11/06/2026
FB 62
*किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी बाइक पर न बैठाएं और न ही किसी अनजान व्यक्ति की बाइक पर बैठें।* अभी हमारे गांव का एक लड़का रामपुर से एक व्यक्ति की बाइक पर बैठ गया था। बड़ी नहर पर पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक की तलाशी ली गई तो बाइक वाले के पास से एक थैले में कांटा और नशीला पदार्थ मिला। वो बाइक वाला अम्बेहटापीर का था हमारे गांव का लड़का बिना किसी गलती के मामले में फंस गया। उसकी जमानत सहारनपुर कोर्ट से भी खारिज हो गई है और अब हाई कोर्ट का रुख करना पड़ रहा है। इसलिए सोच-समझकर ही किसी की बाइक पर बैठें या किसी को अपनी बाइक पर बैठाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी कानूनी परेशानी का कारण बन सकती है।