Prateek Kalia

Prateek Kalia जिला महामंत्री, जिला ऋषिकेश, भारतीय जनता पार्टी|
महामंत्री, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, ऋषिकेश।

समस्त क्षेत्रवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भगवान श्री...
04/09/2026

समस्त क्षेत्रवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का संचार करे, यही कामना है।

🙏🙏💐

कल रात्रि ग्रामसभा गढ़ी श्यामपुर में भाई रमन रांगड़ जी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़ जी द्वारा आयोजित श्री कृष्ण...
04/09/2026

कल रात्रि ग्रामसभा गढ़ी श्यामपुर में भाई रमन रांगड़ जी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़ जी द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
सबके साथ मिलकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया। प्यारे बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया।

प्रिय क्षेत्रवासियों ने जिस आदर, प्रेम और स्नेह के साथ मेरा स्वागत किया उसके लिए मैं हृदय से उनके दिए हुए इस आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञ रहूंगा। कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं मैं ईश्वर से आप सभी के स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की मंगल कामना करता हूं। 💐🙏

#कृष्ण_जन्माष्टमी

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वी जयंती के शुभ अवसर पर आज त्रिवेणी घाट ऋषिकेश के भव्य प्रांगण में कलश वंदन यात्रा का ...
03/09/2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वी जयंती के शुभ अवसर पर आज त्रिवेणी घाट ऋषिकेश के भव्य प्रांगण में कलश वंदन यात्रा का सफल आयोजन किया गया।

गुरु रविदास जी की जन्मभूमि बनारस से आई माटी को प्रणाम करने का अवसर मिला। उनकी संत वाणी और अमृत वचन आज तक लाखों करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही है। ऐसे महान संत और गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना हमारा कर्तव्य भी है और सौभाग्य भी।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्या जी, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजान दास जी, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत जी, ऋषिकेश के माननीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल जी, डोईवाला के माननीय विधायक बृजभूषण गैरोला जी, जिला प्रभारी डॉ स्वराज विद्वान जी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल जी, दर्जधारी राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा जी, गिरीश डोभाल जी, धीरेन्द्र पंवार जी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल जी, नगर निगम महापौर शम्भु पासवान जी, पूर्व महापौर अनीता ममगाई जी, कार्यक्रम संयोजक देवदत्त शर्मा जी, सहित जिले एवं प्रदेश के अनेक ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गुरु रविदास जी की रज को प्रणाम कर उनके उपदेशों से प्रेरणा ली।

हम सभी को गुरु रविदास जी के जीवन से सामाजिक सद्भाव, समरसता और समानता का अनुसरण करने की आवश्यकता है।

🙏🙏💐

BJP Uttarakhand Bharatiya Janata Party (BJP) Pushkar Singh Dhami Mahendra Bhatt

आज ज्ञान करतार स्कूल चंद्रभागा में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम एवं कला प्रतियोगिताओं के पुरस्कार...
03/09/2026

आज ज्ञान करतार स्कूल चंद्रभागा में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम एवं कला प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होकर प्रतिभावान एवं होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया।

कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम बच्चों में कृष्ण भगवान के प्रति उत्सुकता बढ़ाते हैं। मेरा सभी अभिभावकों से ये आग्रह भी है कि बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में जरूर प्रतिभाग कराएं जिनसे उन्हें एक अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके।

विद्यालय के संस्थापक आदरणीय गुरविंदर सलूजा जी को सफल कार्यक्रम की बहुत बहुत बधाई 💐💐

#कृष्ण_जन्माष्टमी

03/09/2026

श्री कृष्ण जन्मोत्सव गढ़ी श्यामपुर 💐💐

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली ‘कलश वंदन यात्रा’ की तैयारियों को लेकर आज मह...
02/09/2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली ‘कलश वंदन यात्रा’ की तैयारियों को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

आगामी 03 सितंबर 2026 को त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में सायं 03:00 बजे आयोजित होने वाली कलश वंदन यात्रा की तैयारियों को लेकर आज नगर निगम महापौर श्री शंभू पासवान जी की अध्यक्षता में भाजपा समर्थित पार्षदगणों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।

तत्पश्चात आदरणीय जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र तड़ियाल जी के साथ कार्यक्रम स्थल त्रिवेणी घाट पहुंचकर आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की । साथ में कार्यक्रम के संयोजक देवदत्त शर्मा जी एवं मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश मनोज ध्यानी जी भी उपस्थित रहे।

गुरु रविदास जी की प्रेरणा जन जन तक पहुँचे और कार्यक्रम भव्य एवं सफल हो यही मेरा पूर्ण प्रयास है।

आइए, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के इस पावन अभियान का हिस्सा बनें।

💐🙏

BJP Uttarakhand Mahendra Bhatt Pushkar Singh Dhami

आज मधुबन आश्रम ऋषिकेश में  #कृष्ण_जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव का उद्घाटन पूरे विधि विधान...
02/09/2026

आज मधुबन आश्रम ऋषिकेश में #कृष्ण_जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव का उद्घाटन पूरे विधि विधान के साथ हुआ। परम पूज्य परमानंद जी महाराज जी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

श्री कृष्ण बिहारी लाल से मेरी प्रार्थना है कि समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी अनुकम्पा बनाए रखे। यह कृष्ण जन्माष्टमी सभी के जीवन में समृद्धि और सामर्थ्य लाये यही मेरी मनोकामना है।
💐🙏

संत शिरोमणि   #गुरु_रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष  के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत ...
02/09/2026

संत शिरोमणि #गुरु_रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत कल भानियावाला स्थित जिला कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में अभियान के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

गुरु रविदास जी का जीवन हमें समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और मानवता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजानदास जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज जी, जिला प्रभारी डॉ. स्वराज विद्वान जी, डोईवाला विधायक श्री बृजभूषण गैरोला जी, ऋषिकेश मेयर श्री शंभू पासवान जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट जी, महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी, पूर्व मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता ममगाईं जी, दर्जाधारी राज्य मंत्री श्री धीरेंद्र पंवार जी, श्री सुरेंद्र मोघा जी, श्री गिरीश डोभाल जी, श्री सुभाष बर्थवाल जी, श्री संदीप गुप्ता जी, श्री जितेंद्र नेगी जी, श्री शमशेर सिंह पुण्डीर जी, जिला महामंत्री श्री दीवान सिंह रावत जी सहित प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आइए, गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समतामूलक, समरस और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

🙏🙏

BJP Uttarakhand Mahendra Bhatt Pushkar Singh Dhami

आज डोईवाला के माननीय विधायक Brij Bhushan Gairola  जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। ईश्वर से ...
01/09/2026

आज डोईवाला के माननीय विधायक Brij Bhushan Gairola जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ रहें दीर्घायु रहें एवं आप से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ता निरंतर समाज हित के लिए कार्य करता रहे। आपको पुनः जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
💐💐

डोईवाला विधानसभा के माननीय विधायक Brij Bhushan Gairola जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐💐 मां गंगा से आपके ...
01/09/2026

डोईवाला विधानसभा के माननीय विधायक Brij Bhushan Gairola जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐💐
मां गंगा से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं । आप का मार्गदर्शन और नेतृत्व डोईवाला की जनता को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाए यही मेरी प्रार्थना है। आपको पुनः जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 💐💐

Address

Rishikesh
249201

Telephone

+919837889969

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prateek Kalia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prateek Kalia:

Shortcuts

Share