टीम अहीर रेजिमेंट रेवाड़ी

  • Home
  • India
  • Rewari
  • टीम अहीर रेजिमेंट रेवाड़ी

टीम अहीर रेजिमेंट रेवाड़ी अहीर रेजिमेंट हक हमारा

सभी ज्यादा से ज्यादा शेयर करे 76 वर्षीय रेवती देवी (जैनाबाद) की पुकार — आखिर इस बेबस बुजुर्ग मां का सहारा कौन बनेगा?सरका...
01/07/2026

सभी ज्यादा से ज्यादा शेयर करे

76 वर्षीय रेवती देवी (जैनाबाद) की पुकार — आखिर इस बेबस बुजुर्ग मां का सहारा कौन बनेगा?
सरकार का सहारा सरकार ने ही छिन लिया

76 वर्ष की रेवती देवी आज अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। न सिर पर कोई अपना है, न घर में बिजली, न पीने के पानी की उचित व्यवस्था। सबसे बड़ी चिंता यह है कि उनकी वृद्धावस्था/विधवा पेंशन भी बंद हो गई है, जो उनके जीवनयापन का एकमात्र सहारा थी।

बताया जाता है कि पिछले 6 महीनों से वह अपनी पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं से भी उन्होंने मदद की उम्मीद की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।

सरकार लगातार हर घर तक बिजली, पानी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दावा करती है। लेकिन जब एक 76 वर्षीय अकेली बुजुर्ग महिला आज भी इन बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, तो यह व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है।

रेवती देवी जैसी असहाय महिलाओं के लिए सरकार को तत्काल पेंशन बहाल करनी चाहिए, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए और राशन व्यवस्था की भी समीक्षा करनी चाहिए, ताकि उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिल सके।

सिर्फ बड़े-बड़े भाषण, फोटो और प्रचार से समाज नहीं बदलता। समाजसेवा का असली अर्थ है कि सबसे कमजोर और जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचे। यदि एक असहाय बुजुर्ग मां की आवाज भी व्यवस्था तक नहीं पहुंच पा रही है, तो यह हम सभी के लिए आत्ममंथन का विषय है।

हम जिला प्रशासन, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हैं कि रेवती देवी की स्थिति का तुरंत संज्ञान लें, उनकी बंद पेंशन बहाल करें, बिजली-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें और उन्हें हर सरकारी योजना का लाभ दिलाएं।
Rao Inderjit Singh
CMO Haryana Nayab Saini DC Rewari DPR Haryana Anil Yadav

30/06/2026
30/06/2026

🚨 साहिबी नदी बचाओ – किसान बचाओ! 🚨

मसानी क्षेत्र में साहिबी नदी में लगातार गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। अब यही प्रदूषित पानी आसपास के खेतों में फैल रहा है, जिससे उपजाऊ भूमि बर्बाद हो रही है। किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, जबकि उनकी आजीविका पूरी तरह खेती पर ही निर्भर है।

हम प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि:
✅ साहिबी नदी में गंदा पानी छोड़ना तुरंत बंद कराया जाए।
✅ प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
✅ प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
✅ साहिबी नदी और आसपास की कृषि भूमि को बचाने के लिए स्थायी समाधान किया जाए।

यह सिर्फ एक नदी की नहीं, हजारों किसानों के भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के जीवन की लड़ाई है।

आइए, आवाज़ उठाइए। साहिबी नदी बचाइए, किसान बचाइए।

#साहिबीनदीबचाओ #किसानबचाओ ी_जीवन_है

🇮🇳 शौर्य, साहस और बलिदान को शत्-शत् नमन 🇮🇳रेवाड़ी की धरती के वीर सपूत, भारतीय वायु सेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ य...
19/06/2026

🇮🇳 शौर्य, साहस और बलिदान को शत्-शत् नमन 🇮🇳

रेवाड़ी की धरती के वीर सपूत, भारतीय वायु सेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव जी ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। अंतिम क्षणों में भी उन्होंने अपने लड़ाकू विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर अनेक निर्दोष लोगों की जान बचाई।

उनकी वीरता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को सदैव स्मरण रखने के लिए रेवाड़ी से कोट कासिम वाले रोड का नाम उनके नाम पर रखा गया है। यह केवल एक सड़क का नाम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली अमर गाथा है।

देश को आप पर गर्व था, है और हमेशा रहेगा।

🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव अमर रहें।
जय हिन्द। 🇮🇳






#𝙅𝙖𝙞𝙃𝙞𝙣𝙙

पिछले तीन चुनावो में भाजपा की सरकार बनाने में अहिरवाल क्षेत्र का मुख्य योगदान रहा है। लेकिन इसके बदले अगर विकास की बात क...
20/05/2026

पिछले तीन चुनावो में भाजपा की सरकार बनाने में अहिरवाल क्षेत्र का मुख्य योगदान रहा है। लेकिन इसके बदले अगर विकास की बात करे तो #महेंद्रगढ़ जिला आज भी पूरे हरियाणा में पिछड़ा हुआ है।






रणबांकुरे वीर अहीर
13/05/2026

रणबांकुरे वीर अहीर

Address

Rewari
123401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when टीम अहीर रेजिमेंट रेवाड़ी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category