DLSA Saharanpur

DLSA Saharanpur DLSA is a statutory body created under Act of Parliament. It provides free Legal Aid & Advise, organise Lok Adalats & spreads Legal Awareness

District Legal Services Authority, District Court Saharanpur

06/04/2026
03/08/2023

आनंदम की अनसुनी कहानियां
*************************

क्रेजी ग्रीन ने हमेशा किसी समस्या को पूरी तरह अध्धयन कर उसका निस्तारण करने की कोशिशें की है । उड़ान ने यदि कबाड़ चुगते बच्चो के जीवन को बदलने में अहम भूमिका निभाई तो इसके बाद 200 साल पुराने भगवानश्री राधा कृष्णा कुंज मंदिर का जीर्णोद्धार कर बड़ा काम किया । अब आनंदम वरिष्ठ नागरिक केयर होम का शुरू होना भी वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में एक समय बाद होने वाली परेशानियों से उन्हे बचाने का बड़ा प्रयास है । आने वाले वर्षो में इस केयर होम के कारण वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है ।

आनंदम की रूपरेखा आज से लगभग 7 साल पहले शुरू हुई जब एक दिन अचानक एक दोस्त का एक फोन आया कि जल्दी शहर के एक बड़े होटल पहुंचू । होटल जाने पर पता चला की एक सीनियर सिटीजन को उसकी बेटी ने देखभाल को कोई व्यक्ति न होने के कारण होटल में रखा हुआ है क्योंकि इकलौती बेटी और दामाद विदेश में हैं और पिता अपना शहर छोड़ कर बच्चो के पास जाना नहीं चाहते । बच्चो के पास रोजाना काम की दिक्कतों से अकेले पिता को बचाने के लिए सबसे आरामदायक उपाय यही था । लेकिन अब वृद्ध की हालत बीमारी के कारण इतनी खराब थी कि होटल उन्हे रखना नही चाहता था । तीन साल होटल में रहने के बाद हमने उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया हालांकि अगले ही दिन बेटी दामाद विदेश से आ पहुंचे । लेकिन होटल में बेहद खराब हालत में बिताए गए कुछ दिन की कहानी हमारे लिए भी झकझोरने वाली थी । पांच दिन के इलाज के बाद हस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन फिर वही जद्दोजहद की रहने के लिए क्या किया जाए ......

इज्जत और ठसक के साथ गुजारी गई पूरी जिंदगी वृद्धाश्रम जाने से रोकती है ऐसे में क्रेजी ग्रीन ने इस परेशानी को समझ आनंदम बनाने के आइडिया को जन्म दिया । आनंदम जैसा केयर होम सीनियर सिटीजन की जिंदगी को बेहद आसान बना सकता है ।
बच्चे भविष्य की तलाश में जब बाहर निकल जाते है ऐसे में जब तक पति पत्नी साथ हैं जीवन निकल जाता है लेकिन पति या पत्नी में से एक भी व्यक्ति के साथ छोड़ जाने से दूसरे व्यक्ति के जीवन में बड़ी मुश्किल हो जाती है । बच्चे वापिस आ नही पाते और मां बाप के लिए परेशान होते रहते हैं ।
आनंदम को जमीन पर उतारने से पहले शहर के बड़े हिस्से में क्रेजी ग्रीन वॉलंटियर ने एक सर्वे किया तो चौकाने वाले परिणाम सामने आए । सहारनपुर जैसे शहरों की अच्छी कोलोनियो में 25 प्रतिशत मकानों में अकेले पति पत्नी अपने जीवन के बचे दिन अच्छी हालत में नहीं गुजार रहे हैं । किसी के घुटने खराब, किसी को शुगर और ब्लड प्रेशर और कितने ही घरों में जीवन साथी के जाने के बाद अकेले रहते लोग .... । सर्वे के बाद आनंदम को बनाने की इच्छा और जोर पकड़ने लगी । एक दो साल के भीतर ही कुछ दोस्तों ने जमीन के लिए खुद से एक एक लाख रुपए इकठ्ठा कर लगभग 5 बीघा जमीन खरीदी । क्रेजी लोगो का पागलपन आनंदम को लेकर अपने जोर पर था । सबको पता था अगर कोई केयर होम बना पाए तो आनंदम जैसे केयर होम सबकी जिंदगी से बहुत बड़ी मुश्किल को कम कर सकेंगे .....
हमारे लिए सबसे बड़ा चैलेंज है कि हमे वृद्धाश्रम नही बनाना है, हमे एक घर बनाना है जहां 60 साल तक जिस इज्जत और गरिमा को व्यक्ति ने कमाया था वह धूमिल न हो ..... आनंदम अब निर्माण के करीब आ पहुंचा है ...
एक सपना जो कुछ जुनूनी लोगो ने देखा था उसको पूरा करने में आप भी सहयोगी हो सकते हैं .... आप सुझाव दे सकते हैं, आनंदम की सूचना लोगो तक पहुंचा सकते हैं या क्रेजी ग्रीन टीम को वित्तीय सहयोग कर सकते हैं .... एक अच्छे समाज की जिम्मेदारी हम सब की है .... आओ इस कार्य में तन से जुड़े, मन से जुड़े और यदि संभव है तो धन से भी जुड़े ..... 🙏🙏

आनंदम वरिष्ठ नागरिक केयर होम
टीम क्रेजी ग्रीन
9634200601

बैंक डिटेल :-

Crazygreen samiti
IDFC first bank
IFSC code : IDFB0021692
AC. NUMBER : 10102811023

क्रेजीग्रीन का सदस्य बने ********************क्रेजीग्रीन सोसाइटी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर...
30/07/2023

क्रेजीग्रीन का सदस्य बने
********************
क्रेजीग्रीन सोसाइटी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर लगातार 17 वर्षो से कार्य करने वाला संगठन है । शिक्षा के क्षेत्र में उड़ान ने नए कीर्तिमान बनाए तो भगवानश्री राधा कृष्णा कुंज मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद सामाजिक एवम आध्यात्मिक केंद्र के रूप में पुनः स्थापित किया जाना एक बहुत बड़ा कार्य रहा । अब क्रेजी ग्रीन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट आनंदम वरिष्ठ नागरिक केयर होम शुरू हो रहा है । इस प्रोजेक्ट के लिए 5 बीघा जमीन के साथ साथ सभी सरकारी परमिशन प्राप्त हो चुकी हैं । अगर आप भी क्रेजी ग्रीन के साथ जमीनी स्तर पर बिना पोस्टर, बैनर के सिर्फ कार्य करना चाहते हैं तो दिनांक 1 अगस्त 2023 से क्रेजीग्रीन अपना प्रथम सदस्यता अभियान शुरू कर रहा है । इस सदस्यता अभियान में साधारण सदस्य एवं आजीवन सदस्यता के लिए एप्लीकेशन आमंत्रित हैं । आप एक साधारण फॉर्म भरकर एवम प्राथमिक सदस्यता शुल्क जमा कर इस अभियान में क्रेजीग्रीन के सदस्य बन सकते हैं ।

क्रेजीग्रीन समिति

24/10/2021

संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहारनपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन स्लम बस्ती इंदिरा कैंप कॉलोनी काशीराम कॉलोनी एवं महाराणा प्रताप कॉलोनी जहां पर शत प्रतिशत ऐसा तबका रहता है जो कि ढेवा समाज कहलाता है जो कि कूड़ा बीनने , छाछ बनाने का काम करते है इन सबके बीच में जाकर आज लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में तथा विधिक साक्षरता के बारे में जानकारी दी गई तथा मौके पर भी कई लोगों से उनकी समस्याओं की बाबत जानकारी लेकर उनका निस्तारण कराने हेतु संबंधित विभागों के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा गया इस जागरूकता शिविर में हमारे क्रेजी ग्रीन और उड़ान संस्था के संचालकों ने हिस्सा लिया और उनका पूर्ण सहयोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस शिविर को मिला जिसमें श्री अजय सिंघल श्री संदीप शर्मा श्री प्रदीप कुमार यादव और जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण दीवानी न्यायालय सहारनपुर की टीम शामिल रही। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री कुमार आशीष रहे🙏🙏

24/10/2021

4 October - Campaign Of Aajadi Ka Amrit Mahotsav at RTO Office Saharanpur & Transport Nagar Saharanpur

3 October - Campaign Of Aajadi Ka Amrit Mahotsav at Railway Station & Clock Tower Saharanpur
24/10/2021

3 October - Campaign Of Aajadi Ka Amrit Mahotsav at Railway Station & Clock Tower Saharanpur

2 October - Campaign Of Aajadi Ka Amrit Mahotsav at Gori Shankar Inter College, Hasanpur Chowk, Saharanpur
20/10/2021

2 October - Campaign Of Aajadi Ka Amrit Mahotsav at Gori Shankar Inter College, Hasanpur Chowk, Saharanpur

20/10/2021

(2 Oct) - Starting of Campaign Aajadi Ka Amrit Mahotsav from Court Campus, Saharanpur

(2 Oct) - Starting of Campaign Aajadi Ka Amrit Mahotsav from Court Campus, Saharanpur
20/10/2021

(2 Oct) - Starting of Campaign Aajadi Ka Amrit Mahotsav from Court Campus, Saharanpur

Address

District Court
Saharanpur
247001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DLSA Saharanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DLSA Saharanpur:

Share