29/09/2026
बीजद (BJD) के वरिष्ठ नेता और राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक ने राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार पर जनहितैषी योजनाओं को बंद करने और बदलने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक के कार्यकाल में शुरू की गई 'बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना' (BSKY) पूरे देश में सराही गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे बंद कर आयुष्मान भारत योजना लागू कर दी।