Rudraprayag Police Uttarakhand

Rudraprayag Police Uttarakhand Official Facebook account of District Rudraprayag Police (Uttarakhand)

06/06/2026
06/06/2026

केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल पड़ाव लिंचोली क्षेत्रान्तर्गत पैदल यात्रा सुचारु ढंग से चल रही है। पुलिस बल द्वारा पैदल यात्रियों का सुचारु ढंग से आवागमन कराया जा रहा है।

श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती बैग चौकी जंगल चट्टी पुलिस ने ढूंढकर किया वापसआंध्र प्रदेश के जिला गोदावरी निवासी श्रद्धालु श...
06/06/2026

श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती बैग चौकी जंगल चट्टी पुलिस ने ढूंढकर किया वापस

आंध्र प्रदेश के जिला गोदावरी निवासी श्रद्धालु श्री वमसी कृष्णा गज्जी दिनांक 04.06.2026 को बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु जा रहे थे। यात्रा मार्ग पर स्थित जंगल चट्टी के पास उनका एक बैग जिसमें अत्यंत कीमती सामान और दस्तावेज थे, कहीं खो गया था। श्रद्धालु द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बैग नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी जंगल चट्टी को दी। श्रद्धालु की परेशानी को देखते हुए चौकी प्रभारी जंगल चट्टी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल खोजबीन अभियान शुरू किया गया। यात्रा मार्ग और संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। लगातार दो दिनों के अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 06 जून, 2026 को मुख्य आरक्षी जसपाल सिंह को उक्त बैग को सकुशल ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त हुई।
बैग बरामद होने के बाद तत्काल मुख्य आरक्षी जसपाल सिंह द्वारा बैग स्वामी श्री वमसी कृष्णा से संपर्क किया गया और उन्हें चौकी जंगल चट्टी पर बुलाकर उनको बैग सकुशल सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान और सुरक्षित बैग वापस पाकर श्रद्धालु के चेहरे की मुस्कान वापस लौट आयी। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया।

06/06/2026

श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन ढूंढकर सुरक्षित सौंपा

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये एक श्रद्धालु का मोबाइल फोन श्री केदारनाथ धाम मन्दिर परिसर में कहीं खो गया था। फोन खोने की वजह से श्रद्धालु अत्यंत परेशान थे, उनके द्वारा इसकी सूचना वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान आरक्षी राजेश तथा आरक्षी अष्टम को दी गयी, जवानों द्वारा अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उक्त मोबाइल फोन को सकुशल बरामद किया गया। इसके पश्चात पुलिस जवानों द्वारा उक्त मोबाइल फोन को सकुशल श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। जिस पर श्रद्धालु द्वारा जवानों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से "जन-जागरुकता प्रश्नोत्तरी श्रृंखला वर्ष 2026" का 156वां प्रश्न ये रहा आपकी स्क्रीन पर......
05/06/2026

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से "जन-जागरुकता प्रश्नोत्तरी श्रृंखला वर्ष 2026" का 156वां प्रश्न ये रहा आपकी स्क्रीन पर...

केदारनाथ यात्रा 2026 में आज 5 जून 2026 को केदारनाथ में ड्यूटीरत आरक्षी दिगम्बर सिंह (31वीं वाहिनी पीएसी) को "Police Pers...
05/06/2026

केदारनाथ यात्रा 2026 में आज 5 जून 2026 को केदारनाथ में ड्यूटीरत आरक्षी दिगम्बर सिंह (31वीं वाहिनी पीएसी) को "Police Personnel of the Day" चुना गया है।
इनके द्वारा केदारनाथ में ड्यूटीरत रहकर श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स ढूंढकर वापस लौटाया गया है, तथा अपनी मां से बिछड़ी 3 वर्षीय बालिका को उनकी मां से मिलवाया गया है।
उनके इस कार्य की पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा प्रशंसा कर उन्हें आज के "Police Personnel of the Day" के तौर पर सम्मानित किया गया है। प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में 70 पुलिस कार्मिक सम्मानित हो चुके हैं।

05/06/2026

केदारनाथ धाम में एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया था, जिसमें नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने खोजबीन कर पर्स बरामद कर सुरक्षित लौटाया। अपना सामान वापस पाकर श्रद्धालु ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।


05/06/2026

जब भीड़ में बिछड़ी 3 वर्षीय मासूम तो पुलिस बनी सहारा...!

केदारनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल दिगम्बर सिंह ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए खोई हुई बच्ची को ढूंढकर उसकी मां के सुपुर्द किया।

मासूम को सुरक्षित पाकर मां की आंखें खुशी से भर आईं।

05/06/2026

श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारा संकल्प: केदारनाथ यात्रा में 11 लाख पार! 🚩 सड़कों से लेकर ट्रैक रूट तक मुस्तैद रुद्रप्रयाग पुलिस।

​श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 निरन्तर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। बीते 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से अब तक करीब डेढ़ माह की अवधि में 11 लाख से अधिक श्रद्धालु सुगम तरीके से बाबा केदार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठा चुके हैं। देश-विदेश से आने वाले शिवभक्तों में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
​पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें धरातल पर पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। हमारा मुख्य ध्येय हर एक श्रद्धालु को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देना है।
​इसके लिए यातायात प्रबंधन, संवेदनशील ट्रैक रूट पर सुरक्षा व सहायता और धाम परिसर में सुगम लाइन व्यवस्था हेतु पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आगामी समय में भी व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने का हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। 🙏

05/06/2026

🚀 स्मार्ट पुलिसिंग, सुरक्षित यात्रा! ड्रोन से ट्रैफिक पर पैनी नज़र 👁️

​चारधाम यात्रा 2026 पर निकले श्रद्धालुओं की राह आसान बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है! हेमकुंड साहिब, श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को जाम से बचाने के लिए एक खास कदम उठाया गया है।
​📍 कहां हो रही निगरानी❓️ जवाड़ी बाईपास सहित सभी संवेदनशील और भारी भीड़भाड़ वाले रास्ते।
​📡 कैसे हो रहा काम❓️ आधुनिक ड्रोन कैमरों से मिल रही लाइव फीड के जरिए ट्रैफिक दबाव पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
​⚡ त्वरित एक्शन: जैसे ही कहीं भी जाम या भारी ट्रैफिक की स्थिति दिखती है, पुलिस टीम तुरन्त मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाल लेती है।

Address

Police Office
Rudraprayag
246171

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rudraprayag Police Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rudraprayag Police Uttarakhand:

Share