20/07/2026
सुखेड़ी की साक्षी सैनी ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की
गंगोह। ग्राम सुखेड़ी की छात्रा साक्षी सैनी ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ऋषिपाल सैनी की पुत्री साक्षी सैनी ने नीट परीक्षा में 720 में से 654 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1227 हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
साक्षी की इस उपलब्धि पर उनकी दादी उर्मिला देवी और माता रीना देवी ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं भाजपा के जिला मंत्री राकेश आर्य ने साक्षी सैनी एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए हर अभिभावकों को प्रयास करना चाहिए।