Govt Arts and Commerce College, Sagar

Govt Arts and Commerce College, Sagar पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय तिली रोड सागर मध्य प्रदे

13/08/2025
03/06/2025

"मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के साथ कौशल बढ़ाएं, भविष्य संवारें!

आज ही मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में पंजीयन कराएं, अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार प्रतिष्ठान का चयन करें, और उद्योगों की मांग के अनुसार कौशल प्राप्त करके अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

योजना के तहत 18 से 29 वर्ष के मध्य प्रदेश के निवासी युवा, जिन्होंने 12वीं, आईटीआई या अधिक उत्तीर्ण की है, पात्र हैं।

प्रशिक्षण के दौरान आपको ₹8,000 से ₹10,000 तक का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें 75% राशि राज्य सरकार और 25% प्रतिष्ठान द्वारा दी जाएगी।

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

पंजीयन प्रक्रिया:

आधिकारिक पोर्टल www.mmsky.mp.gov.in पर जाएं।

“उम्मीदवार पंजीकरण” विकल्प चुनें और आवश्यक जानकारी भरें।

मांगे गए दस्तावेज़ (आधार, पैन, बैंक पासबुक, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो आदि) अपलोड करें।

अपनी रुचि के अनुसार प्रतिष्ठान/कोर्स का चयन करें और आवेदन सबमिट करें।

अभी लॉगिन करें: www.mmsky.mp.gov.in

सीखें, कमाएं और अपने सपनों को साकार करें—मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना आपके साथ है

23/07/2022

अब निजी महाविद्यालय,विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को देना होगी रोजगार प्राप्त विद्यार्थियों की जानकारी

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों से रोजगार, स्व-रोजगार, उद्यमिता और प्लेसमेंट प्राप्त विद्यार्थियों की जानकारी चाही गई है। यह जानकारी अभी तक केवल शासकीय महाविद्यालयों और कुछ विश्वविद्यालयों से ही प्राप्त होती थी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं से प्रतिमाह उक्त जानकारियाँ चाही हैं। अब प्रदेश के सभी 56 विश्वविद्यालयों और 1360 महाविद्यालयों द्वारा प्लेसमेंट एवं रोजगार, स्व-रोजगार की जानकारी प्रतिमाह स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अधिकारिक मेल आईडी पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी प्रत्येक माह समेकित कर शासन को प्रेषित की जाएगी, जिससे उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के रोजगार के बारे में नियमित रूप से जानकारी प्राप्त हो सके।

Jansampark Madhya Pradesh

22/07/2022

भोज विश्वविद्यालय, भोपाल : यूजी की परीक्षा कल से और पीजी परीक्षा होगी 1 अगस्त से

Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

19/07/2022

प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रवेश का एक और मौका

📍अधिक जानकारी के लिए https://epravesh.mponline.gov.in/ देखें

Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Address

Sagar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt Arts and Commerce College, Sagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share