Jnpa_sagar

Jnpa_sagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jnpa_sagar, Government Organization, jnpa, Sagar.

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 16/08/2026 को महिला नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण में प्रशिक्षु राधा डेहरिया ...
17/08/2026

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 16/08/2026 को महिला नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण में प्रशिक्षु राधा डेहरिया का जन्मदिवस अकादमी में समस्त प्रशिक्षुओं एवं अकादमी के अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच मनाया गया।

उम्र को नहीं, जज़्बे को बनाया पहचान — स्टेनो रश्मि रावत की प्रेरणादायी उपलब्धियाँ45 वर्ष की उम्र में भी अदम्य ऊर्जा, अनु...
16/08/2026

उम्र को नहीं, जज़्बे को बनाया पहचान — स्टेनो रश्मि रावत की प्रेरणादायी उपलब्धियाँ
45 वर्ष की उम्र में भी अदम्य ऊर्जा, अनुशासन और निरंतर मेहनत का शानदार उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं स्टेनो रश्मि रावत, जो वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA), सागर में पदस्थ हैं।
पुलिस सेवा के साथ-साथ फिटनेस और पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में भी रश्मि रावत ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में जिला एवं राज्य स्तर पर दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छठा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।
उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती—बल्कि उनका संकल्प और भी बड़ा है। “नेशनल गोल्ड के लिए जंग अभी जारी है…” 😅🏆
नियमित जिम एवं योग के लिए निर्धारित समय-सारणी, उम्र और आवश्यकता के अनुरूप संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित अभ्यास और अनुशासित जीवनशैली उनकी फिटनेस यात्रा की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों के साथ खेल और फिटनेस के प्रति उनका समर्पण निश्चित रूप से युवा पीढ़ी और पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
🏋️‍♀️ उनका संदेश —
“उम्र सिर्फ एक संख्या है,
अगर हौसला मजबूत हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।”
🔥 सेवा में अनुशासन, खेल में जुनून और जीवन में फिटनेस — यही है रश्मि रावत की पहचान।
45 की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर TOP-6 में स्थान बनाना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह प्रमाण है कि मेहनत, निरंतरता और आत्मविश्वास के सामने उम्र कभी बाधा नहीं बनती।
राष्ट्रीय स्वर्ण पदक की इस जंग के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳🏆
अगला लक्ष्य — GOLD! 🥇
स्टेनो रश्मि रावत
जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA), सागर




🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 | गौरव का क्षण 🇮🇳15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर जिला प्रशासन, सागर द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस ...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 | गौरव का क्षण 🇮🇳
15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर जिला प्रशासन, सागर द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में उ.नि. प्रीति जैन के नेतृत्व में परेड टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अकादमी का गौरव बढ़ाया। 🏆🇮🇳
यह उपलब्धि अनुशासन, समर्पण, कठिन प्रशिक्षण, उत्कृष्ट तालमेल और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का शानदार प्रमाण है।
जे.एन.पी.ए.प्लाटून में शामिल अधि./कर्म.-
प्लाटून कमांडर — उ.नि. प्रीति जैन
प्रधान आरक्षक:
हरीश घारू • रविशंकर सेन • राजीव पटेल • अरविंद रजक • संतोष अहिरवार
आरक्षक:
संतोष प्रजापति • प्रमोद दांगी • नितुल नगाईच • विनय कुमार गौतम • आकाश यादव • इन्द्रजीत सिंह • रज्जूलाल सेन • राजीव बोहत • रामरतन सोनी • धर्मदेव पटेल • आदित्य तिवारी • नीलेश पटेल • अभिषेक दुबे • सुनील लोधी • ब्रिजेन्द्र सिंह • मनीष सेन
🏆 प्रथम स्थान — परेड सशस्त्र बल
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 | जिला प्रशासन, सागर
🌟 आपका अनुशासन, समर्पण और परिश्रम — जे.एन.पी.ए. सागर की शान है।
🇮🇳 राष्ट्र प्रथम • सेवा सर्वोपरि • अनुशासन हमारा स्वभाव 🇮🇳
जे.एन.पी.ए. सागर की पूरी परेड टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं 🎉🏆



15/08/2026

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 15/08/2026 को महिला नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु मुस्कान लिटोरिया का जन्मदिवस अकादमी में समस्त प्रशिक्षुओं एवं अकादमी के अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच मनाया गया।

🇮🇳 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर 🇮🇳​आज जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में 80वां स्...
15/08/2026

🇮🇳 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर 🇮🇳

​आज जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।

​इस अवसर पर अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त प्रशिक्षु महिला नव आरक्षक पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।

​कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:

​सलामी शस्त्र एवं ध्वजारोहण: समारोह का शुभारंभ गरिमामय 'सलामी शस्त्र' के साथ हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

​संबोधन: तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी को देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा दी।

​सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

​अल्पाहार एवं स्मृति क्षण: कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वाल्पाहार का आनंद लिया। इसके बाद प्रशिक्षकों, साथियों और अधिकारियों के साथ यादगार तस्वीरें ली गईं।
​जय हिंद! जय भारत! 🫡✨

देशभक्ति के रंग में रंगा सागर: जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (जे.एन.पी.ए.) की भव्य तिरंगा यात्रासागर, 14 अगस्त 2026स्वतंत्...
14/08/2026

देशभक्ति के रंग में रंगा सागर: जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (जे.एन.पी.ए.) की भव्य तिरंगा यात्रा

सागर, 14 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत , जे.एन.पी.ए. सागर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिमा पटेल के मार्गदर्शन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा में 300 प्रशिक्षु महिला नव आरक्षकों सहित अकादमी के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगा हाथों में लेकर यात्रा जेएनपीए से प्रारंभ होकर तीनबत्ती एवं कटरा होते हुए पुनः जेएनपीए पहुंची।
यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने परेड ग्राउंड का चक्कर लगाकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। अनुशासित एवं गरिमामयी तिरंगा यात्रा ने सागर शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र-प्रथम का संदेश देते हुए सभी ने देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।






09/08/2026

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 09/08/2026 को महिला नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण में प्रशिक्षु कशिश सिसोदिया एवं शिवानी ठाकुर का जन्मदिवस अकादमी में समस्त प्रशिक्षुओं एवं अकादमी के अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच मनाया गया।

05/08/2026

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 05/08/2026 को प्रशिक्षु महिला नव आरक्षक शिवांका राजपूत चेस्ट नंबर 293 का जन्मदिवस अकादमी में समस्त प्रशिक्षुओं एवं अकादमी के अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच मनाया गया।

🏆 गर्व का क्षण | बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ! 💐✨​अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि अकादमी में प्रशिक्षणरत महिला नव आरक्ष...
03/08/2026

🏆 गर्व का क्षण | बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ! 💐✨
​अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि अकादमी में प्रशिक्षणरत महिला नव आरक्षक प्रशिक्षु चेस्ट नं. 09 - राखी साहू को शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय, सागर (म.प्र.) द्वारा अकादमिक सत्र 2021-2022 में M.Sc. (भौतिक शास्त्र / Physics) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर 'श्री अर्पित तिवारी स्मृति स्वर्ण पदक' (GOLD MEDAL),प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रुपये से सम्मानित किया गया है। 🏅📚
​आपकी यह उत्कृष्ट उपलब्धि आपकी अटूट मेहनत, लगन और निरंतर समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस शानदार सफलता के लिए राखी साहू को बहुत-बहुत बधाई!
​जेएनपीए परिवार आपके उज्ज्वल, स्वर्णिम और सफल भविष्य की मंगल कामना करते हैं। आप ऐसे ही सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहें! 🌟🙌



03/08/2026

आरक्षक (DI 13) श्री संजय राज जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं! 💐🎂🫡
​📢 “अनुशासन में सौम्यता और कमान में गंभीरता!” — जिनकी लंबी कद-काठी, गहरा ज्ञान और शांत अंदाज़ ही परेड ग्राउंड पर उनकी असली पहचान है!
​आज 03 अगस्त 2026 को जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA), सागर का ग्राउंड एक विशेष आत्मीयता और उत्साह से सराबोर रहा। मौका था अपने शांत स्वभाव, अत्यंत मिलनसार व्यक्तित्व और उच्च ज्ञान व समझदारी से प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करने वाले हमारे ड्रिल इंस्ट्रक्टर आरक्षक (DI 13) श्री संजय राज जी के जन्मदिवस का।
​अपनी आकर्षक व लंबी कद-काठी के साथ जब वे ग्राउंड पर उतरते हैं, तो उनका गरिमामय व्यक्तित्व स्वतः ही सबका ध्यान खींच लेता है। ट्रेनिंग की जटिल से जटिल बारीकियों को बेहद धीर-गंभीर, सहज और पढ़े-लिखे अंदाज़ में सिखाने की उनकी कला हर प्रशिक्षु के भीतर एक नया आत्मविश्वास भर देती है।
​आज अकादमी के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने एकजुट होकर उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सदा इसी तरह सौम्यता व बौद्धिक क्षमता से सराबोर जीवन की कामना की।
​आपकी यह शांत व सुलझी हुई शैली, खाकी के प्रति अटूट निष्ठा और ट्रेनिंग के प्रति अनोखा समर्पण वाकई अनुकरणीय है!



Address

Jnpa
Sagar
470002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jnpa_sagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jnpa_sagar:

Shortcuts

Share