Collector Office Sagar

Collector Office Sagar Official handle of Collector of Sagar, Government of Madhya Pradesh
(1)

➡️ जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति एवं बंधक श्रम प्रथा उन्मूलन अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्नजिल...
31/08/2026

➡️ जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति एवं बंधक श्रम प्रथा उन्मूलन अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फ़ोर्स एवं जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठक आज कलेक्टर सभाकक्ष सागर में साप्ताहिक समयसीमा बैठक के साथ आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा की गई।

बाल एवं बंधक श्रम की कुप्रथा को समाप्त करने हेतु अंतर्विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी को निर्देशित किया गया। बैठक में श्रम विभागीय अमले को टास्क फोर्स के साथ सतत निरीक्षण एवं अनुवर्ती कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्रीमती पाल द्वारा निर्देशित किया गया कि बाल श्रमिक पाये जाने वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति एवं बंधक श्रम जिला स्तरीय सतर्कता समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ समय सीमा बैठक➡️ समीक्षा बैठक में लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश➡️ अतिवर्षा होने, जलभराव की दशा में फ...
31/08/2026

➡️ समय सीमा बैठक

➡️ समीक्षा बैठक में लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

➡️ अतिवर्षा होने, जलभराव की दशा में फील्ड में उतरें अधिकारी, कराएं उचित प्रबंध
____ कलेक्टर

➡️ कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दिए जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों को गति देने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेष द्विवेदी, समस्त एसडीएम तथा जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासन की प्राथमिक योजनाओं और आमजन की शिकायतों के शीघ्र निराकरण को लेकर विस्तृत समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के सत्यापन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके क्रम के संबंध में स्पष्ट और पारदर्शी जानकारी देने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को दिए।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन व राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत जो कार्य वाजिब है और वैधानिक रूप से किए जा सकने वाले हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण करें और अमान्य/नियमविरुद्ध प्रकरणों/ शिकायतों को वैधानिक रूप से बंद करें।

सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को बारिश के बाद स्वयं फील्ड में उतरकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए गए। शहर में जहां भी जलभराव या अन्य समस्याएं हैं, वहां तत्काल पानी की निकासी कराने और व्यवस्था सुधारने को कहा गया।

खाद्य विभाग को लंबित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सीएमएचओ को सभी डिलीवरी पॉइंट्स पर प्रसव के 24 घंटे के भीतर पोर्टल पर डिलीवरी स्टेटस अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने सीईओ जनपद पंचायत को समग्र आईडी से संबंधित लंबित प्रकरणों का नियमित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से जिन गर्भवती महिलाओं की समग्र आईडी नहीं बनी है, उनकी आईडी तत्काल बनवाकर अपडेट करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त जल निगम, कृषि, महिला एवं बाल विकास, श्रम और शिक्षा विभाग के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई।

➡️ आरबीसी 6(4) एवं भू-अर्जन की भी की समीक्षा

कलेक्टर ने आरबीसी 6(4) के तहत लंबित राहत प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने तथा भू-अर्जन से संबंधित मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनसुनवाई, कोर्ट प्रकरण एवं ई-विकास प्रणाली के तहत प्रकरणों में समाधान को तुरंत पोर्टल पर अपडेट करने, न्यायालयीन प्रकरणों (अवमानना एवं रिट पिटीशन) में समय पर जवाब प्रस्तुत करने तथा ई-विकास प्रणाली, फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जन विश्वास अभियान की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभागीय कार्यों और दायित्वों का तत्परता के साथ निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

31/08/2026

➡️ कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री डेलन प्रजापति ने समय-सीमा बैठक में साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु व्हाट्सऐप अकाउंट को सुरक्षित रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्रापुर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देशकलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्र...
29/08/2026

➡️ कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्रापुर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) कर्रापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी व्यवस्था, प्रयोगशाला तथा स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर से दवाई लाने के लिए नहीं लिखा जाए। एक्सपायर हो चुकी दवाओं को तत्काल हटाया जाए तथा बायो-मेडिकल वेस्ट का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से हितग्राहियों एवं मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, चिकित्सकीय उपकरण की उपलब्धता रहे तथा साफ-सफाई एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कोई भी सेवा बाधित न हो।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कर्रापुर का किया निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकी...
29/08/2026

➡️ कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कर्रापुर का किया निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कर्रापुर क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन की गुणवत्ता, हितग्राहियों को राशन वितरण की स्थिति तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे के सत्यापन की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कर्रापुर द्वारा संचालित IFFCO केंद्र में नैनो खाद, यूरिया और कीटनाशक आदि की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही समिति में संचालित बचत बैंक का निरीक्षण कर खातों एवं लेन-देन की स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन वितरण में पारदर्शिता बनी रहे, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे नियमित रूप से सत्यापित रहें तथा खाद एवं कृषि आदानों की आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण राशन समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ नगर परिषद कर्रापुर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास - विधायक श्री प्रदीप लारिया➡️ जनता की समस्याओं का निरा...
29/08/2026

➡️ नगर परिषद कर्रापुर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास - विधायक श्री प्रदीप लारिया

➡️ जनता की समस्याओं का निराकरण प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य, शिविर में आकर योजनाओं का लाभ लें - कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल

➡️ नगर परिषद कर्रापुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत खण्डस्तरीय शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 29 अगस्त 2026 को नगर परिषद कर्रापुर मुख्यालय पर खंडस्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर परिषद कर्रापुर अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुलाब अहिरवार उपस्थित रहीं।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा व्यक्तिगत रूप से आमजन से आवेदन स्वीकार किए गए एवं उनके निराकरण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उद्योग को बढ़ावा देने हेतु उद्यमी संवाद भी किया गया।

नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत नगर परिषद कर्रापुर में आयोजित खण्डस्तरीय शिविर में आए आवेदकों और जन समुदाय को संबोधित किया।

विधायक श्री लारिया ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के निवारण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जनविश्वास अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण है, जिसका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान करना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शिविर में जिला प्रशासन के समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, नागरिक विभागीय स्टॉल पर अपने आवेदन अवश्य दें।

विधायक श्री लारिया ने कहा कि नव निर्मित नगर परिषद कर्रापुर में सड़क, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। नगर परिषद कर्रापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गीता भवन एवं स्टेडियम निर्माण कार्य सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार कर्रापुर से सागर के लिए सिमरिया, डुगांसरा, साईंखेड़ा होते हुए नवीन सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। कर्रापुर नगर परिषद निकट भविष्य में विकास के नए आयाम गढ़ेगा।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना शासन एवं प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य है और इसी लक्ष्य की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत यह खण्डस्तरीय शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के माध्यम से प्रशासन एक छत के नीचे उपस्थित हुआ है, आमजन अपनी समस्याओं और पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन विभागीय स्टॉल पर अवश्य दें। उन्होंने कहा कि आपकी बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं का निराकरण शीघ्रता से किया जाएगा।

कलेक्टर ने किसानों, व्यवसायियों एवं छोटे उद्यमियों से नवाचार अपनाकर आय में वृद्धि करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती, बागवानी एवं शेडनेट हाउस के माध्यम से संरक्षित खेती कर आय बढ़ा सकते हैं। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उद्यम स्थापना हेतु शासन द्वारा अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

कलेक्टर श्रीमती पाल में बच्चों, महिलाओं, किशोरियों एवं शिशुओं के स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां से ही स्वस्थ बच्चे एवं स्वस्थ परिवार का विकास होता है, इसलिए गर्भवती माताओं के पोषण और देखभाल पर ध्यान दें। कलेक्टर ने बच्चों, किशोरों और नवयुवकों को नशे से बचाने की अपील करते हुए कहा कि नशा परिवार और समाज के विघटन तथा अपराध का कारण है। बच्चों के गलत आचरण पर रोक-टोक की स्वस्थ परंपरा का पालन करें और आसपास के बच्चों को नशे से दूर रखें।

एसपी श्री अनुराग सुजानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित इस खण्डस्तरीय शिविर में अपनी समस्याओं के आवेदन दें, प्रशासन वैधता के अनुसार आपकी समस्याओं का समाधान अवश्य करेगा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों, आपसी मनमुटाव एवं झगड़ों का समाधान आपसी समन्वय से करें, छोटी बातों पर पुलिस में शिकायत न कर आपस में सुलझाएं और आपसी भरोसा बनाए रखें। दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद अवश्य करें। नशे से दूर रहें, सार्वजनिक स्थल पर नशा करने वालों को रोकें-टोकें एवं पुलिस को सूचना दें। अवैध शराब पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आप सभी अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की जानकारी देकर पुलिस का सहयोग करें।

उद्यमी डॉ. गुलाब समैया ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुआं में 1983 से कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुआं में 42 वर्ष पूर्व उन्होंने स्टील निर्माण इकाई स्थापित कर उत्पादन प्रारंभ किया था। तब से लेकर अब तक सिद्धगुआं में उद्योगों की स्थापना के लिए अनेक सुविधाओं का विकास किया गया है। आज औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुआं में उद्योग स्थापित करने हेतु सुलभ संभावनाएं हैं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

28/08/2026

➡️ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कर्रापुर में 29 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद कार्यक्रम, कलेक्टर सहित जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आम जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं को समय-सीमा में प्रदाय करने के उद्देश्य से 29 अगस्त 2026 को नगर परिषद कार्यालय कर्रापुर में जनसंवाद कार्यक्रम एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुना जाएगा एवं मौके पर ही उनका निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे, जो मौके पर ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

इस कार्यक्रम में नागरिक शामिल होकर अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन द्वारा नगर परिषद कर्रापुर के क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे 29 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने आवेदन दें और शासन की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कर्रापुर में 29 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद कार्यक्रम, कलेक्टर सहित जिला व ब्लॉ...
27/08/2026

➡️ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कर्रापुर में 29 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद कार्यक्रम, कलेक्टर सहित जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आम जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं को समय-सीमा में प्रदाय करने के उद्देश्य से 29 अगस्त 2026 को नगर परिषद कार्यालय कर्रापुर में जनसंवाद कार्यक्रम एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुना जाएगा एवं मौके पर ही उनका निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे, जो मौके पर ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

इस कार्यक्रम में नागरिक शामिल होकर अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन द्वारा नगर परिषद कर्रापुर के क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे 29 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने आवेदन दें और शासन की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ बीना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण, मिलावटखोरों पर की कार्यवाही  रक्षाबंधन एवं...
26/08/2026

➡️ बीना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण, मिलावटखोरों पर की कार्यवाही

रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा एवं शीतल सिंह की टीम ने बीना के सर्वोदय चौक, गांधी तिराहा सहित प्रमुख क्षेत्रों में स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। राजहंस स्वीट्स एवं शिमला स्वीट्स से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, बर्फी एवं मावा के नमूने लिए गए। बीकानेर स्वीट्स, गांधी तिराहा से मावा एवं नमकीन तथा नटराज होटल से डोडा बर्फी, मूंग बर्फी एवं सेलिब्रेशन गिफ्ट पैक के नमूने जांच के लिए लिए गए।

सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान राजहंस स्वीट्स पर खुले में रखी जलेबी एवं इमरती में मक्खियां पाई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अस्वच्छ खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया तथा प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य पदार्थ ढंककर एवं स्वच्छ वातावरण में रखने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी मिष्ठान विक्रेताओं को त्योहारों के दौरान मांग के अनुरूप सीमित मात्रा में ही मिठाइयों का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बासी एवं गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाई जा सके। जिले में यह निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य नमूने एकत्रित किए गएवरिष्ठ कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के आदेशानुसा...
25/08/2026

➡️ खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य नमूने एकत्रित किए गए

वरिष्ठ कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के आदेशानुसार आगामी त्यौहार दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान कलेक्टर महोदय के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिला सागर द्वारा गुजरात स्वीट्स सिविल लाइन, पीएम बेकर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति वैध पाई गई । खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा, खाद्य पदार्थ गुजरात स्वीट्स से पेड़ा एवं छेना अंगूरी, नमकीन, फलहारी मिक्चर के नमूने तथा पीएम बेकर्स से सेलिब्रेशन पैक, केक पुंज के नमूने एकत्रित किए गए। उक्त नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियो ने चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ सिविल लाइंस स्थित हॉकर्स जोन का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के मानकों अनुसार खाद्य पदार्थों का निर्माण कर विक्रय सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश जारी किए। निरीक्षण एवम नमूना कारवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा एवम खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह द्वारा की गई।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Address

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय
Sagar
470001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Sagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Sagar:

Shortcuts

Share