Yashveer Singh Tala

Yashveer Singh Tala Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yashveer Singh Tala, Social service, Tala Kothi, Rewa.

अपने देश और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध। मेरा उद्देश्य हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान दिलाना है। राजनीति में मेरे कदम, विकास, शिक्षा, और समाज के लिए नए रास्ते बनाने के लिए हैं। साथ चलें, एक बेहतर भविष्य की ओर!"

अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह जी के प्रतिमा अनावरण समारोह में पहुँचकर सम्मिलित हुआ एवं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वीर शही...
19/08/2026

अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह जी के प्रतिमा अनावरण समारोह में पहुँचकर सम्मिलित हुआ एवं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वीर शहीद के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा। 🙏🇮🇳

विलंबित पोस्ट ..                      रीवा के नीम चौक स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे एवं सुंदरकांड कार्यक्रम में प...
19/08/2026

विलंबित पोस्ट ..
रीवा के नीम चौक स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे एवं सुंदरकांड कार्यक्रम में पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से मिलकर आत्मीय संवाद भी हुआ। 🙏🚩

कल ग्राम हिनौती में विकास पाण्डेय जी एवं उनके साथियों द्वारा आयोजित भंडारे में पहुँचकर सभी से मिलना-जुलना हुआ। इस अवसर प...
18/08/2026

कल ग्राम हिनौती में विकास पाण्डेय जी एवं उनके साथियों द्वारा आयोजित भंडारे में पहुँचकर सभी से मिलना-जुलना हुआ। इस अवसर पर सभी से आत्मीय मुलाकात कर सुखद समय व्यतीत हुआ।

आज ग्राम हिनौती में लालू कछेर के मानस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से भेंट की। इस अ...
17/08/2026

आज ग्राम हिनौती में लालू कछेर के मानस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से भेंट की। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

आज ग्राम हिनौती में विजय पंडित जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके देहांत के उपरांत उनके न...
16/08/2026

आज ग्राम हिनौती में विजय पंडित जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके देहांत के उपरांत उनके निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की एवं अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳आज का दिन हमें उन वीर शहीदों के त्याग, साहस और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्ह...
14/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

आज का दिन हमें उन वीर शहीदों के त्याग, साहस और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

आइए, इस पावन अवसर पर हम देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प लें और अपने कर्मों से राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

आज रीवा टी.आर.एस. कॉलेज में अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह जी के बलिदान दिवस पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्प...
12/08/2026

आज रीवा टी.आर.एस. कॉलेज में अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह जी के बलिदान दिवस पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजपूत समाज के सभी भाइयों, पुराने खिलाड़ियों एवं कॉलेज के पूर्व छात्रों से आत्मीय मुलाकात भी हुई। पुराने साथियों से मिलकर पुरानी यादें एक बार फिर ताज़ा हो गईं।

अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह जी का बलिदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। 🙏

आज रामनगर में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जनआंदोलन एवं विरोध-प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्...
11/08/2026

आज रामनगर में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जनआंदोलन एवं विरोध-प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति, विद्युत व्यवस्था एवं अत्यधिक बिजली बिल, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर आमजन एवं किसानों में आक्रोश देखने को मिला।

इस विरोध-प्रदर्शन में माननीय विधायक श्री राजेन्द्र सिंह जी, क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं किसान शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम के खिलाफ भी विरोध एवं नाराज़गी व्यक्त की गई तथा प्रशासन से जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई।

स्वयंवर पैलेस, रीवा में डॉ. रमेश प्रताप सिंह जी द्वारा रचित पुस्तक “बघेल सत्ता : उदय और विस्तार” के विमोचन समारोह में सह...
10/08/2026

स्वयंवर पैलेस, रीवा में डॉ. रमेश प्रताप सिंह जी द्वारा रचित पुस्तक “बघेल सत्ता : उदय और विस्तार” के विमोचन समारोह में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

यह कृति बघेल इतिहास, संस्कृति एवं विरासत को समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लेखक डॉ. रमेश प्रताप सिंह जी को इस महत्वपूर्ण साहित्यिक योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Address

Tala Kothi
Rewa
486001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yashveer Singh Tala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category