29/07/2026
अधिकारियों ने डीएम रुद्रप्रयाग को किया गुमराह, बनाया बेवकूफ...
===============================
ज़रा सोचिए, एक जिलाधिकारी को ही उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारी बेवकूफ बनाने का प्रयास करें और जिलाधिकारी महोदय भी बेवकूफ बन जाएँ, तो उनकी प्रशासनिक क्षमता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाज़िमी है.......
यही वाकया आज काण्डई दशज्यूला क्षेत्र में देखने को मिला.... कई दिनों से बंद सड़क को खुलवाने के लिए जब जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल क्षेत्र की जनता के साथ.....जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से मिलने उनके कार्यालय पहुँचे और ज्ञापन सौंपा, तो जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश देते हुए तत्काल सड़क मार्ग साफ करने के आदेश दिए......
संबंधित विभाग के अधिकारियों का कारनामा देखिए.....
जिलाधिकारी को बेवकूफ बनाने के लिए वे साइट पर पहुँचे, फोटोशूट किया और साइट का वीडियो जिलाधिकारी को भेज दिया.....इसके बाद काम बंद करके चंपत हो गए.... इससे बड़ा फ्रॉड और क्या हो सकता है?
इन अधिकारियों की इतनी हिम्मत कैसे हो जाती है कि वे जिलाधिकारी जैसे पद को भी बेवकूफ बनाने में एक सेकंड के लिए नहीं हिचकते? और क्या हमारे रुद्रप्रयाग के डीएम इतने भोले हैं कि अपने ही अधिकारियों के भ्रमजाल में इतनी आसानी से फँस जाते हैं?
यदि सच में ऐसा है, तो जिलाधिकारी महोदय को अपनी और अपने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.... और यदि वास्तव में उन्हें धोखे में रखकर इस प्रकार का फ्रॉड किया गया है, तो सबसे पहले संबंधित विभाग और उन कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने ऐसा कृत्य करके आम जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ भद्दा मज़ाक किया है....
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग इस मामले का तत्काल संज्ञान लें और सड़क मार्ग को शीघ्र खुलवाएँ...
— सुभाष काण्डपाल
जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग उत्तराखंड