ABVP Haryana

ABVP Haryana Official Page Of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad(ABVP) - Haryana State

The Verdict is in! Panjab University chooses ABVP yet again!Another mandate. Another massive victory.Thank you, PU. ❤️
31/08/2026

The Verdict is in! Panjab University chooses ABVP yet again!

Another mandate. Another massive victory.

Thank you, PU. ❤️

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरुग्राम जिला इकाई द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन कि...
31/08/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरुग्राम जिला इकाई द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह-कार्यवाह श्री संजीव सैनी,अभाविप की प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. योगिता राघव और प्रांत मंत्री श्री लवप्रताप राणा की विशेष उपस्थिति रही। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रीमती प्रिंसी चाहर ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार एवं नकद प्रोत्साहन प्रदान कर सम्मानित किया।

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व  #रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह पावन पर्व ...
28/08/2026

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व #रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरसा इकाई द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ ...
20/08/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरसा इकाई द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया तथा कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

विद्यार्थियों के अधिकारों एवं उनकी शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए अभाविप सदैव छात्रों के साथ खड़ी है। छात्रहितों की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए हर आवश्यक मंच पर विद्यार्थियों के हित में संघर्ष जारी रहेगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक इकाई द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कु...
17/08/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक इकाई द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति सचिवालय का घेराव करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

विद्यार्थियों के अधिकारों और उनकी शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए अभाविप सदैव प्रतिबद्ध है। विद्यार्थी हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए हर संघर्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगे भी निरंतर विद्यार्थियों के साथ खड़ी रहेगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय,भिवानी इकाई द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर व...
17/08/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय,भिवानी इकाई द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

विद्यार्थियों के हित एवं उनका उज्ज्वल शैक्षिक भविष्य ABVP के लिए सदैव सर्वोपरि है।विद्यार्थी हितों के हर संघर्ष में ABVP उनकी आवाज़ बनकर आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी।

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन कि...
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

स्वतंत्रता के इस गौरवपूर्ण पर्व पर राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

#स्वतंत्रता_दिवस

हरियाली के रंग, खुशियों की उमंग और प्रेम-स्नेह से सजे रिश्तों का संग। 🌸हरियाली तीज के पावन पर्व पर आप सभी को सुख, सौभाग्...
15/08/2026

हरियाली के रंग, खुशियों की उमंग और प्रेम-स्नेह से सजे रिश्तों का संग। 🌸

हरियाली तीज के पावन पर्व पर आप सभी को सुख, सौभाग्य, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ।प्रकृति की हरियाली आपके जीवन में नई ऊर्जा, आशा और खुशियों के रंग भरती रहे।

#हरियालीतीज

स्वतंत्रता केवल पर्व नहीं है, यह राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और संकल्पों को जानने व निभाने का अवसर है। आप सभी को 80व...
15/08/2026

स्वतंत्रता केवल पर्व नहीं है, यह राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और संकल्पों को जानने व निभाने का अवसर है। आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आइए, राष्ट्रप्रेम को अपने कर्मों में उतारें, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और युवा शक्ति के राष्ट्रभाव से सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

#स्वतंत्रता_दिवस

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में विद्यार्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ...
14/08/2026

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में विद्यार्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अभाविप हरियाणा महेंद्रगड़ इकाई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

Address

“Chhatra Shakti Bhawan” ABVP State Office, Near Amit Miglani Park, Chinyot Colony
Rohtak
124001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ABVP Haryana:

Shortcuts

Share