18/08/2021
*गाँव से लेकर शहर तक प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचे परिषद*
विद्यार्थी परिषद ने आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे एक गांव एक तिरंगा अभियान अमृत महोत्सव के तहत सबलगढ़ इकाई ने 45 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम किया जिसमे प्रमुख गणनायको
( राजू धाकड़, सचिन जादौन, विवेक पाराशर, राहुल गुप्ता ) द्वारा 45 से अधिक जगहों पर झंडा वंदन कराया गया एवं मिष्ठान वितरण किया,
जिसमें 4 सैकड़ा से अधिक लोगों ने भाग लिया एवं इसी के साथ ऐसा ही एक छात्राओं द्वारा ध्वजारोहण का मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया ,
जिसमें भारत माता की रंगोली बनाई गई कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत की प्रांत मंत्री सुश्री शालिनी वर्मा जी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ज्योति गुर्जर जी शामिल हुई कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और सरस्वती पूजन से की गई और छात्राओं ने मधुर देश भक्ति संगीत प्रस्तुत किए तत्पश्चात शालिनी वर्मा जी ने अपने वक्तव्य में आजादी का महत्व समझाया और कोरोना वायरस से सावधानियां रखने को कहा ,
कार्यक्रम में नियंत्रक का कार्य सचिन सिंह जादौन द्वारा किया गया,
कार्यक्रम की समाप्ति पर नगर अध्यक्ष राजू धाकड़ जी ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में एक सैकड़ा से अधिक छात्राएं ने भाग लिया नगर मंत्री विवेक पाराशर , उपाध्यक्ष मिलिंद, सह मंत्री अर्पिता जादौन, विक्रम जादोंन सह मंत्री ,आयुष गुप्ता ( महाविद्यालय अध्यक्ष ) , शिवानी जादौन( छात्रा प्रमुख) ,स्नेहा बंसल, मुस्कान करोरिया ,अंकिता गोयल ,रानी जादौन ,दीया मित्तल, निधि जादौन ,पंकज माथुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !