Pahad Sena

Pahad Sena यह पेज पहाड़ी लोगों की मदद और अपनी भाषा और संस्कृति को बचाने का कार्य करेगा

09/11/2023
*तीलू रौतेली' पहाड़ी राज्य में एक ऐसी वीरांगना का नाम है, जिसने 15 वर्ष की अल्पायु में पहाड़वासियों को रानी लक्ष्मीबाई स...
09/08/2021

*तीलू रौतेली' पहाड़ी राज्य में एक ऐसी वीरांगना का नाम है, जिसने 15 वर्ष की अल्पायु में पहाड़वासियों को रानी लक्ष्मीबाई से भी पहले वीरता का परिचय देकर मातृभूमि की आन-बान रखने के लिए बलिदान होने की सीख दी थी।*
"वीरबाला तीलू रौत" जिसे पहाड़ी लक्ष्मीबाई जैसा सम्मान प्राप्त है, के पिता गढ़वाल गढ़ों में एक रियासत के राजा फतेहशाह के सेनापति भुप्पू रौत (रावत) की जन्मस्थली, वर्तमान चांदकोट परगना, तल्ला गुराड़, पौड़ी गढ़वाल में थी। रौत थोकदार भुप्पू रौत के दो बेटों "फत्वा और भग्तू" के बाद बहादुर बेटी तीलू रौत का जन्म सन 8 अगस्त 1661 में हुआ था।तीलू की सगाई बाल्यकाल में ही ईड़ गांव (गढ़वाल) के सिपाही भवानी सिंह नेगी से हुई थी। उत्तराखण्ड के हर गांव की मिट्टी में देश पर मर-मिटने वाले जांबाज वीर-वीरांगनाओं की बहादुर पौध उगती है। ऐसी महान वीरांगना तरूण बाला तीलू रौतेली जिन्होंने दुर्गम पर्वतों में 7 वर्ष तक अद्भुत युद्व लड़कर जीतने के बाद धोखे से मातृभूमि पर शहीद हो गई।
आज देवभूमि का गर्व वीरबाला तीलू की जन्म-जयन्ती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं 🙏🙏

अब पहाड़ की ज़मीन पानी और जवानी तीनो पहाड़ के काम नहीं आ रही बहुत ही दुखद है.
31/07/2021

अब पहाड़ की ज़मीन पानी और जवानी तीनो पहाड़ के काम नहीं आ रही बहुत ही दुखद है.

🙏कान खोलकर सुन लो दिल्ली, नींद से जागो देहरादून।🙏देवभूमि की जनता अब के, मांग रही है “भू-कानून”।।ये देवभूमि तुमने बतलाओ, ...
15/07/2021

🙏कान खोलकर सुन लो दिल्ली, नींद से जागो देहरादून।🙏
देवभूमि की जनता अब के, मांग रही है “भू-कानून”।।
ये देवभूमि तुमने बतलाओ, किसके हवाले छोड़ी है।
कोई भी आकर बस जाए, ये “धर्मशाला” थोड़ी है।।
देवभूमि का नौजवान, मुम्बई दिल्ली में भटक रहा।
और यहां की सुख सुविधाएं, कोई और ही गटक रहा।।
उत्तराखंड के लोगों को, ना शिक्षा ना रोजगार मिला।
20 साल से हम सबको क्यों, धोखा ही हर बार मिला।।
सपनों के उत्तराखंड के लिए, सैकड़ों ने दी है कुर्बानी।
खून तुम्हारा नहीं खौलता, क्या खून हो गया है पानी।।
सत्ता में बैठे नेताओ, इस बार ये काम तुम खास करो।
50 साल के मूल निवास का, कानून जल्दी पास करो।।
ध्यान रहे ये देवभूमि, जम्मू कश्मीर ना बनने पाए।
अपनी कोख से कोई माँ, “आतंकी” ना जनने पाए।।
जागो देवभूमि के लोगो, सबके मन में ये जोश भरो।
हमें चाहिए “भू-कानून”, इस नारे का “उद्घोष”करो।।
जो करे पहल इन कानूनों की, वो सरकार हमारी है।
करे विरोध इन आवाजों का, तो “संस्कृति” की हत्यारी है।
अब के तो इस राज्य का पूरा, वोट उसी को जाएगा।
जो देवभूमि की रक्षा हेतु , जल्दी “भू-कानून” लाएगा।।

*इसको इतना फैला दो कि हर उत्तराखंड वासी के पास पहुंच जाए और सरकार भी भू कानून लाने को विवश हो जाए‌🙏🏾
जय बद्री विशाल जय उत्तराखंड 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾

Bol Badri Vishal laal ki Jai 🚩🚩
29/06/2021

Bol Badri Vishal laal ki Jai 🚩🚩

Address

249201
Rishikesh
249201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pahad Sena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category