Saharanpur Nagar Nigam

Saharanpur Nagar Nigam This is Government Official Page of Saharanpur Municipal Corporation

आज वार्ड नंबर 16 में 15 लाख रुपए  की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का विधिवत शुभारंभ माननीय महापौर जी द्व...
04/09/2026

आज वार्ड नंबर 16 में 15 लाख रुपए की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का विधिवत शुभारंभ माननीय महापौर जी द्वारा किया गया। क्षेत्रवासियों को बेहतर, स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में यह विकास कार्य एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस शुभ अवसर पर डॉ. रोशन लाल जी, श्रीपाल जी,पार्षद श्री सुलेख चंद जी,सत्यपाल सिंह जी, मास्टर संदीप कुमार जी, श्री नरेश रावत जी श्री रमेश भारती जी सहित क्षेत्र के गणमान्य एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे |
fans Dr Ajay Kumar Singh Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN

🌸 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर प्रातःकाल नगर के समस्त प्रमुख मार्गों, मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों एवं गलियों म...
04/09/2026

🌸 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर प्रातःकाल नगर के समस्त प्रमुख मार्गों, मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों एवं गलियों में विशेष सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया गया।
स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर विशेष स्वच्छता अभियान जारी है। ✨


fans Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Chief Minister Office Uttar Pradesh Ministry of Housing and Urban Affairs MYogiAdityanath Dr Ajay Kumar Singh

04/09/2026

नया भारत अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

ISRO के GSLV-F17 रॉकेट ने EOS-05 उपग्रह को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में स्थापित कर भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है।

ISRO - Indian Space Research Organisation के सभी वैज्ञानिकों, अभियंता गण एवं समस्त टीम को हार्दिक बधाई!

नगरायुक्त ने आज कैंप कार्यालय में मेला गुघाल की तैयारियों को लेकर निगम अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस...
03/09/2026

नगरायुक्त ने आज कैंप कार्यालय में मेला गुघाल की तैयारियों को लेकर निगम अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस वर्ष मेले को और बेहतर करने तथा सभी विभागों को परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्यो को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने मेले को प्लास्टिक मुक्त एवं इको-फ्रेंडली बनाने तथा दिव्यांगजनों के लिये रैम्प एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था, बुजुर्गों के लिये विश्राम स्थल, महिलाओं के लिये पिंक टॉयलेट एवं चेंजिंग रूम, बच्चों के लिये खोया-पाया केन्द्र तथा सभी सूचनाओं के लिये साइनेज/हेल्पडेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि इस वर्ष मेला गुघाल को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया जायेगा। सभी दुकानों, स्टॉलों पर केवल बायोडिग्रेडेबल, दोना-पत्तल, कागज एवं कपड़े के थैलों का ही उपयोग किया जायेगा। नगर निगम द्वारा जगह-जगह कूड़ा पृथक्करण के लिये अलग-अलग डस्टबिन, वाटर एटीएम एवं जूट/कपड़े के थैलों की व्यवस्था की जायेगी। श्रद्धालुओं से भी अपील की जायेगी कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि मेले को सभी वर्गो के लिए सुगम बनाया जायेगा।
उन्होंने मेला गुघाल से संबंधित विभिन्न विभागों की निविदाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि गत वर्ष निविदा प्रक्रिया में विलम्ब के कारण कार्य अन्तिम समय में पूर्ण हुए थे जिससे असहज स्थिति उत्पन्न हुई थी, इस वर्ष ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए सभी टेण्डरों का प्रकाशन, मूल्यांकन एवं निस्तारण शीघ्रतम किया जाये। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थलीय निरीक्षण करें और क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य विभागों से फीडबैक लेकर कार्य करें।
नगरायुक्त ने मेले के महत्व एवं कार्यों की समयबद्धता के दृष्टिगत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिये। उन्होंने कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन के लिये निगम की पूरी टीम की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम इसी मनोयोग से मेला गुघाल को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समावेशी बनायेगी। बैठक में समस्त विभागाध्यक्ष, मेला अधिकारी/मेला गुघाल, समस्त अपर नगर आयुक्त, समस्त जोनल अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता आदि उपस्थित रहे।

मेला गुघाल हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान चयन की संभावनाओं की तलाश में महापौर डॉ. अजय कुमार ने निगम अधिकारियों...
03/09/2026

मेला गुघाल हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान चयन की संभावनाओं की तलाश में महापौर डॉ. अजय कुमार ने निगम अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ आज शाम जनमंच एवं दोनों गैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान ऐसा चयन किया जाए जहां कार्यक्रमों की गरिमा में कोई कमी न आए और व्यवस्थाएं ऐसी हो कि किसी भी दर्शक को कोई परेशानी न हो।
महापौर डॉ. अजय कुमार आज शाम अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, अवर अभियंता अनूप सिंह, उपसभापति मयंक गर्ग एवं पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद दिग्विजय चौहान, चौधरी वीरसेन सिद्धू, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन्द्र तोमर व नीरज दिवाकर आदि के साथ जनमंच पहुंचे। जनमंच के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने में अधिक समय लगने के कारण वहां कार्यक्रम की संभावनाएं नगण्य रही। उसके बाद महापौर ने नये व पुराने दोनों गैराज का निरीक्षण किया। अपर नगरायुक्त व पार्षदों से विचार विमर्श के बाद गैराज में ही मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया।
महापौर ने निर्माण विभाग के अवर अभियंता को कार्यक्रम के लिए पंडाल व स्टेज आदि के सम्बंध में पूरा ले आउट बनाने के दिशा निर्देश दिए । गैराज में खडे़ किये जाने वाले कुछ वाहनों को कार्यक्रमों के अवधि दिवसों में अन्यत्र खड़ा करने के विकल्प पर भी उन्होंने विचार विमर्श किया और दिशा निर्देश दिए।


fans Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN A K Sharma Dr Ajay Kumar Singh

नगर आयुक्त महोदय के आदेशानुपालन में अवैध क्योस्क बोर्ड/होर्डिग्ंस के विरूद्ध चलाये गये अभियान में शहर के विभिन्न क्षेत्र...
03/09/2026

नगर आयुक्त महोदय के आदेशानुपालन में अवैध क्योस्क बोर्ड/होर्डिग्ंस के विरूद्ध चलाये गये अभियान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होर्डिंग्स व बैनर हटाये गये।

नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के दिशा निर्देश मे उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के वालंटियर्स, नगर निगम सुपरवाइ...
03/09/2026

नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के दिशा निर्देश मे उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के वालंटियर्स, नगर निगम सुपरवाइजर, उमंग टीम तथा वार्ड के प्रबुद्धजनो द्वारा वार्ड मे स्वच्छता साफ सफाई को लेकर स्कूलों में जन्माष्टमी के उपलक्ष में जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत टीम द्वारा कचरे को इधर उधर ना फेंकने तथा घर से ही गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग कर सफाई मित्र को देने हेतु समझाया गया, तथा अपने आस पास साफ सफाई रखने हेतु अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने की अपील की। घरों में 4 बिन्स गिला, सूखा, सेनेटरी, तथा घरेलू हानिकारक कचरे को अलग अलग करके ही सफाई मित्र को देने के बारे में तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

एकमुश्त समाधान योजना के लिए वार्डो में लगेंगे कैंप..नगर निगम समाचार पत्र सुर्खियां.. 03.09.2026              A K Sharma ...
03/09/2026

एकमुश्त समाधान योजना के लिए वार्डो में लगेंगे कैंप..
नगर निगम समाचार पत्र सुर्खियां..
03.09.2026
A K Sharma Swachh Bharat Mission - Urban Ministry of External Affairs, Government of India Chief Minister Office Uttar Pradesh

उ.प्र. आउटसोर्स सेवा निगम कर्मचारियों का सुरक्षा कवच: योगी नगर निगम समाचार पत्र सुर्खियां.. 03.09.2026              A K ...
03/09/2026

उ.प्र. आउटसोर्स सेवा निगम कर्मचारियों का सुरक्षा कवच: योगी
नगर निगम समाचार पत्र सुर्खियां..
03.09.2026
A K Sharma Swachh Bharat Mission - Urban Ministry of External Affairs, Government of India Chief Minister Office Uttar Pradesh

Address

Gurudwara Road
Saharanpur
247001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+918477008027

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saharanpur Nagar Nigam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Saharanpur Nagar Nigam:

Shortcuts

Share