवा द्वारा जर्जर एवं भयप्रद भवनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड 22 में सफारी होटल के पास स्थित कपिल चौरसिया के जर्जर भवन का निरीक्षण कर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से जेसीबी की सहायता से जर्जर भवन गिराया गया। इसी प्रकार जनसुरक्षा को देखते हुए वार्ड 20 रानीगंज एवं वार्ड 36 उपरहटी में भी भयप्रद संरचनाओं को गिराने की कार्रवाई की गई है।

MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India Collector Rewa PRO Rewa Department of Urban Development & Housing MP Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Ministry of Housing and Urban Affairs MP MyGov

बाढ़ राहत एवं जल निकासी कार्य लगातार जारीरीवा शहर में मूसलधार बारिश के बाद नगर निगम की टीमें लगातार सक्रिय हैं। बाढ़ राह...
22/08/2026

बाढ़ राहत एवं जल निकासी कार्य लगातार जारी
रीवा शहर में मूसलधार बारिश के बाद नगर निगम की टीमें लगातार सक्रिय हैं। बाढ़ राहत कंट्रोल रूम में 200 से अधिक सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीमों को मौके पर भेजा गया। वार्ड 44 चिराहुला कॉलोनी, वार्ड 15 बेलौहन टोला, गुलाब नगर, वार्ड 26 बाणसागर पोखरी टोला सहित विभिन्न क्षेत्रों में जेसीबी व मोटर पंप की सहायता से जल निकासी कराई गई। वार्ड 02, 06, 35 में कच्ची नालियां बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई। शिवनगर में क्षतिग्रस्त सड़क पर सीआरएम डालकर आवागमन सुचारु कराया गया।

Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Rewa PRO Rewa MP MyGov PMO India Department of Urban Development & Housing MP

बाढ़ के बाद स्वच्छता एवं संक्रमण रोकथाम अभियान लगातार जारीदो दिन की मूसलधार बारिश के बाद रीवा शहर में बाढ़ राहत एवं बचाव...
22/08/2026

बाढ़ के बाद स्वच्छता एवं संक्रमण रोकथाम अभियान लगातार जारी

दो दिन की मूसलधार बारिश के बाद रीवा शहर में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के साथ नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं संक्रमण रोकथाम अभियान लगातार जारी है। निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन के निर्देश पर स्वच्छता टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकासी के बाद सड़कों, गलियों, नालियों एवं बस्तियों की विशेष सफाई कराई। कीचड़ एवं गंदगी हटाने के साथ ब्लीचिंग पाउडर व कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। वार्ड 04, 35, 20, 18, 02, 33, 45, 06 सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। बड़े नालों में फंसी झाड़ियां एवं अवरोध भी हटाए गए।

Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Rewa MP MyGov PRO Rewa PMO India

रीवा शहर में लगातार बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम का 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय है। नगर निगम अध्यक्ष श्र...
22/08/2026

रीवा शहर में लगातार बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम का 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय है। नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय ने कंट्रोल रूम पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों एवं राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल निकासी के साथ पानी उतरने के बाद सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं कीटनाशक दवा के छिड़काव पर भी विशेष जोर दिया गया।

Ministry of Housing and Urban Affairs MP MyGov MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Rewa PRO Rewa PMO India Press Information Bureau - PIB, Government of India Department of Urban Development & Housing MP

Address

REWA
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Nigam Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share