Sagar Commissioner

Sagar Commissioner Commissioner of Sagar,Government of Madhya Pradesh

➡️ संभाग में साइकिल वितरण का लक्ष्य शीघ्रता से पूर्ण करें: कमिश्नर श्री सुचारी ➡️ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण ...
01/09/2026

➡️ संभाग में साइकिल वितरण का लक्ष्य शीघ्रता से पूर्ण करें: कमिश्नर श्री सुचारी

➡️ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर एल-1 और एल-2 अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

➡️ कमिश्नर ने की विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा

कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने अपने कार्यालय में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, आबकारी, कोष एवं लेखा, पेंशन, उद्योग, सामाजिक न्याय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को ध्यान में रखते हुए सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण समय पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें निराकृत करने में लापरवाही करने वाले एल-1 और एल-2 अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

कमिश्नर श्री सुचारी ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को निर्देशित किया कि संभाग के सभी जिलों के स्कूलों में बच्चों का प्रवेश बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित रहें एवं बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने साक्षरता अभियान और संभाग में साइकिल वितरण का लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में साइकिल वितरण काफी कम हुआ है जिसे शीघ्रता से बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि संभाग में 5 हजार से अधिक साइकिल वितरित की जाना हैं। साइकिल वितरण कम होने पर संबंधित जिलों के डीपीसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए ताकि सेवानिवृत होने वाले अधिकारी -कर्मचारियों को समय पर पीपीओ जारी हो सकें। उन्होंने पाठ्य पुस्तक वितरण की जांच करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी बच्चा पाठ्य पुस्तक वितरण से नहीं छूटे। उन्होंने संभाग में सांदीपनि विद्यालयों के हस्तांतरण और संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को टीसी और मार्कशीट समय पर प्रदान की जाएं।

कमिश्नर श्री सुचारी ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा में कहा कि सीएम हेल्पलाइन, प्रतिभा किरण योजना, छात्रवृत्ति आदि के प्रकरण लंबित नहीं रहें। उन्होंने महाविद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसी तरह आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा में छात्रावासों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आबकारी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि मदिरा का विक्रय निर्धारित दर पर किया जाए और एमएसपी से कम नहीं हो।

कमिश्नर ने कोष लेखा एवं पेंशन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण समय पर हो इसके लिए संभाग में शिविर आयोजित किए जाएं। पेंशन प्रकरणों को समय पर तैयार किया जाए। उन्होंने उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विधानसभाओं में उद्योगों के लिए भूमि आवंटित नहीं है वहां भूमि आवंटित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हितग्राहियों को उद्यम क्रांति योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कमिश्नर श्री सुचारी ने सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को देने, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह, दिव्यांग विवाह एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आधिकाधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवार सहायता योजना के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत अप्रारंभ कार्यों को शीघ्रता से शुरू कराया जाए। कौशल विकास विभाग के अंतर्गत छात्र- छात्राओं के प्रवेश बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाए। बैठक में संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री पीसी शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ सफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव➡️ प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेध...
01/09/2026

➡️ सफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

➡️ प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही राज्य सरकार

➡️ मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की

➡️ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को मिली 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

➡️ शिक्षक मूर्तिकार की तरह विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को तराशते हैं

➡️ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विद्यार्थी की वास्तविक सफलता केवल अच्छे अंक अथवा प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में नहीं, बल्कि उसके संस्कार, विनम्रता, अनुशासन और व्यक्तित्व में निहित होती है। विद्यार्थी सफलता से उत्साहित हों, लेकिन अपने भीतर अहंकार नहीं आने दें। असफलता से निराश होने के बजाय उसके कारणों को समझें और उससे सीख लेकर भविष्य को बेहतर बनाएँ। मैदान में उतरने वाला खिलाड़ी ही कभी हारता और कभी जीतता है। जीतने का सपना देखने और चुनौतियों का सामना करने का साहस रखने वाला ही सच्चा खिलाड़ी कहलाता है। संघर्षों से बचने वाले जीवन में कभी सफल नहीं होते। जीवन में कठिनाइयों और चुनौतियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सफलता संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प से प्राप्त होती है। परमात्मा ने प्रत्येक व्यक्ति को सीमित और मूल्यवान समय दिया है। विद्यार्थी इसका सदुपयोग करते हुए पूरी ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। आज किया गया परिश्रम ही कल की बड़ी सफलता का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के राशि अंतरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के लगभग एक लाख 22 हजार मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है।

➡️ लैपटॉप ज्ञान और संभावनाओं का प्रवेश-द्वार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि लैपटॉप केवल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और भविष्य की नई संभावनाओं का प्रवेश-द्वार है। विद्यार्थी इसका उपयोग ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लाइब्रेरी, शोध तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करें। तकनीक के माध्यम से अपने ज्ञान का विस्तार करते हुए विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा अवश्य होती है। जिस प्रकार मूर्तिकार पत्थर के भीतर छिपी मूर्ति को पहचानकर अनावश्यक हिस्सों को हटाता है, उसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उनके व्यक्तित्व को तराशते हैं। विद्यार्थियों की सफलता में उनके माता-पिता और शिक्षकों के त्याग, परिश्रम एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

➡️ शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी निरंतर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर रहे हैं। मेरिट सूची में शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी शिक्षकों की मेहनत और शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक, गणवेश, साइकिल, स्कूटी, छात्रवृत्ति और लैपटॉप जैसी सुविधाएँ उपलब्ध करा रही है। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों की राह में बाधा न बने। प्रदेश का प्रत्येक बच्चा अपनी योग्यता के आधार पर डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, वैज्ञानिक, अधिकारी, उद्यमी अथवा अपनी पसंद के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़े।

➡️ शिक्षा के लिए बजट में व्यापक प्रावधान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को प्रदेश के भविष्य में निवेश मानती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 36 हजार 730 करोड़ रुपये, उच्च शिक्षा विभाग के लिए 4 हजार 247 करोड़ रुपये तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के लिए 2 हजार 932 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में स्कूल, महाविद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थान और चिकित्सा महाविद्यालयों का विस्तार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा शिक्षा की सीटों में निरंतर वृद्धि से प्रदेश के विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिल रहे हैं। युवाओं के लिए शासकीय भर्तियों की प्रक्रिया भी निरंतर और पारदर्शी रूप से संचालित की जा रही है।

➡️ द्वितीय बोर्ड परीक्षा से मिला सुधार का नया अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले बोर्ड परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं आने पर विद्यार्थियों का पूरा वर्ष प्रभावित हो जाता था। विद्यार्थियों के हित में अब कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में द्वितीय मुख्य परीक्षा का अवसर उपलब्ध कराया गया है। इससे विद्यार्थी अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और असफल होने पर भी बिना वर्ष गँवाए पुनः प्रयास कर सकते हैं। यह व्यवस्था विद्यार्थियों को निराशा से बचाकर आगे बढ़ने का नया अवसर प्रदान करती है।

➡️ शिक्षा और विद्यार्थियों को सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्ववर्ती सरकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में प्रदेश में शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों का अपेक्षित विस्तार नहीं हो सका। वर्तमान राज्य सरकार ने विद्यालयी शिक्षा से लेकर उच्च, तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा तक अधोसंरचना, बजट तथा संस्थानों का व्यापक विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का मान-सम्मान निरंतर बढ़ रहा है। देश की युवा शक्ति, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सशक्त नेतृत्व ने भारत के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी शिक्षा, कौशल, तकनीक और रोजगार को युवा भविष्य के निर्माण का आधार बनाकर कार्य कर रही है।

➡️ शासकीय स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्वानों को गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित किया गया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश युवाओं को आगे बढ़ते हुए देखना चाहता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी इस विकास यात्रा में कदम से कदम मिलाकर साथ चल रही है। विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और कौशल ही सफलता के दो मित्र हैं। राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिलाने वाले शासकीय स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्वानों को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मानित किया है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें अपने मन में संकल्प और दृढ़ निश्चय की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बड़े लक्ष्य तय करें और उन्हें हासिल करने के लिए परिश्रम करें।

➡️ राज्य सरकार ने वर्ष 2028 तक कुल 55 मेडिकल कॉलेज और 10 हजार यूजी सीटों का लक्ष्य तय किया है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, ड्रेस, साइकिलें, लैपटॉप और स्कूटी भी प्रदान की जा रही हैं। लेकिन प्रदेश के स्कूलों में कभी वह दौर भी था, जब बच्चों को स्कूलों में बैठने तक के इंतजाम नहीं हुआ करते थे। हमारी सरकार ने तेजी से नए मेडिकल कॉलेज खोलने प्रारंभ किए हैं। प्रदेश में आजादी के बाद 55 साल में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। अब निजी और शासकीय मिलाकर कुल 33 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। राज्य में अभी साढ़े 6 हजार से अधिक एमबीबीएस की सीटें हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2028 तक कुल 55 मेडिकल कॉलेज और 10 हजार यूजी सीटों का लक्ष्य तय किया है।

➡️ राज्य सरकार ने कोई नया कर नहीं लगाते हुए प्रदेश का बजट बढ़ाकर 4 लाख 38 हजार करोड़ तक पहुंचाया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने कोई नया कर नहीं लगाते हुए प्रदेश का बजट बढ़ाकर 4 लाख 38 हजार करोड़ तक पहुंचाया है। इसमें स्कूल शिक्षा पर 36 हजार 730 करोड़, चिकित्सा शिक्षा पर 24 हजार करोड़, उच्च शिक्षा पर 4200 करोड़, तकनीकी शिक्षा पर 2932 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का अभियान निरंतर जारी है। अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देकर राज्य सरकार अपने उत्तरदायित्वों को पूरा कर रही है। अगर पदोन्नति नहीं मिले तो जीवन में निराशा आ जाती है। हमारी सरकार ने सालों से लंबित पदोन्नतियों का मार्ग प्रशस्त किया है। पदोन्नति से सभी विभागों के कर्मचारियों में प्रसन्नता, उत्साह और सकारात्मकता का वातावरण बना है।

➡️ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया विद्यार्थियों से संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेधावी विद्यार्थियों से उनके भविष्य के सपनों को लेकर संवाद किया। मेधावी विद्यार्थी बुंदेला ने बताया कि वे एक सफल राजनेता बनकर देश-प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं। एक छात्रा ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं को स्किल की जरूरत है। हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करना चाहिए। अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रही छात्रा ने कहा कि यह लैपटॉप उन्हें ऑनलाइन एजुकेशन में काफी मददगार साबित होगा। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा तन्वी कुमावत ने बताया कि वे डॉक्टर बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना चाहती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर आज LEARN करेंगे तो कल EARN करेंगे। निश्चित रूप से ये लैपटॉप पढ़ाई की दिशा में महत्वपूर्ण सहायक सिद्ध होगा।

➡️ प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पिछले 3 साल से प्रवेश दर बढ़ती जा रही है

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षण व्यवस्था बेहतर हो रही है। कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए लैपटॉप की राशि दी जा रही है। लैपटॉप लेने वाले बच्चों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पिछले 3 साल से प्रवेश दर बढ़ती जा रही है। हमारी सरकार के प्रयासों से स्कूली बच्चों की ड्रॉप आउट दर शून्य हो गई है। यह लैपटॉप विद्यार्थियों की कॉलेज की पढ़ाई को सरल और डिजिटल करेगा। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत डिजिटलीकरण को प्रोत्साहित किया गया है। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत अब तक कुल साढ़े 6 लाख विद्यार्थियों को 1620 करोड़ रुपए लैपटॉप के लिए विद्यार्थियों के खातों में भेजे गए हैं। राज्य में लगभग 18 हजार रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है। हमारे बच्चे 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे। जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना आज वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। मेधावी विद्यार्थियों को लगातार लैपटॉप क्रय के लिए राशि वितरित की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सरकार अपनी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित कर रही है।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, विधायक श्री विष्णु खत्री, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभिषेक सिंह सहित प्रदेशभर से आए मेधावी विद्यार्थी, शिक्षण एवं अभिभावक उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ कमिश्नर ने विस्थापित ग्रामीण परिवारों से भेंट कर किया संवाद छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकान भी देखीकमिश्नर सागर संभाग ...
30/08/2026

➡️ कमिश्नर ने विस्थापित ग्रामीण परिवारों से भेंट कर किया संवाद छात्रावास एवं उचित मूल्य दुकान भी देखी

कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने शनिवार को पन्ना प्रवास के दौरान तहसील पन्ना के ग्राम पटीबजरिया का भ्रमण किया। यहां केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना अंतर्गत विस्थापित ग्रामीण परिवारों से भेंट की और नवीन बसाहट स्थल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने ग्रामीणजनों से संवाद कर निरंतर मूलभूत सुविधाओं के विकास की बात कही। साथ ही बेहतर व्यवस्थापन व उचित मुआवजा राशि वितरण के संबंध में भी आश्वस्त किया। संभागायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को सड़क एवं विद्युत सहित शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा शासकीय संस्थाओं जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र आदि की सुविधाएं विकसित करने संबंधी कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभावित परिवारों के बच्चों के शैक्षणिक संस्थाओं में दाखिले तथा आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही राशन वितरण के बारे में भी पूछा।

कमिश्नर श्री सुचारी ने बृजपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान तथा शासकीय अनुसूचित जनजाति सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऊषा परमार एवं जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ शराब का सेवन कर विद्यालय पहुंचने और अनियमितताएं करने पर संभागायुक्त श्री सुचारी ने शिक्षक विजय सिंह राजपूत को किया नि...
24/08/2026

➡️ शराब का सेवन कर विद्यालय पहुंचने और अनियमितताएं करने पर संभागायुक्त श्री सुचारी ने शिक्षक विजय सिंह राजपूत को किया निलंबित

संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काछी पिपरिया, विकासखंड रहली में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री विजय सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर सागर द्वारा 24 अगस्त 2026 को प्रस्तुत नोटशीट एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार शिक्षक श्री विजय सिंह राजपूत के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहली के माध्यम से जांच कराई गई थी। जांच के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में शिक्षक द्वारा शराब का सेवन कर संस्था में उपस्थित होने, विद्यालय का वातावरण दूषित करने तथा छात्र-छात्राओं को परेशान करने की सहित और अनियमितताएं करने पर शिकायतें प्रमाणित पाई गईं। जांच प्रतिवेदन 23 सितंबर 2025 को प्रस्तुत किया गया था। संबंधित शिक्षक को समक्ष में उपस्थित कराकर समझाइश भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं आया। कलेक्टर से प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीक्षण के बाद संभागायुक्त ने श्री राजपूत को प्रथम दृष्ट्या दोषी माना।

संभागायुक्त श्री सुचारी ने आदेशानुसार शिक्षक का उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक है तथा यह मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसके आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए श्री राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री विजय सिंह राजपूत का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सागर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ जतारा में लगभग 1000 एकड़ भूमि पर विकसित होगा नवीन औद्योगिक क्षेत्र➡️ झांसी-मऊरानीपुर के 35 निवेशकों ने जतारा में निवेश...
19/08/2026

➡️ जतारा में लगभग 1000 एकड़ भूमि पर विकसित होगा नवीन औद्योगिक क्षेत्र

➡️ झांसी-मऊरानीपुर के 35 निवेशकों ने जतारा में निवेश की सहमति दी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की क्षेत्रीय औद्योगिक विकास नीति के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले की जतारा एवं पलेरा तहसील में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे।

इसी क्रम में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा में लगभग 1000 एकड़ भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। उक्त औद्योगिक क्षेत्र के विकास के संबंध में श्री प्रतुल चंद्र सिन्हा, कार्यकारी संचालक, एमपीआईडीसी, क्षेत्रीय कार्यालय सागर द्वारा कलेक्टर टीकमगढ़ श्री विवेक श्रोत्रिय के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों से संयुक्त चर्चा की गई। कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा जिला अधिकारियों को विद्युत, जल एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया।

टीकमगढ़ जिले एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिये कार्यकारी संचालक, एमपीआईडीसी, क्षेत्रीय कार्यालय सागर ने उत्तर प्रदेश के झांसी एवं मऊरानीपुर में उद्योगपतियों, चेंबर ऑफ कॉमर्स, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों से प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र जतारा एवं बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों में निवेश करने हेतु मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न उद्योग अनुकूल नीतियों तथा उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न सहायताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यकारी संचालक द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने हेतु उद्योगपतियों से सुझाव एवं उनकी मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में चर्चा की।

बैठक में जतारा में औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए उपलब्ध भूमि, अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा निवेशकों को अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में ईटीपी, एसटीपी, स्कूल, पार्क, बैंक, ए.टी.एम., पुलिस थाना, फायर स्टेशन, चौड़ी सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पानी आदि अधोसंरचनाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही उद्योगों की स्थापना एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा उपलब्ध प्रोत्साहन योजनाओं के संबंध में भी बताया गया। निवेशक अनुकूल नीतियां, शीघ्र अनुमतियां, प्रतिस्पर्धी भूमि दरें तथा मजबूत औद्योगिक परिस्थिति तंत्र आज मध्यप्रदेश की पहचान बन चुके हैं।

जतारा में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की भूमि भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक स्थान पर स्थित है। यह क्षेत्र जतारा तहसील के साथ-साथ पलेरा एवं लिधौरा तहसीलों के निकट तथा टीकमगढ़ जिले के समीप स्थित है। इसके अतिरिक्त यह क्षेत्र झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र एवं छतरपुर जिला के लिए भी सुगम कनेक्टिविटी वाला स्थान है। इस प्रकार जतारा का क्षेत्र बुंदेलखंड के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों के मध्य एक प्रकार के केंद्रीय/रणनीतिक स्थान के रूप में उद्योगों के लिए बेहतर संभावनाएं रखता है।

बैठक के दौरान झांसी एवं मऊरानीपुर के निवेशकों द्वारा बुंदेलखंड में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश पर सहमति जताते हुए मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सिंगल विंडो सिस्टम से संबंधित विभिन्न जानकारी चाही गई, जिनका कार्यकारी संचालक, एमपीआईडीसी, क्षेत्रीय कार्यालय सागर द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

झांसी में आयोजित बैठक में 15 निवेशकों द्वारा तथा मऊरानीपुर में आयोजित बैठक में 20 निवेशकों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र जतारा में निवेश हेतु सहमति प्रदान की गई।

झांसी एवं मऊरानीपुर बैठकों में विधान परिषद सदस्य श्री रामतीर्थ सिंघल, बुंदेलखंड चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री धीरज खुल्लर, लघु उद्योग भारती जिला अध्यक्ष श्री राजीव वब्बर, आई.सी.ए.आई. झांसी चेयरमैन श्री जयतमनी जैन, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री संजय पटवारी सहित विभिन्न उद्योगपति सम्मिलित हुये।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ कमिश्नर श्री सुचारी ने निवास और कार्यालय में किया ध्वजारोहण➡️ दी देशभक्ति से काम करने की प्रेरणाआयुक्त सागर संभाग श्र...
15/08/2026

➡️ कमिश्नर श्री सुचारी ने निवास और कार्यालय में किया ध्वजारोहण

➡️ दी देशभक्ति से काम करने की प्रेरणा

आयुक्त सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने निवास एवं कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता-अखंडता का संकल्प लिया। कमिश्नर ने सभी को संबोधित करते हुए आशीर्वाद प्रदान करते हुए देशभक्ति की प्रेरणा से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें कर्तव्य, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने की याद दिलाता है।

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री पीसी शर्मा, उपायुक्त राजस्व एवं भू-अभिलेख श्रीमती विमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी, स्टेनो श्री अनुराग पटेरिया, कर्मचारी एवं सुरक्षा स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त ( विकास) श्री पीसी शर्मा ने स्वरचित रचना सुनाई। इसके अलावा अन्य देशभक्ति से प्रेरित गीत भी प्रस्तुत किए गए। गीतों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की सेवा को सर्वोपरि रखने का संकल्प भी दोहराया गया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ स्वतंत्रता दिवस पर संभागायुक्त श्री सुचारी ने दी जिलावासियों को शुभकामनाएं संभागायुक्त सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने...
14/08/2026

➡️ स्वतंत्रता दिवस पर संभागायुक्त श्री सुचारी ने दी जिलावासियों को शुभकामनाएं

संभागायुक्त सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने देशवासियों एवं सागर संभाग के सभी जिलावासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का स्मरण कराता है।

संभागायुक्त श्री सुचारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रप्रेम, एकता एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी जिलावासियों से आह्वान किया कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ जिले के विकास एवं जनकल्याण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सागर संभागवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए,...
14/08/2026

➡️ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सागर संभागवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता एवं भाईचारे की भावना के साथ सागर संभाग के विकास और जनकल्याण में सहभागी बनने का संकल्प लें।

श्री अनिल सुचारी
कमिश्नर, सागर संभाग

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ 14 अगस्त को मालथोन, बक्सवाहा, बल्देवगढ़, तेंदूखेड़ा, पन्ना और निवाड़ी में लगेंगे शिविर: कमिश्नर श्री सुचारी➡️ मुख्यमं...
11/08/2026

➡️ 14 अगस्त को मालथोन, बक्सवाहा, बल्देवगढ़, तेंदूखेड़ा, पन्ना और निवाड़ी में लगेंगे शिविर: कमिश्नर श्री सुचारी

➡️ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिकायतों का करें तेजी से निराकरण

➡️ विभागीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़े

➡️ 21 अगस्त को टीकमगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री डॉ यादव

➡️ कमिश्नर श्री सुचारी ने की खाद्य, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन विभाग की समीक्षा

कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनता की शिकायतों के निराकरण के लिए हर शुक्रवार को शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 14 अगस्त को सागर जिले के मालथोन, छतरपुर जिले के बक्सवाहा, टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़, दमोह जिले के तेंदूखेड़ा, पन्ना और निवाड़ी विकासखंड में जन संवाद शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिवरों के आयोजन के पूर्व सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के शत प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव टीकमगढ़ जिला मुख्यालय पर आएंगे जिसके लिए भी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली जाए। कमिश्नर श्री सुचारी मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय में जिला खाद्य नियंत्रक, उपसंचालक मत्स्योद्योग, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा, नियंत्रक नाप-तौल, म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन एवं संयुक्त संचालक उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे।

कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का टीकाकरण, आचार्य विद्यासागर योजना, बकरी इकाई, कड़कनाथ योजना, नंदीशाला सहित विभिन्न योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जाए। पशुपालकों की संगोष्ठी आयोजित करें और उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। कमिश्नर श्री सुचारी ने पशुपालन विभाग को गाय और भैंस के कृत्रिम गर्भाधान का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से पशुओं के उपचार और टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने को कहा। उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अधिकाधिक आवेदन प्राप्त कर किसानों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सब्जी क्षेत्र विस्तार,पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना, मसाला उत्पादन, संरक्षित खेती, पोलिनेट आदि योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने में कोई कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर दिया जाए।

➡️ मत्स्योद्योग विभाग में केसीसी और मत्स्य बीज उत्पादन पर जोर

मत्स्योद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि संभाग में मत्स्य बीज उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने पन्ना जिले की प्रगति कम होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पन्ना जिले के प्रभारी अधिकारी को बदलने के लिए भोपाल स्तर पर बात की ताकि योजनाओं की प्रगति बढ़ सके। संभाग में बंद पड़ी हैचरीज को शुरू करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य उत्पादक किसानों और पशुपालकों के क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। नाप-तौल विभाग की समीक्षा में कमिश्नर ने कहा कि संभाग में अधिक से अधिक निरीक्षण, जांच और प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तौल कांटों पर सील लगाने संबंधी निर्देश भी दिए।

खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवंटन और वितरण योजनाबद्ध तरीके से हो। उपार्जन, परिवहन और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि किसानों और उपभोक्ताओं को समय पर लाभ मिले। कमिश्नर ने कहा कि सभी विभाग समन्वय कर काम करें ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और संभाग का सर्वांगीण विकास हो। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री पी.सी. शर्मा, जिला खाद्य नियंत्रक सागर, उपसंचालक मत्स्योद्योग सागर संभाग, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सागर संभाग, नियंत्रक नाप-तौल विभाग, संभागीय प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन सागर एवं संयुक्त संचालक उद्यानिकी विभाग सहित संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

➡️ संभाग में दलहन-तिलहन की बुवाई में वृद्धि, खाद-बीज पर्याप्त: कमिश्नर श्री सुचारी➡️ 20 अगस्त तक पूरी करें धान रोपाई, खा...
11/08/2026

➡️ संभाग में दलहन-तिलहन की बुवाई में वृद्धि, खाद-बीज पर्याप्त: कमिश्नर श्री सुचारी

➡️ 20 अगस्त तक पूरी करें धान रोपाई, खाद वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कमिश्नर

➡️ बीज-उर्वरक गुण नियंत्रण में लापरवाही पर टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह और छतरपुर के अधिकारियों को नोटिस

आयुक्त सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने कहा है कि संभाग में शासन की मंशा के अनुरूप इस वर्ष दलहन एवं तिलहन की बुवाई का प्रतिशत बढ़ा है। उड़द का रकबा भी बढ़ा है और संभाग में बुवाई का प्रतिशत 118 हो गया है*। फसलों की स्थिति अच्छी है और उर्वरक का भंडारण भी पर्याप्त है।

कमिश्नर श्री सुचारी आज कमिश्नर कार्यालय में सहकारिता, एमपी एग्रो, बीज निगम, कृषि, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, मध्यप्रदेश राज्य सरकारी बैंक, मंडी बोर्ड एवं विपणन संघ की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री पीसी शर्मा सहित संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

➡️ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान तेज गति से चलाएं

बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनता की शिकायतों का निराकरण तेज गति से किया जाए। सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के कोई भी प्रकरण लंबित न रहें।

➡️ 20 अगस्त तक पूरी हो धान रोपाई

उन्होंने कहा कि संभाग में खरीफ फसलों की बुवाई पूरी कर ली जाए। जुलाई में सोयाबीन, मक्का, दलहन, तिलहन की बुवाई हो चुकी है लेकिन अभी कुछ स्थानों पर धान रोपाई शेष है। इसे 20 अगस्त तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि सागर जिले में सोयाबीन का रकबा पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। सागर में मक्का, सोयाबीन और उड़द प्रमुख फसलें हैं।

➡️ खाद की कमी नहीं होनी चाहिए

कमिश्नर ने कहा कि संभाग में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण व्यवस्थित ढंग से हो। संभाग में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मांग के अनुरूप खाद की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

➡️ लापरवाही पर कार्रवाई

बीज गुण नियंत्रण, उर्वरक नियंत्रण एवं मृदा नमूना विश्लेषण की कार्रवाई बेहतर करने को कहा। बीज गुण नियंत्रण में बेहतर कार्य नहीं होने पर टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर और दमोह के संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने और वेतन वृद्धि रोकने के लिए संयुक्त संचालक कृषि को निर्देशित किया। साथ ही उर्वरक, कीटनाशक के सैंपल लेकर कार्रवाई और प्रमाणित बीजों की ग्रेडिंग-सैंपलिंग सुनिश्चित करने को कहा।

➡️ मूंग-उड़द का भुगतान समय पर हो

उन्हें अवगत कराया गया कि मंडी में मूंग और उड़द की खरीदी हुई है। कमिश्नर ने किसानों को खरीदी गई मूंग और उड़द का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। उड़द प्रोत्साहन योजना एवं प्राकृतिक खेती की भी समीक्षा की।

➡️ मंडी आय बढ़ाने पर जोर

मंडी बोर्ड की समीक्षा में कमिश्नर ने मंडियों में फसलों की आवक, मंडियों की आय और ई-मंडी प्रणाली की जानकारी ली। अपेक्स बैंक को कर्ज वसूली का प्रतिशत बढ़ाने एवं मंडियों की आय बढ़ाने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Address

संभागीय आयुक्त कार्यालय संभाग
Sagar
470125

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sagar Commissioner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sagar Commissioner:

Shortcuts

Share