Rishikesh Eye Bank, AIIMS Rishikesh

Rishikesh Eye Bank, AIIMS Rishikesh Call us 24x7. Rishikesh Eye Bank, Department of Ophthalmology, AIIMS Rishikesh.

एम्स ऋषिकेश आई बैंक ने पार किया 1246 नेत्रदान का आंकड़ा कई दृष्टिबाधितों को मिलेगी नई रोशनीबीते दिवस दिवंगत सुरेंद्रवती,...
13/04/2026

एम्स ऋषिकेश आई बैंक ने पार किया 1246 नेत्रदान का आंकड़ा
कई दृष्टिबाधितों को मिलेगी नई रोशनी

बीते दिवस दिवंगत सुरेंद्रवती, सुदेश कुमारी एवं राहुल पंवार के परिजनों ने उनके प्रियजनों के निधन के उपरांत उनकी आंखें दान कर मानवता की मिसाल पेश की। इन आई डोनेशन के साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश के आई बैंक में अब तक नेत्रदान का आंकड़ा 1246 हो गया है। इस नेक पहल से छह से आठ दृष्टिबाधित व्यक्तियों को पुनः दृष्टि मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने इस पुनीत कार्य के लिए दानदाता परिवारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कदम समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और अन्य लोगों को भी इस दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ऋषिकेश आई बैंक, एम्स की टीम को भी बधाई दी।

एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉक्टर) संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सुरेंद्रवती (85 वर्ष, निवासी उग्रसेन नगर) के पुत्र अनुराग भारद्वाज, सुदेश कुमारी (79 वर्ष, निवासी गंगा नगर) के पुत्र राजेश जुनेजा तथा राहुल पंवार (29 वर्ष, निवासी रायवाला) के भाई विक्रम सिंह ने नेत्रदान की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग किया।

सभी परिवारों ने एम्स आई बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

उन्होंने यह भी बताया कि हर आयु वर्ग का व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है, चाहे वह चश्मा पहनता हो या उसने मोतियाबिंद की सर्जरी कराई हो।
प्रो. मित्तल के मुताबिक नेत्रदान की प्रक्रिया लगभग 15 मिनट की सरल प्रक्रिया में संपन्न होती है, जिसमें कॉर्निया को सुरक्षित रूप से निकालकर संरक्षित किया जाता है।

आई बैंक की चिकित्सा निदेशक डॉ. नीति गुप्ता के अनुसार प्राप्त कुल 1246 कॉर्निया में से 61% ऋषिकेश, 22% हरिद्वार, 3% देहरादून, 1% रुड़की, 8% उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों तथा 5% देश के अन्य शहरों से प्राप्त हुए हैं।

निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने समाज में नेत्रदान को बढ़ावा देने में विभिन्न संस्थाओं एवं समाजसेवियों के योगदान की विशेषरूप से सराहना की। इनमें सुप्रयास कल्याण संस्थान के डॉ. सत्या नारायण एवं डॉ. शिवम शर्मा, लायंस क्लब ऋषिकेश के गोपाल नारंग, देह दान समिति, हरिद्वार के सुभाष चंद्र, मुस्कान फाउंडेशन की नेहा मलिक तथा मारवाड़ी महिला सम्मेलन (ऋषिकेश शाखा) की नूतन अग्रवाल शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त समाजसेवी अनिल कक्कड़, संगीता आनंद (ऋषिकेश), अनिल अरोड़ा, समीर चावला, अशोक कालरा (हरिद्वार), विवेक अग्रवाल, हरदीप सिंह (देहरादून) तथा सीमा जैन (रुड़की) द्वारा नेत्रदान जागरूकता में किए गए प्रयासों को भी सराहा गया।

इस उपलब्धि के पीछे ऋषिकेश आई बैंक, एम्स की समर्पित टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जो 24×7×365 निरंतर सेवाएं प्रदान कर रही है। टीम में आई बैंक मैनेजर महिपाल चौहान तथा परामर्शदाता सह तकनीशियन बिंदिया भाटिया, संदीप गुसाईं, पवन सिंह एवं आलोक सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

एम्स ऋषिकेश आई बैंक की यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज में नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता और सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है,

दिनांक 02/01/2026 आयोजित नेत्रदान जागरूकता एवं नेत्र जाँच शिविर के अवसर पर श्री स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय, हरिद्वार मे...
04/01/2026

दिनांक 02/01/2026 आयोजित नेत्रदान जागरूकता एवं नेत्र जाँच शिविर के अवसर पर श्री स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय, हरिद्वार में नेत्रहीन बच्चों के साथ हुआ संवाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
उनकी सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सजीव मुस्कान ने सभी को भावविभोर कर दिया।
इस संवाद ने हमें संवेदनशीलता, सेवा और सहयोग के वास्तविक महत्व का बोध कराया।
इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानवता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

🌟 **A Vision of Hope – 1100 Corneas Donated!** 🌟With immense pride and gratitude, we celebrate a remarkable milestone — ...
31/07/2025

🌟 **A Vision of Hope – 1100 Corneas Donated!** 🌟

With immense pride and gratitude, we celebrate a remarkable milestone — **Rishikesh Eye Bank has successfully reached 1100 cornea donations!** 👁️💖

This achievement is not just a number — it’s **1100 lives gifted with the light of sight**, and countless families given new hope. Every donor has become a silent hero, proving that even in passing, one can give the most precious gift — the gift of vision.

Let this inspire us all: **"You don’t have to be a doctor to save lives. You just need the will to donate."** 🙌

✅ One decision can restore someone’s world from darkness to light.
✅ One pledge can turn your legacy into a lifelong blessing.

Join the movement. Be someone’s vision.
**Pledge to donate your eyes today.**

Together, let's aim higher, dream bigger, and keep the light of sight alive for all. 💫

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfS_CH8M8NuaKELdYAt8xs2RdHIMrTusjQwkx-6u4a3siUchw/viewform

हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ऋषिकेश आई बैंक ने 1,000 कॉर्निया का दान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है! यह उपलब्धि कार्...
25/12/2024

हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ऋषिकेश आई बैंक ने 1,000 कॉर्निया का दान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है! यह उपलब्धि कार्यकारी निदेशक महोदया, हमारे एचओडी सर, चिकित्सा निदेशक महोदया, रेजिडेंट डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ता, उत्तराखंड पुलिस, एम्स के सभी सहायक कर्मचारियों, एलवीपीईआई टीम, समर्पित सहयोगियों और अधिकांश लोगों के अटूट समर्थन के कारण ही संभव हुआ है। महत्वपूर्ण रूप से, समर्पित दाता परिवार है। आपका योगदान दृष्टि बहाल कर रहा है और जीवन बदल रहा है। आइए जरूरतमंदों तक आशा और प्रकाश फैलाते हुए इस प्रेरक यात्रा को जारी रखें।

धन्यवाद!🙏🙏💐💐

Address

Building 3, Floor 3, AIIMS Rishikesh, Virbhadra Road, Rishikesh
Rishikesh
249203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rishikesh Eye Bank, AIIMS Rishikesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rishikesh Eye Bank, AIIMS Rishikesh:

Share