02/07/2024
आप सभी को मेरा सादर प्रणाम।
सर्वप्रथम मैं देवता महासू महाराज,जागा माता,बड़ी देवी माता और काली भगवती माता बटाडी को कोटि कोटि नमन करता हूं जिनका आशीर्वाद हमारे गांव को सदैव प्राप्त होता है और जिनके आशीर्वाद के चलते हमारे गांव में इस तरह के आयोजन संभव हो पाते हैं।।
#शान_ऐ_मंडलगढ़_खेल_संघर्ष एक ऐसी प्रतियोगिता जिसकी नीव आज से कुछ वर्षों पूर्व हम सभी युवा साथियों ने समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से रखी थी।। यह प्रतियोगिता इतने कम समय में इतने व्यापक स्तर पर ख्याति प्राप्त करेगी, शायद ही इसकी कल्पना हमने कभी की होगी।। यूं तो खेल संघर्ष का हर संस्करण अपनी सफलता और भव्यता की कहानी बयां करता है लेकिन आप सभी महानुभावों के सहयोग और आशीर्वाद के चलते आयोजित *शान ऐ मंडलगढ़ खेल संघर्ष 2024 का चौथा एवं अद्भुत संस्करण* सभी खिलाड़ियों और दर्शकों के हृदय में अनेकों अमिट स्मृतियां छोड़ गया।।
यह संस्करण बिल्कुल इसके नाम की तरह कई संघर्षों से भरा था,, एक ओर जहां हमें बहुत कम समय में अपनी सभी व्यस्थाओं को पूर्ण करना था वहीं दूसरी ओर खराब मौसमीय परिस्थितियों से लड़कर प्रतियोगिता का सफल संचालन करना था।। लेकिन मैं समझता हूं कि अंततः इन संघर्षों में हमारी जीत हुई।। यदि बटाडी की पवित्र धरा में आयोजित यह प्रतियोगिता अपनी सफलता की कहानी बयां कर रही है तो इस सफलता का *श्रेय हमारे गांव के आदरणीय सभी बजुर्गों,माताओं,बहनों, युवा साथियों और नन्हे नन्हे बच्चों को जाता है*,,जिन्होंने न सिर्फ हमें आर्थिक सहयोग प्रदान किया बल्कि कदम कदम पर हमारा मार्गदर्शन कर इस प्रतियोगिता के स्तर को बेहतर से बेहतरीन बनाने में अपनी कारगर भूमिका निभाई।। *मैं महासू नवयुवक मंडल बटाड़ी के सभी सदस्यों की ओर से आप सभी का एक बार पुनः हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।।*
हमने पूर्ण प्रयास किया कि हम आप सभी ग्रामवासियों का उचित सम्मान कर आपका धन्यवाद प्रकट करें लेकिन फिर भी यदि किसी तरह की कोई भूल हमसे हुई होगी, तो उसके लिए हम क्षमाप्रार्थी है।।
यह प्रतियोगिता निश्चित तौर से हमारे गांव का मान सम्मान समूचे क्षेत्र में बढ़ायेगी हम ऐसी कामना करते है।।
* #बेमिसाल_बटाड़ी*