साहित्य ज्योति अकादमी भारत

  • Home
  • India
  • Rupbas
  • साहित्य ज्योति अकादमी भारत

साहित्य ज्योति अकादमी भारत साहित्य को समर्पित

साहित्य ज्योति अकादमी भारत अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ पुस्तक सेमिनार एवं "महाकवि कालिदास सम्मान – 2026"साहित्य ज्योति अकादम...
07/06/2026

साहित्य ज्योति अकादमी भारत
अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ पुस्तक सेमिनार एवं "महाकवि कालिदास सम्मान – 2026"
साहित्य ज्योति अकादमी भारत एवं साहित्य ज्योति प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में देशभर के कवियों, लेखकों, साहित्यकारों, ग़ज़लकारों, कथाकारों, उपन्यासकारों, शोधकर्ताओं तथा समस्त रचनाकारों के लिए एक विशेष साहित्यिक अवसर प्रदान किया जा रहा है।
यदि आपकी कोई पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है, ( 1 जन. 2024 से 31 मई 2025 तक ) और आप उसे राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक विमर्श एवं मूल्यांकन के लिए प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो आप अपनी पुस्तक की दो प्रतियाँ निर्धारित पते पर भेजकर इस आयोजन में सहभागिता कर सकते हैं। पंजीकरण 21 जून 2026 से प्रारम्भ होगा तथा पंजीकरण शुल्क ₹599 मात्र निर्धारित किया गया है। नामांकन एवं पुस्तक भेजने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित है ।
प्राप्त पुस्तकों का अध्ययन एवं मूल्यांकन विद्वान निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। पुस्तकों की साहित्यिक गुणवत्ता, भाषा-शैली, मौलिकता, विषय-वस्तु और सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए श्रेष्ठ कृतियों का चयन किया जाएगा।
चयनित रचनाकारों को "महाकवि कालिदास सम्मान – 2026" से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त रचनाकारों को क्रमशः ₹3100, ₹2100 एवं ₹1100 के नगद पुरस्कार, सम्मान-पत्र, प्रमाण-पत्र, सम्मान-शॉल तथा महाकवि कालिदास उपाधि प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त अन्य सभी प्रतिभागी रचनाकारों को "काव्य शिरोमणि उपाधि" के साथ आकर्षक सम्मान-पत्र एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
संस्था का प्रयास रहेगा कि चयनित एवं उत्कृष्ट पुस्तकों को अध्ययन और संदर्भ हेतु विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों तक पहुँचाया जाए, जिससे रचनाकारों की कृतियों को व्यापक पहचान प्राप्त हो सके।
आयोजन का संभावित समय नवंबर-दिसंबर 2026 निर्धारित है।
पुस्तक प्रेषण हेतु पता:
साहित्य ज्योति अकादमी कार्यालय
राठौर मोहल्ला, वार्ड संख्या–8
नगरपालिका रूपवास, जिला भरतपुर (राजस्थान) – 321404
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: 6350269290, 7728076917 , 9887545076, 7688926821
Whatsap group: https://chat.whatsapp.com/Eg8959LfYMWEsqtcs9ONA1?s=cl&p=a&mlu=0

आइए, अपनी साहित्यिक साधना को एक व्यापक राष्ट्रीय मंच प्रदान करें और "महाकवि कालिदास सम्मान – 2026" की इस गरिमामयी साहित्यिक यात्रा का हिस्सा बनें।

सादर
साहित्य ज्योति अकादमी भारत

कवि हेमेन्द्र परमार मनु Devendra Kumar Pinki Nishant Giri विश्वजीत सिंह वत्स
#साहित्यज्योतियाकादमी

WhatsApp Group Invite

Address

ROOPBAS
Rupbas
321404

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when साहित्य ज्योति अकादमी भारत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category