सुभाष वनखंडी श्री रामलीला कमेटी ऋषिकेश

  • Home
  • India
  • Rishikesh
  • सुभाष वनखंडी श्री रामलीला कमेटी ऋषिकेश

सुभाष वनखंडी श्री रामलीला कमेटी ऋषिकेश सन् 1955 से निरंतर रामलीला संचालित

🌸🎉 प्रथम होली मिलन समारोह – 2026 🎉🌸सुभाष बनखंडी श्री राम लीला कमेटी द्वारादिनांक 3 मार्च 2026 कोप्रथम होली मिलन समारोह ब...
28/02/2026

🌸🎉 प्रथम होली मिलन समारोह – 2026 🎉🌸

सुभाष बनखंडी श्री राम लीला कमेटी द्वारा
दिनांक 3 मार्च 2026 को
प्रथम होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।

✨ मुख्य आकर्षण:
🔸 भक्त प्रह्लाद कथा का जीवंत दृश्य प्रस्तुतीकरण
🔸 होली मनाने के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विशेष संदेश

🎶 कार्यक्रम में —
🌼 रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
🌸 फूलों की होली
🍲 चटपटे व्यंजनों की विशेष व्यवस्था

आप सभी से सपरिवार, विशेषकर अपने बच्चों के साथ उपस्थित होकर
भाईचारा, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाने का अनुरोध है।

आइए, मिलकर होली के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएँ।
जय श्री राम 🚩

25 नवम्बर 2025 — अयोध्या धाम इतिहास रचेगा…जयघोष से गूंजेगा पूरा धाम,और धर्म ध्वज कल शान से फहराया जाएगा।जय जय श्री राम! ...
24/11/2025

25 नवम्बर 2025 — अयोध्या धाम इतिहास रचेगा…
जयघोष से गूंजेगा पूरा धाम,
और धर्म ध्वज कल शान से फहराया जाएगा।
जय जय श्री राम! 🚩

भव्य राम लीला आयोजन को सफल बनाने में योगदान करने पर हमारे सभी कलाकारों, पदाधिकारियों का कल  रात्रि श्री राम लीला कमेटी ,...
13/10/2025

भव्य राम लीला आयोजन को सफल बनाने में योगदान करने पर हमारे सभी कलाकारों, पदाधिकारियों का कल रात्रि श्री राम लीला कमेटी , हनुमान चौक , रायवाला द्वारा सम्मानित किया गया।
रायवाला रामलीला कमेटी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद
🙏 जय श्री राम 🙏

एक बहुत बड़ा आयोजन हमने किया परंतु कुछ कारणों से पर्याप्त धन संग्रह नहीं हो सका और समय नहीं मिल सका अधिकतर लोगो पर पहुचन...
05/10/2025

एक बहुत बड़ा आयोजन हमने किया परंतु कुछ कारणों से पर्याप्त धन संग्रह नहीं हो सका और समय नहीं मिल सका अधिकतर लोगो पर पहुचने का जिस किसी की राम निधि न पहुँच पाई हो सीधा खाते में कर सकता है

नोट- राम भक्त शेयर अवश्य करे

उत्तराखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य दयाशंकर पांडेय सत्ता के  दबाओ में करवा रहा है पुलिस से रामभक्तो पर  मुकदमा ...
21/09/2025

उत्तराखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य दयाशंकर पांडेय सत्ता के दबाओ में करवा रहा है पुलिस से रामभक्तो पर मुकदमा एक अधिकारी का करवा चुका ट्रांसफ़र
जल्द मुकदमे वापस लो
जय श्री राम
Pushkar Singh Dhami आपसे बैर नहीं पर आपके दरबार के ऐसे दलालो की खैर नही
Uttarakhand Police Dehradun Police

सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी द्वारा स्थानीय रामलीला मैदान में चल रहे भव्य रामलीला मंचन में शनिवार की संध्या को श्रद्ध...
21/09/2025

सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी द्वारा स्थानीय रामलीला मैदान में चल रहे भव्य रामलीला मंचन में शनिवार की संध्या को श्रद्धालुओं ने भावनात्मक और अद्भुत दृश्य देखे।
इस अवसर पर सीता जन्म, राम जन्म और ताड़का वध जैसी महत्वपूर्ण लीलाओं का सजीव मंचन किया गया,
जिसने उपस्थित जनसमूह को त्रेतायुग की घटनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव करा दिया।

रंगमंच की भव्यता और सजीवता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर सुंदर सजावट, आकर्षक परिधानों, रोशनी और ध्वनि प्रभावों ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने मंचन को इतना जीवंत बना दिया कि दर्शक भावविभोर होकर जय श्रीराम और जय माता सीता के उद्घोष करते रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ सीता जन्म लीला से हुआ।
धरती से प्रकट होती बालिका सीता का दृश्य प्रस्तुत होते ही पूरा मैदान भक्ति भाव से सराबोर हो गया। इसके बाद राम जन्म प्रसंग का मंचन हुआ।
बाल स्वरूप रामलला जब मंच पर प्रकट हुए तो पूरा पंडाल जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने खड़े होकर भगवान के जन्मोत्सव का आनंद लिया।

ताड़का वध की लीला इस दिन का चरम बिंदु रही। भगवान श्रीराम ने गुरु आदेश का पालन करते हुए अधर्म और अत्याचार का अंत कर धर्म और न्याय की विजय का संदेश दिया। इस प्रसंग ने उपस्थित जनमानस को उत्साहित और रोमांचित कर दिया।

रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंचन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु मंच की विशेष सजावट, ध्वनि व्यवस्था तथा प्रकाश संयोजन का ध्यान रखा गया है। आने वाले दिनों में और भी रोचक एवं महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
सुभाषबनखंडी श्री रामलीला कमेटी
सुभाष वनखंडी श्री रामलीला कमेटी ऋषिकेश

सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन के दूसरे दिन का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। भगवान गणेश की...
19/09/2025

सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन के दूसरे दिन का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। भगवान गणेश की स्तुति कर मंचन की पावन शुरुआत की गई। इसके उपरांत भारत माता वंदना, क्षीर सागर लीला, श्रवण कुमार लीला का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

साथ ही, बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक व मनोरम बना दिया।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथियों में पार्षद राम कुमार संगर, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने रामलीला समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा और धर्म के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने समस्त नगरवासियों से आगामी लीलाओं में अधिकाधिक संख्या में पधारने वालो का धन्यवाद अदा किया

Address

138/151 Chela Chetram Road Near Old Railway Station
Rishikesh
249201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सुभाष वनखंडी श्री रामलीला कमेटी ऋषिकेश posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category