25/08/2026
“पूर्व विद्यार्थी विश्वविद्यालय की असली ताकत और पहचान:” प्रो. असीम मिगलानी
कुटुकब (KUTUKB) पूर्व विद्यार्थी संघ की प्रथम कार्यकारिणी बैठक कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय और पूर्व विद्यार्थियों (Alumni) के बीच एक मजबूत नेटवर्क बनाने, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट अनुमोदन और भावी शैक्षणिक व व्यावसायिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह, ऐल्यूमिनी सेल की डायरेक्टर प्रो. समृद्धि तंवर सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।