Anandam - Senior Citizen Care Home

Anandam - Senior Citizen Care Home "आनंदम" क्रेजीग्रीन समिति द्वारा निर्माणाधीन एक केयर होम है ।

16/10/2025
21/08/2025

उड़ान की अनसुनी कहानियां
***********************
हम लोग एक सीनियर सिटीजन केयर होम के निर्माण कार्य में लगे हैं । इस निर्माण का बीज भी एक वरिष्ठ नागरिक की परेशानियां देख कर मन में उपजा था । अब इतने सालों में समाज के इस पक्ष की कड़वी सच्चाई भी सामने आई है । लाखों लोग अपने बूढ़े माता पिता की सेवा कर रहे हैं लेकिन हर सौ लोगों में चार पांच बूढ़े लोग विभिन्न कारणों से अपने जीवन को गरिमा के साथ नहीं जी पा रहे हैं । आजकल हमसे बहुत से लोग संपर्क कर रहे हैं ... जो आश्वान्वित है कि आनंदम उनके बुढ़ापे का ऐसे समय में सहारा बनेगा जब उनके अपने प्रिय उनके जीवन में साधारण जरूरतें भी पूरी नहीं करना चाहते । इस पंद्रह अगस्त मुझे हमारी एक सदस्य ने बुलाया और अपनी दोस्त कनिका (बदला हुआ नाम ) से मिलाया । कनिका एक छोटी सी नौकरी करती है । शादी न करने के कारण जब तक पिता के साथ रही तब तक उम्र बढ़ने के बाद भी राजकुमारी की तरह रह रही थी, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद अलग रहने वाले भाई ने सब कुछ अपने अधिकार में ले लिया । हालांकि पिता ने भाई का मकान बनते समय इसी शर्त पर वहां एक कमरे के सेट का निर्माण किया था कि उनकी मृत्यु के बाद बहन भाई साथ रह सके । लेकिन भाई सब कुछ अभी चाहता है, बहन के पास जो कुछ है उसकी जानकारी से लेकर, बैंक पासबुक, एफडी, लॉकर सब उसे अपने पास चाहिए । बहन असमंजस में है कि जब उसके मरने के बाद सब कुछ भाई का ही है तो ऐसा भी क्या हो गया है ... खुद खाना बनाने, कमाने वाली बहन के मन में एक डर भर गया है कि कल को अगर मुझे हार्ट अटैक आ जाए तो भाई डॉक्टर को न दिखा कर मेरे मरने का इंतजार करेगा । आज जब वो महिला अपना मन मेरे सामने खोलने लगी तो अफसोस हो आया कि एक समाज के रूप में कहां आ गए हैं । और जब अपने बाहर नौकरी करने वाले भतीजे, भतीजी के बारे में बताने लगी तो उसकी आंखों से पानी बहने लगा कि जितना भाई से डर लगता है उनका प्यार सब भुला देता है । घर की बाते किसी को कहना भी नहीं चाहती इसलिए मैने उनका नंबर भी नहीं लिया । बस इतना ही कहा कि कभी भी लगे अब बस बहुत हो गया तो एक कॉल कर देना और हम आपके पास होंगे । हम सबको भी अपना मूल्यांकन करने की जरूरत है कि एक भाई के रूप में , एक बेटे के रूप में और एक बहु के रूप में हम कहां खड़े हैं । हमारा आचरण किसी की नींद को खराब कर रहा है या एक आरामदायक नींद का कारण बन रहा है । दुनिया बदलनी बहुत मुश्किल नहीं है बस सब्र करना सीखना और सिखाना जरूरी है ..... प्रभु कृपा बनाए रखे और आनंदम बनाने और चलाने का हौसला बनाए रखे

टीम क्रेजी ग्रीन

उजाले के लिएकाफ़ी नहीं,सूरज निकल आना,ज़रूरी है यह भी ....कि आंखे खुली रहे।Anandam - Senior Citizen Care Home  Crazy Gree...
16/07/2025

उजाले के लिए
काफ़ी नहीं,
सूरज निकल आना,
ज़रूरी है यह भी ....
कि आंखे खुली रहे।
Anandam - Senior Citizen Care Home
Crazy Green

लाला भगवान दास एवं क्रेजी ग्रीन समिति द्वारा निर्माणाधीन आनंदम सीनियर सिटीजन केयर होम एवं चंद्रवती त्रिलोकीनाथ आरोग्यधाम...
19/06/2025

लाला भगवान दास एवं क्रेजी ग्रीन समिति द्वारा निर्माणाधीन आनंदम सीनियर सिटीजन केयर होम एवं चंद्रवती त्रिलोकीनाथ आरोग्यधाम के द्वितीय फेज के द्वितीय तल का लिंटर कल शाम डल गया ....प्रभु की और समाज के साथ जुड़े लोगों की ऐसी कृपा हुई कि सभी अड़चनें धीरे धीरे दूर होती जा रही हैं .... बहुत बड़ा निर्माण कार्य है ....जो सहारनपुर और इसके आसपास के सीनियर सिटीजन के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकने में सक्षम है ... आप भी इस निर्माण का एक हिस्सा बनिए

आनंदम के द्वितीय फेज का निर्माण शुरू हो चुका है । द्वितीय तल के लिंटर की तैयारी
28/05/2025

आनंदम के द्वितीय फेज का निर्माण शुरू हो चुका है । द्वितीय तल के लिंटर की तैयारी

Address

रिंग रोड से 500 मीटर पहले, फ़िरोज़पुर नंदी रोड, मल्हीपुर, सहारनपुर (ऊ. प्र. )
Saharanpur
247001

Telephone

+919634200601

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anandam - Senior Citizen Care Home posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category