11/02/2023
आज खेल मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तरी को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक जोरदार प्रदर्शन किया आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा और हरियाणा संगठन मंत्री प्रवीन प्रभाकर गॉड जी की अध्यक्ष्ता में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बीजेपी कार्यालय रोहतक का घिराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी सरकार खुद बेटियों के लिए कितना मान सम्मान रखती है बीजेपी के घिनौने झूठ के चेहरे से नकाब उतरने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बारे में जनता को जागरूक किया। इसके विरोध में आज एक जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर साथ दिया जिसमें माननीय श्री जगबीर हुड्डा जी किसी निजी कारणों की वजह से इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाए परंतु उनकी पूरी टीम ने इस प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भाग लिया