Smart City Sagar

Smart City Sagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Smart City Sagar, Government Official, Sagar.

Sagar Smart City Limited (SSCL) has been incorporated to implement the Area based Development (ABD) and Pan City Proposals, which are based on the quality of city level criteria such as strategic plan, vision and goals.

खुरई रोड के पास अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण से नागरिकों को मिलेगी विशेष सुविधाएं                                       ...
03/09/2026

खुरई रोड के पास अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण से नागरिकों को मिलेगी विशेष सुविधाएं










अतिक्रमण मुक्त कटरा बाजार मुहिम-लगातार दूसरे दिन निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री का कटरा बाजार दौराकटरा बाजार की साफ-सफाई...
03/09/2026

अतिक्रमण मुक्त कटरा बाजार मुहिम-लगातार दूसरे दिन निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री का कटरा बाजार दौरा

कटरा बाजार की साफ-सफाई का जायजा लिया और रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश










*खुरई रोड के पास अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण से नागरिकों को मिलेगी विशेष सुविधाएं**खुरई रोड पर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर...
03/09/2026

*खुरई रोड के पास अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण से नागरिकों को मिलेगी विशेष सुविधाएं*

*खुरई रोड पर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण हेतु निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारीयों की उपस्थिति में जर्जर भवन गिराने की कार्यवाही प्रारम्भ कराई*

खुरई रोड पर आदिम जाती अनुसूचित जाती एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अंतर्गत सन 1990 से बंद पड़े शासकीय प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र के जर्जर भवन के स्थान पर सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक ऑडीटोरियम बनाये जाने हेतु जर्जर भवन गिराने का कार्य निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारीयों की उपस्थिति में प्रारम्भ कराया। नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने सागर नगर तहसीलदार श्री संदीप तिवारी, नायब तहसीलदार सागर श्री राजेश कोष्टी, आदिम जाति कल्याण विभाग से श्री विनोद भोसले, नगर निगम उपायुक्त श्री एस एस बघेल, निगम इंजी. श्री आयुश शुक्ला सहित अन्य के साथ खुरई रोड पर बने शासकीय प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र के पुराने जर्जर भवन पर पहुंचकर निरीक्षण किया और टीन शेड जर्जर भवन को गिरवाने हेतु वर्षों से बंद पड़े ताले खुलवाएँ।

खुरई रोड मुख्यमार्ग से लगे हुए उक्त संस्थान के लगभग 36 मीटर x 86 मीटर के कुल क्षेत्रफल पर 8 करोड़ रुपयों की लागत से 300 सीटों की क्षमता वाली बैठक व्यवस्था के साथ अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा। यह सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम अत्याधुनिक लाइटिंग, पार्किंग और फायर सेफ्टी सिस्टम, कलाकारों के तैयार होने के लिए विशेष कमरे, टॉयलेट सुविधा, दिव्यांगों हेतु आवागमन के लिए रैंप सुविधा आदि आवश्यक सुविधाओं के साथ विकसित किया जायेगा। इसके निर्माण से स्थानीय कलाकारों, रंगमंच में रूचि रखने वाले नागरिकों सहित अन्य कई सामाजिक कार्यक्रमों हेतु विशेष सुविधा का लाभ मिलेगा। स्थानीय कलाकारों को अपनी कला को निखारने के लिए अभ्यास स्थल और प्रदर्शन हेतु इस ऑडिटोरियम का लाभ मिलेगा।










*अतिक्रमण मुक्त कटरा बाजार मुहिम-लगातार दूसरे दिन निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री का कटरा बाजार दौरा**कटरा बाजार की साफ-स...
03/09/2026

*अतिक्रमण मुक्त कटरा बाजार मुहिम-लगातार दूसरे दिन निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री का कटरा बाजार दौरा*

*कटरा बाजार की साफ-सफाई का जायजा लिया और रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश*

नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री लगातार दूसरे दिन कटरा बाजार निरीक्षण करने पहुँचे। तीनबत्ती पहुंचकर पैदल निरीक्षण करते हुए कटरा मस्जिद के आसपास सहित विजय टॉकीज तिराहा तक सफाई व्यवस्था देखी और आगामी त्यौहार के चलते रेहड़ी पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित दुकान लगाने की समझाईस दी। उन्होंने अतिक्रमण के विरुद्ध की गई कार्यवाही का जायजा लिया साथ ही पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली।

निगमायुक्त श्री खत्री ने सबूलाल मार्केट के पास रोड किनारे सब्जी की दुकान ठेला पर लगाने वाली महिला से संवाद किया और सब्जी मंडी में दुकान लगाकर व्यापार करने की समझाईस दी। निगमायुक्त ने कहा की मंडी में दुकान शिफ्ट करने में निगम प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा सब्जी मंडी में लगने वाली अन्य दुकानों की ही तरह आपसब भी अपना व्यापार करें। सब्जी मंडी में आपकी दुकान के लिए स्थल उपलब्ध कराने में भी निगम प्रशासन मदद करेगा।

कटरा मस्जिद से विजय टॉकीज रोड निरीक्षण करते हुए सड़क पर स्थाई रूप से खड़ी रहने वाली घोड़ागाड़ी घोड़ा बग्गी सहित सड़क और नालियों पर किया गया सभी प्रकार का अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की घोड़ा बग्गी मालिक निजी स्थलों पर बग्गी खड़ी करें। अतिक्रमण दल सड़क पर बग्गी खड़ी पायी जाने पर जुर्माना लगाएं और जब्त करे। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में तेजी लाते हुए कटरा को सभी प्रकार के अतिक्रमण से मुक्त बनाये।

*व्यवस्थित स्वच्छ और सुंदर कटरा बाजार बनाने के लिए निगमायुक्त की नागरिकों से अपील*
कटरा बाजार शहर के लगभग बीचों बीच मुख्य बाजार और व्यापारिक गतिविधियों की मुख्य पहचान है सब ओर से व्यवस्थित, स्वच्छ और सुंदर कटरा बाजार हमारी पहचान बने इसके लिए सभी स्थानीय रहवासी निगम प्रशासन का सहयोग करें। दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण कर विक्रय सामग्री न फैलाएं। रहड़ी पटरी और ठेला व्यापारी निर्धारित मार्किंग लाईन के अंदर एक लाईन से व्यवस्थित दुकान लगाएं जो की देखने में भी सुंदर हो और आपके ग्राहकों को खरीददारी करने में भी सहज़ता हो। स्थानीय रहवासी अपने चार पहिया वाहन की स्थाई पार्किंग कटरा क्षेत्र में न करें। वे कार आदि पार्क करने के लिए पदमाकर मैदान का उपयोग कर सकते हैं। कटरा में आने-जाने वाले वाहन व्यवस्थित लाईन से पार्क किये जाएँ। ऑटो चालक ऑटो स्टैंड पर ही वाहन खड़े करें। कटरा बाजार से संबंधित सभी दुकान संचालक, व्यापारी व नागरिक शहर को स्वच्छ रखने के लिए ठोस आपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करें। सभी प्रकार का कचरा अलग अलग डस्टबिन में रखकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में ही दें। सड़क किनारे लगाएं गये डस्टबिन घरों दुकानों का कचरा डालने के लिए नहीं हैं इनका उपयोग राहगीरों द्वारा कचरा डालने के लिए किया जाएँ।










नगर निगम सागर में 1 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा लोक कल्याण मेला
02/09/2026

नगर निगम सागर में 1 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा लोक कल्याण मेला










शासन की मंशानुरूप निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई के माध्यम से सागर नगर पा...
02/09/2026

शासन की मंशानुरूप निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई के माध्यम से सागर नगर पालिक निगम अंतर्गत नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर यथासंभव त्वरित निराकरण किया जा रहा है।










नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा...
02/09/2026

नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की और समय पर निराकरण कराने के निर्देश दिये।










*निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने बाघराज आवासीय कॉलोनी का किया ओचक निरीक्षण-नगर निगम की अनुमति के बिना विद्युत मीटर लगव...
02/09/2026

*निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने बाघराज आवासीय कॉलोनी का किया ओचक निरीक्षण-नगर निगम की अनुमति के बिना विद्युत मीटर लगवाने वालों पर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश*










*अतिक्रमण मुक्त कटरा बाजार मुहिम- स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय**निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने सब्जीमंड...
02/09/2026

*अतिक्रमण मुक्त कटरा बाजार मुहिम- स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय*
*निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने सब्जीमंडी का निरीक्षण कर कटरा के फल-सब्जी ठेला वालों को मंडी पहुंचाने के दिये निर्देश*










*राहतगढ़ ब्रिज के आसपास स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही देख निगमायुक्त ने स्वच्छता पर्वेक्षक प्रकाश ताम्रकार को ऑन द स्पॉट...
02/09/2026

*राहतगढ़ ब्रिज के आसपास स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही देख निगमायुक्त ने स्वच्छता पर्वेक्षक प्रकाश ताम्रकार को ऑन द स्पॉट निलंबित किया*










Address

Sagar

Telephone

+917582242850

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smart City Sagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share