31BN P.A.C Rudrapur

Call Directions Website Contact the organization

31BN P.A.C Rudrapur P.A.C. Organization

31वीं वाहिनी पीएसी के 56वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य समापनआज दिनांक 03-10-2026 को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर के **5...
03/10/2026

31वीं वाहिनी पीएसी के 56वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य समापन

आज दिनांक 03-10-2026 को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर के **56वें स्थापना दिवस** के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं मेले का आज हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ।

मेले की **समापन संध्या** का शुभारंभ **श्री देवेंद्र पींचा, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी** एवं **श्री शिव अरोरा, विधायक रुद्रपुर** द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

समापन संध्या में वाहिनी के जवानों एवं उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न **रोचक एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं** का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों एवं पारिवारिकजनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण **रंगारंग सांस्कृतिक संध्या** रही। वाहिनी के **जवानों, बच्चों एवं पारिवारिक सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों** ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले जवानों, बच्चों एवं पारिवारिक सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें **उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।**

मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान पूरा वाहिनी परिसर उत्साह, उमंग एवं उल्लास से सराबोर रहा।इस अवसर पर 56वें स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन के साथ वाहिनी की **गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, एकता एवं पारिवारिक सौहार्द** की भावना भी जीवंत रूप से देखने को मिली। समारोह का समापन सभी के लिए सुखद, उत्साहपूर्ण एवं यादगार अनुभव के साथ हुआ।

इस अवसर पर श्री देवेंद्र पींचा (IPS), सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी, श्री मनोज कत्याल, उपसेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी, श्री विमल रावत, सहायक सेनानायक 31वी वाहिनी,श्री राकेश माहरा शिविरपाल, श्री ज्योति प्रकाश, आरआई आरटीसी, श्री खुर्शीद अली सू0सै0सहायक, समस्त दलों के दलनायक 31वी वाहिनी सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा अन्य आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे।

🎊 **31वीं वाहिनी पीएसी के 56वें स्थापना दिवस समारोह की तीसरी संध्या रही यादगार** 🎊31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर के **56वे...
02/10/2026

🎊 **31वीं वाहिनी पीएसी के 56वें स्थापना दिवस समारोह की तीसरी संध्या रही यादगार** 🎊

31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर के **56वें स्थापना दिवस समारोह** के तीसरे दिन आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ श्री देवेंद्र पींचा, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी द्वारा श्री गजेंद्र सिंह संधू, अपर महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय , श्री पूरन सिंह रावत, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक, उत्तराखंड एवं श्री रामपाल, पूर्व मेयर, रुद्रपुर के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। 🪔

✨ वाहिनी के विभिन्न दलों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉलों में विभिन्न उत्पादों एवं अन्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया, जो समारोह का विशेष आकर्षण रहे।
🏆 जवानों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के उत्साहवर्धन हेतु विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

🎶 सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोकगायक **श्री जितेंद्र तोमकियाल** द्वारा अपनी मनमोहक लोक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया। उनके गीतों एवं प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे साथ ही वाहिनी के **बच्चों, जवानों एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूटों** द्वारा भी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया गया। 👏

🌟 **अनुशासन, संस्कृति, प्रतिभा और पारिवारिक सहभागिता से सजी यह संध्या 31वीं वाहिनी पीएसी के स्थापना दिवस समारोह की यादों में एक और खूबसूरत अध्याय जोड़ गई।**

#31वींवाहिनीपीएसी #सांस्कृतिकसंध्या

**02 अक्टूबर 2026** को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तथा अंतर...
02/10/2026

**02 अक्टूबर 2026** को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तथा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री देवेंद्र पींचा, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी द्वारा वाहिनी के क्वार्टर गार्ड परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों द्वारा **राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय धुन** के साथ दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

🕊️ **अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर शपथ**
अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों द्वारा **अहिंसा, सत्य, शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने की शपथ** ली गई। सभी ने आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की भावना को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

🧹 **स्वच्छता का संदेश**
सेनानायक महोदय ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि **स्वच्छता किसी एक दिवस तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है।** स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता एवं जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर वाहिनी परिसर की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में निरंतर योगदान देने वाले **पर्यावरण मित्रों को कंबल वितरित** कर उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

साथ ही **श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा** के आदर्शों को स्मरण किया गया तथा उपस्थित सभी से उनके प्रेरणादायी जीवन-मूल्यों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में अपनाने का आह्वान किया गया।

🌿 महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, सेवा एवं राष्ट्रप्रेम के आदर्श हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

02/10/2026

स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या

01/10/2026

रिक्रूट आरक्षियों द्वारा किया गया मनमोहक नृत्य

01/10/2026

सांस्कृतिक संध्या, वाहिनी स्थापना दिवस के अवसर पर

🎉🇮🇳 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर | 56वाँ स्थापना दिवस समारोह 🇮🇳🎉56वे स्थापना दिवस के दूसरे दिन आज दिनांक 01-10-2026 को व...
01/10/2026

🎉🇮🇳 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर | 56वाँ स्थापना दिवस समारोह 🇮🇳🎉
56वे स्थापना दिवस के दूसरे दिन आज दिनांक 01-10-2026 को वाहिनी परिसर में मेले एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

🏆 जवानों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं 🏆
सायंकाल जवानों के उत्साहवर्धन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
✨ मेले में उमंग और उत्साह ✨
वाहिनी परिसर में आयोजित मेले में वाहिनी के विभिन्न दलों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए। श्री देवेंद्र पींचा, सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी तथा मेयर श्री विकास शर्मा द्वारा मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा दलों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई।
🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे विशेष आकर्षण 🎭
मेले के साथ आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। जवानों एवं उनके परिवारजनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

🌸 मेले की रौनक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मधुरता और खेलकूद का उत्साह—स्थापना दिवस समारोह का दूसरा दिन बना यादगार। 🌸

Address

Rudrapur
263153

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 31BN P.A.C Rudrapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to 31BN P.A.C Rudrapur:

Shortcuts

Share