Dilip Bhaiya Fan Club

Dilip Bhaiya Fan Club Supporters Page

रीवा आगमन पर गुलदस्ता भेंट कर भाई श्री जीतू पटवारी जी का स्वागत।साथियों का साथ, संगठन की पहचान। 🇮🇳
02/02/2026

रीवा आगमन पर गुलदस्ता भेंट कर भाई श्री जीतू पटवारी जी का स्वागत।
साथियों का साथ, संगठन की पहचान। 🇮🇳

🇮🇳 **लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी** की 150वीं जयंती पर आयोजित भव्य **प्रतिमा अनावरण समारोह** में आज सम्मिल...
04/11/2025

🇮🇳 **लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी** की 150वीं जयंती पर आयोजित भव्य **प्रतिमा अनावरण समारोह** में आज सम्मिलित होकर उनके अद्वितीय योगदान को नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ।

सरदार पटेल जी ने अपने अटूट संकल्प, दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता से भारत को एकता के सूत्र में बाँध दिया।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व वही है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे।

आज इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, आयोजकों और समाजसेवियों का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।

यह कार्यक्रम न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि एक प्रेरणा भी —
कि हम सब मिलकर सरदार पटेल जी के “**एक भारत, श्रेष्ठ भारत**” के संकल्प को आगे बढ़ाएँ।

🙏 **जय जवान, जय किसान — जय सरदार!** 🙏

📅 **दिनांक:** 03 नवम्बर 2025
📍 **स्थान:** शा. कन्या हाई स्कूल, दुआरी, जिला रीवा (म.प्र.)

📢  #न्याय_सत्याग्रह — रीवा से उठी बदलाव की बिगुल!आज राहुल गांधी जी के ऐतिहासिक पर्दाफ़ाश के बाद, चुनाव आयोग की वोट चोरी ...
12/08/2025

📢 #न्याय_सत्याग्रह — रीवा से उठी बदलाव की बिगुल!

आज राहुल गांधी जी के ऐतिहासिक पर्दाफ़ाश के बाद, चुनाव आयोग की वोट चोरी और भाजपाई साजिशों के खिलाफ, साथ ही रीवा में बढ़ते अपराध, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध में, कांग्रेस परिवार का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

📍 रीवा में प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ‘राहुल भैया’ जी और CWC सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल जी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और आम जनता ने न्याय के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की।

✊ यह सिर्फ़ आंदोलन नहीं, सबूत है कि मध्यप्रदेश आज अन्याय और अत्याचार की राजधानी बन गया है!
हमने बेख़ौफ़ होकर भाजपाई चुनावी षड्यंत्र को बेनकाब किया और चुनाव आयोग की संदिग्ध भूमिका पर ठोस सबूतों के साथ सवाल दागे।

#वोट_चोरी_बंद_करो | #मध्यप्रदेश_बचाओ | #कांग्रेस_के_साथ_न्याय

आज रीवा कलेक्ट्रेट पहुँचकर माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।रीवा जिले के किसान आज भी खाद और बीज के लिए दर-द...
25/07/2025

आज रीवा कलेक्ट्रेट पहुँचकर माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

रीवा जिले के किसान आज भी खाद और बीज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बाजार में खाद-बीज की खुलेआम कालाबाज़ारी हो रही है, लेकिन प्रशासन मौन है। किसान बिजली कटौती और आवारा पशुओं से बेहाल हैं।

बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की हालत बदतर हो चुकी है—सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इन तमाम गंभीर समस्याओं के बावजूद सरकार आंख मूंदे बैठी है। जिले में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार हो चुकी है, लेकिन किसी को कोई चिंता नहीं।

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
#किसानोंकीआवाज #भ्रष्टाचारखत्महो

28/06/2025
आज संगठन सृजन अभियान के द्वितीय चरण में एआईसीसी के पर्यवेक्षक श्री आर सी खुटिया जी के साथ स्थानीय होटल सेलिब्रेशन में शह...
27/06/2025

आज संगठन सृजन अभियान के द्वितीय चरण में एआईसीसी के पर्यवेक्षक श्री आर सी खुटिया जी के साथ स्थानीय होटल सेलिब्रेशन में शहर कांग्रेस कमेटी रीवा के पदाधिकारियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों, पार्षद, पार्षद प्रत्याशियों तथा विभाग अध्यक्षों के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु बैठक में शामिल हुआ।

Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra K.C. Venugopal Harish Chaudhary Kamal Nath Digvijaya Singh Jitu Patwari Umang Singhar Subhashini Sharad Yadav Hemant Katare Rewa Congress Sanjay Sharma Er. Rajendra Sharma

आज कांग्रेस कार्यालय, रीवा में अमर शहीद बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया...
09/06/2025

आज कांग्रेस कार्यालय, रीवा में अमर शहीद बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. राजेंद्र शर्मा जी ने की, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शहीद बिरसा मुंडा जी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।


📚 CSU कैम्पस रीवा में वास्‍तु पूजन एवं भंडारा 📿 सरदार पटेल यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी (CSU) कैम्पस, रीवा ...
09/06/2025

📚 CSU कैम्पस रीवा में वास्‍तु पूजन एवं भंडारा 📿
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी (CSU) कैम्पस, रीवा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित वास्‍तु पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

आदरणीय इंजी. दिवाकर सिंह जी के नेतृत्व में यह संस्थान ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा व रोजगार का सशक्त केंद्र बनेगा।

पूरी CSU टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।
सभी आगंतुकों व सहयोगियों का हृदय से आभार।

जय युवा शक्ति | जय शिक्षा

#शिक्षा_क्रांति

रीवा जिला कांग्रेस कमेटी के कर्मठ, संवेदनशील और प्रेरणास्रोत अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेंद्र शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक...
26/05/2025

रीवा जिला कांग्रेस कमेटी के कर्मठ, संवेदनशील और प्रेरणास्रोत अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेंद्र शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं |

आपका यह विशेष दिन नई ऊर्जा, नवचेतना और उपलब्धियों से भरा हो।
आपका नेतृत्व यूं ही समाज और संगठन को नई दिशा देता रहे — यही मेरी सच्चे मन से कामना है।

रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुंडहा (कोष्टा) गांव के वीर सपूत, सेना के जवान राजरूप पटेल (पुत्र श्री बृजनंदन...
08/03/2025

रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुंडहा (कोष्टा) गांव के वीर सपूत, सेना के जवान राजरूप पटेल (पुत्र श्री बृजनंदन पटेल) जी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

वह ईएमई मैकेनिकल, बबीना में सेवारत थे और देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे। उनकी शहादत से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सेना के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। परिजनों को सांत्वना देते हुए सभी ने उनकी वीरता और समर्पण को नमन किया।

"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।"

वीर सपूत राजरूप पटेल अमर रहें! जय हिंद

छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।अपने साहस और शौर्य से उन...
19/02/2025

छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

अपने साहस और शौर्य से उन्होंने हमें निडरता और पूरे समर्पण के साथ आवाज़ उठाने की प्रेरणा दी।

उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Address

Rewa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dilip Bhaiya Fan Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category