SEWA India

SEWA India Official page of Non-Profit Organization Smart Education & Welfare Association 'SEWA'. Parvez Sagar.

The SMART EDUCATION & WELFARE ASSOCIATION® SEWA is registered under the Uttar Pradesh Societies Registration Act 1860. SEWA was founded on 2nd December 2009 by a noted and national media excellence award winner journalist Mr. The idea behind the same was to make people from weaker sections of the society aware about their basic rights, so as to empower them in securing a due share in the resource

churning of the country. This foundation is committed to strengthen the Socio-economic weaker class by educating them and providing proper health services in their own local areas. Presently, the contribution for running this organization is informal made by way of its members and few supporters. Its office is located at Hasan Colony, Old Kalsiya Road, Saharanpur (UP). Other than health and education, essential aspects related to environment, child right, women empowerment, vocational training's, education for special children, social services including cloth and a book bank, etc are also integral part of SEWA’s working philosophies. It has been continuously working and rendering its help and support without any government funding.

आपके जन्मदिन के इस पावन अवसर पर, हम आपको हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ देते हैं।​एक पत्रकार के रूप मे...
02/12/2025

आपके जन्मदिन के इस पावन अवसर पर, हम आपको हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ देते हैं।
​एक पत्रकार के रूप में आपका सफर सिर्फ़ ख़बरों को जुटाने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह सत्य, साहस और समाज के प्रति समर्पण की एक अनूठी गाथा है। वर्षों के अनुभव से सींचकर, आपने पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को स्थापित किया है।
​आपका लेखन, आपकी आवाज़ और आपका नज़रिया—ये सब समाज के लिए एक रोशनी की तरह हैं, जो न केवल घटनाओं को उजागर करते हैं, बल्कि लोगों को सोचने और समझने की दिशा भी देते हैं। एक वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर, आपने अनगिनत युवाओं को प्रेरित किया है और उन्हें इस कठिन मगर नेक पेशे की बारीकियों को सिखाया है।
​हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आने वाला वर्ष आपके लिए खुशियाँ, स्वास्थ्य और अपार सफलता लेकर आए। आप इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ समाज को अपनी सार्थक पत्रकारिता से लाभान्वित करते रहें।
​आपकी लेखनी में हमेशा धार बनी रहे, और आपका जीवन सुख-शांति से भरा रहे।
​एक बार फिर, जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो!
​सादर एवं शुभकामनाओं सहित
Team Sewa India

02/10/2025

🌸 On the birth anniversary of Mahatma Gandhi ji and Lal Bahadur Shastri Ji, we bow to their ideals of truth, non-violence, simplicity and selfless service to the nation. 🙏
Let us walk on their path of honesty, peace and courage to build a stronger and harmonious India. 🇮🇳✨
-
SEWA India Parvez Sagar Sewa India Chuppi Tod, Halla Bol चुप्पी तोड़, हल्ला बोल Mohd Tanveer United Nations Foundation

14/09/2025
योगाचार्य अनीता शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सम्मानितसहारनपुर, [21] जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...
21/06/2025

योगाचार्य अनीता शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सम्मानित
सहारनपुर, [21] जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सेंट मेरी गर्ल्स शारदा नगर, सहारनपुर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य अनीता शर्मा को योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन और प्रवेश सागर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सेंट मेरी गर्ल्स स्कूल के परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में योग प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। एसोसिएशन और फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने अनीता शर्मा के अथक प्रयासों और समाज में योग के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर, अनीता शर्मा ने सभी को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया और इसके शारीरिक व मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली का मार्ग है।
स्मार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन और प्रवेश सागर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करना है जो समाज के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनीता शर्मा का सम्मान दूसरों को भी योग अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर अनुपमा महाजन पूनम बाली निशा शर्मा गौरव गाबा पंडित सुनील शर्मा ललित शर्मा अनीता शर्मा मोहन लाल गंगवानी सुमंत सेठी मनोज महाजन माला शर्मा सुनीता जैन सुमेधा गोयल निशा शर्मा दीपा रानी ए.वी.सी.एस.आई.मोहित कालरा गगन गुलाटी प्रिंस बंसल अपूर्व वर्मा धर्मवीर चौधरी एडवोकेट अशोक पोसवाल मदनदीप सिंह आहूजा आदि उपस्थित रहे।























Parvez Sagar Foundation, India UN Women India Mohd Tanveer Sewa India Poonam Bali Neera Garg इंस्टाग्राम फॉलोवर SEWA India

योगाचार्य अनीता शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सम्मानितसहारनपुर, [21] जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...
21/06/2025

योगाचार्य अनीता शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सम्मानित
सहारनपुर, [21] जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सेंट मेरी गर्ल्स शारदा नगर, सहारनपुर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य अनीता शर्मा को योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन और प्रवेश सागर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सेंट मेरी गर्ल्स स्कूल के परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में योग प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। एसोसिएशन और फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने अनीता शर्मा के अथक प्रयासों और समाज में योग के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर, अनीता शर्मा ने सभी को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया और इसके शारीरिक व मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली का मार्ग है।
स्मार्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन और प्रवेश सागर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करना है जो समाज के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनीता शर्मा का सम्मान दूसरों को भी योग अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर *अनुपमा महाजन
*पूनम बाली
*निशा शर्मा
*गौरव गाबा
* सुनील शर्मा
* ललित शर्मा
* अनीता शर्मा
* मोहन लाल गंगवानी
* सुमंत सेठी
* मनोज महाजन
* सुनीता जैन
* सुमेधा गोयल
* निशा शर्मा
* दीपा रानी
* ए.वी.सी.एस.आई.
* मोहित कालरा
* गगन गुलाटी
* प्रिंस बंसल
* अपूर्व वर्मा
* धर्मवीर चौधरी
* एडवोकेट अशोक पोसवाल
* मदनदीप सिंह आहूजा
आदि मौजूद रहे।

#अंतर्राष्ट्रीययोगदिवस
#योगदिवस
#योग
#योगाचार्यअनीताशर्मा
#स्मार्टएजुकेशनएंडवेलफेयरएसोसिएशन
#प्रवेशसागरफाउंडेशन
#सहारनपुर #योगदिवस
#स्वास्थ्य
#फिटनेस
#भारत #अंतर्राष्ट्रीययोगदिवस #योगदिवस #योगाचार्यअनीताशर्मा #सहारनपुर #योगसम्मान"
Anupam Mahajan Poonam Bali Neera Garg Naresh Kumar Nadeem Hussain

🌿 विश्व पर्यावरण दिवस पर Smart Education and Welfare Association द्वारा एक प्रेरणादायक पहल 🌿📍 देवेंद्र नगर जनता रोड स्थि...
06/06/2025

🌿 विश्व पर्यावरण दिवस पर Smart Education and Welfare Association द्वारा एक प्रेरणादायक पहल 🌿

📍 देवेंद्र नगर जनता रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सेवा इंडिया के वॉलिंटियर्स ने वृक्षारोपण कर मंदिर को समर्पित किया।

🌱 संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नीना ढींगरा जी ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, अपने पति स्व. श्री महेश ढींगरा जी की स्मृति में रुद्राक्ष का पेड़ लगाकर पर्यावरण और परंपरा दोनों को सम्मानित किया।

🙏 उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने जीवन में कम से कम दो पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल ऐसे करें जैसे अपने बच्चों की करते हैं।

💚 चलिए मिलकर हरियाली और जीवन को बचाएं।

#जलजीवनमिशन #वृक्षारोपण #एकपेड़माँकेनाम #प्रकृति #पर्यावरण #समाजसेवा #ग्रीनइंडिया #ट्रीम्प्लांटेशन

#जलजीवनमिशन #वृक्षारोपण #एकपेड़माँकेनाम #प्रकृति #पर्यावरण Parvez Sagar Foundation, India Gagan Deep Neera Garg Parvez Sagar #एकपेड़माँकेनाम #प्रकृति #वृक्षारोपण #ग्रीनइंडिया @हाईलाइट इंस्टाग्राम फॉलोवर

सहारनपुर में हुआ पांचवे सेवा एक्सिलेंस अवार्ड का भव्य आयोजन, साहित्य और संगीत विभूतियों को सम्मानप्रेस नोटसहारनपुर। स्मा...
26/01/2025

सहारनपुर में हुआ पांचवे सेवा एक्सिलेंस अवार्ड का भव्य आयोजन, साहित्य और संगीत विभूतियों को सम्मान

प्रेस नोट

सहारनपुर। स्मार्ट एजुकेशन एंड वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) सेवा और द परवेज़ सागर फॉउन्डेशन, इंडिया के बैनर तले आयोजित पांचवे सेवा एक्सिलेंस अवार्ड समारोह में सहारनपुर समेत देश के अलग-अलग शहरों से आई साहित्य और संगीत की 5 विभूतियों को सम्मानित किया गया. इस बार यह समारोह प्रख्यात शायर और उर्दू पत्रकार स्व. शब्बीर शाद मरहूम को श्रृद्धांजलि स्वरूप समर्पित किया गया.

सहारनपुर नगर के पावन अध्यात्मिक स्थल स्वामी रामतीर्थ केंद्र में आयोजित पांचवे सेवा एक्सिलेंस अवार्ड समारोह का शुभारंभ सेवा के संरक्षक और वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा और योगेश दहिया ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया. इसके बाद कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर प्रख्यात शायर और उर्दू पत्रकार स्व. शब्बीर शाद को श्रृद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई.

इसके बाद सेवा और पीएसएफ इंडिया के संस्थापक और देश के विख्तात पत्रकार परवेज़ सागर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्व. शब्बीर शाद से जुड़े संस्मरण सुनाए और उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की. इसके उपरांत सेवा और पीएसएफ इंडिया की पीआरओ और कार्यक्रम संयोजिका नीना धींगड़ा ने संस्था का परिचय देते हुए शिक्षा, पर्यावरण और जल जागरुकता से जुड़े अपने मिशन के बारे में जानकारी दी. इसके बाद कार्यक्रम के संचालक राव महबूब ने स्व. शब्बीर शाद की रचनाएं सुनाकर समारोह को गति दी.

कार्यक्रम के दूसरे चरण में सबसे पहले दिल्ली से आई प्रख्यात साहित्यकार और कवियत्री डॉ. नीलम 'बावरा मन' को शॉल, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पौधा भेंटकर को सेवा एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसके बाद मेरठ से आईं गायिका अंजना शर्मा को एक्सिलेंस अवार्ड दिया गया. इसी कड़ी में बॉलीवुड के प्रख्यात केटरिंग अरेंजर और आईफा पुरुस्कार से सम्मानित नौशाद खान, उभरते रचनाकार कवि डॉ. संदीप मिश्रा, नगर के जाने माने संगीत शिक्षक प्रवेश चौधरी को उनके सराहनीय कार्य के लिए अतिथियों की तालियों के बीच सेवा एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया.

अब बारी थी विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सेवा एक्सिलेंस सर्टिफिकेट दिए जाने की. इस श्रेणी में ज्योतिषशास्त्र में पीएचडी करने वाली श्रीमति आभा प्रभाकर, पूर्व सांसद हाजी फजर्लुरहमान, उभरती फैशन डिजाइनर तरन्नुम अख्तर, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. उज्मा फरहत, जेवी जैन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल दीपक गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता सुषमा बजाज, अनु बजाज, को सेवा एक्सिलेंस सर्टिफिकेट और शॉल देकर सम्मानित किया गया.

सम्मान समारोह के बाद बारी थी सांस्कृतिक प्रस्तुति की. जिसमें कवियत्री डॉ. नीलम 'बावरा मन' ने प्रेम रस से सरोबार अपनी रचनाएं सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. युवा कवि डॉ. संदीप मिश्रा ने अपनी रचना में छात्र जीवन के वृतांत सुनाए. तो कार्यक्रम के संयोजक एम. तनवीर ने स्व. शब्बीर शाद को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए किशोर साहब का एक गीत सुनाया, जिसने सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया. मेरठ से आई गायिका अंजना शर्मा ने लता जी और मुकेश जी के तीन पुराने गीत सुनाए. इसके बाद कर्नल मोहर सिंह ने रफी साहब का एक गीत प्रस्तुत किया.

समारोह की अध्यक्षता कर रहे महेंद्र तनेजा ने कहा कि स्व. शब्बीर शाद हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगे. उनका काम और कलाम दोनों ही भुलाए नहीं जा सकते. पूर्व सांसद हाजी फजर्लुरहमान ने कहा कि स्व. शब्बीर शाद पत्रकार और शायर ही नहीं बल्कि लोगों के मददगार और हमदर्द भी थे. जिन्होंने हमेशा लोगों की सहायता की और शहर के लोगों के काम आए.

स्वामी रामतीर्थ केंद्र के संचालक अध्यात्मिक विभूति सर्वेश्वर प्रभारकर और गंगेश्वर प्रभाकर ने स्व. शब्बीर शाद और स्व. केदरानाथ प्रभाकर जी से जुड़े संस्मरण सुनाकर भाव विभोर कर दिया. उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में स्व. शब्बीर शाद के योगदान को सराहा. कार्यक्रम के अंत में सेवा और पीएसएफ इंडिया की ओर से कार्यक्रम संयोजक एम. तनवीर और जसलीन कौर शैफी ने समारोह में आए हुए अतिथियों का आभार जताया. फिर संस्कृतिकर्मी केके गर्ग ने बांसुरी पर राष्ट्रगान बजाया और समारोह समाप्ति की घोषणा की गई.

इस अवसर पर करुणा प्रकाश, सोनिया कपूर, परी, सतनाम सिंह, गरिमा शर्मा, धनप्रकाश शर्मा, सृष्टि, वीना बजाज, प्रवीण मोगा, भूपेंद्र मोगा, समरीन फतिमा, ममता शर्मा, आयशा, शैरीन, जोया, नमरा, इज़ान, यामिनी सक्सेना, राजीव अग्रवाल, शरद भार्गव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. समारोह का संचालन राव मेहबूब ने किया.

सादर,

नीना धींगड़ा / जसलीन कौर शैफी / एम. तनवीर
9045455652 / 9760181081

Address

SEWA Sadan, Sagiran House, Hasan Colony, Near Kabeer Nursery, Old Kalsiya Road
Saharanpur
247001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm

Telephone

+919760181081

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SEWA India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SEWA India:

Share

Category

SEWA India

The SMART EDUCATION & WELFARE ASSOCIATION ® SEWA is registered under the Uttar Pradesh Societies Registration Act 1860. SEWA was founded on 2nd December 2009 by a noted and national media excellence award winner journalist Mr. Parvez Sagar. The idea behind the same was to make people from weaker sections of the society aware about their basic rights, so as to empower them in securing a due share in the resource churning of the country. This foundation is committed to strengthen the Socio-economic weaker class by educating them and providing proper health services in their own local areas. Presently, the contribution for running this organisation is informal made by way of its members and few supporters. Its office is located at Hasan Colony, Old Kalsiya Road, Saharanpur (UP). Other than health and education, essential aspects related to environment, child right, women empowerment, vocational training's, education for special children, social services including cloth and a book bank, etc are also integral part of SEWA’s working philosophies. It has been continuously working and rendering its help and support without any government funding.