12/03/2025
होली मिलन सहारनपुर होजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन
सहारनपुर होजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलन का उत्सव बड़ी धूम धाम से फूलों की होली खेल मनाया गया। जिसमे की कविताएं व छंद आदि होली के त्योहार का गुणगान भी किया गया।
समारोह में मुख्यातिथि के रूप में जीएसटी विभाग से श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर आयुक्त ग्रेड 1 व श्री विजयानंद पांडेय जी, अपर आयुक्त ग्रेड 2 के साथ विशिष्ट अतिथि श्री वीके तिवारी जी , उपायुक्त, राज्य कर विभाग उपस्थित रहे।
अध्यक्ष श्री मनजीत सिंह अरोड़ा ने आए हुए अतिथियों का बुके देकर सम्मान किया। इसके साथ ही उद्यमियों द्वारा अतिथियों को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष श्री मनजीत सिंह अरोड़ा ने अपने संदेश कि होली रंगों का त्योहार है और इसमें सबसे खूबसूरत रंग भाईचारे का है,इसे आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ ही मनाना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि क्या खूबसूरती है कि रमजान महीने और होली का एक साथ होना? उन्होंने ने इसे हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश होने जैसा बताया। उन्होंने यह भी बताया कि अगले महीने तक संस्था का भवन बनवाने के लिए जमीन का चयन कर लिया जाएगा।
मुख्यातिथि श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर आयुक्त ग्रेड 1 द्वारा अपने संबोधन में जीएसटी विभाग से संबंधित जानकारियां दी व उद्यमियों को आश्वस्त किया कि विभाग आपकी हर कठिनाई में आपके साथ खड़ा है। यदि किसी उद्यमी को समस्या हों तो हमसे ऑफिस टाइमिंग में कभी भी मिल कर समस्या का समाधान करवा सकता है। श्री वी एन पाण्डे जी, अपर आयुक्त, ग्रेड 2 द्वारा भी होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभाग और उद्यमी एक दूसरे के पूरक हैं।
विशिष्ट अतिथि श्री वीके तिवारी, उपायुक्त , राज्य कर ने भी अपने कॉलेज दिनों को याद करते हुए कुछ छंद सभा के साथ साझा करे। कोषाध्यक्ष वैभव कंबोज ने काव्य पाठ करते हुए अपनी व्यंग्यात्मक कविता से श्रोताओं को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया जिससे समारोह में चार चांद लग गए।
आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न व पटका पहनाकर अभिवादन किया गया।
वरिष्ठ उद्यमी श्री सुशील सड़ाना जी ने होली के अवसर पर संक्षेप में हास्य कहानी के माध्यम से सभा का माहौल हास्यात्मक बनाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल व सह सचिव श्री रविंदर कालड़ा जी व भाई अजमल ने भी शेरों शायरी के माध्यम से मंच संभाले रखा।
सभा का सुंदर संचालन उपाध्यक्ष श्री मनोज जैन जी द्वारा किया गया, जिन्होंने बताया कि खुशियों के इस महापर्व को हम कैसे अपने रूठे हुए साथी को गुलाल डालकर भी मना सकते हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मक्कड़, श्री अरुण अग्रवाल, राजू खेड़ा जी, प्रमोद साहनी राजपाल कंबोज, सुभाष मिगलानी, तेजिंदर तनेजा, विनोद अरोड़ा, अभिनव कंबोज, गौरव गोयल, कुतुबुद्दीन गयुर अली, विनीत पोपली, विपुल जैन ,अखिल अरोड़ा, राजीव कृष्ण, नमन गोयल, विभु कछल, पंकज महेश्वरी अमित मकानी, कशिश , आशीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पुनीत साहनीआदि उपस्थित रहे।