कायस्थ युवा महाशक्ति - बिहार

  • Home
  • India
  • Saharsa
  • कायस्थ युवा महाशक्ति - बिहार

कायस्थ युवा महाशक्ति - बिहार BNDSS RACHNA CHAKRA

बिहार निर्माता डॉ सच्चिदानंद सिन्हा रचना चक्र (BNDSSRC) के उदेश्य
सामाजिक समरस्ता एवं एकता को क़ायम कर उपेक्षा का दंश झेल रहे बिहार निर्माता
के रचना को जन-जन तक पहुँचाना साथ ही बिहार में उनकी भव्य प्रतिमा कि स्थापना करना और भारत रत्न सम्मान दिलाना।
हमारे पूर्वजों के द्वारा बनाए हुए बिहार में हमें ही अस्तित्व विहीन कर दिया गया है अपनी अस्तित्व की रक्षा हेतु हमें राजनीति के मुख्य धारा में कायस्थ के

अहमियत स्थापित करने के लिए संघर्ष।

बिहार निर्माता डाक्टर #सच्चिदानंद सिन्हा रचना चक्र सह #कायस्थ युवा महाशक्ति बिहार की #स्थापना बिहार में कायस्थ समाज को संगठित कर उन्हें सभी तरह के हक़ और अधिकार दिलाने के उद्देश से की गई है। बिहार के साथ साथ भारत देश में कायस्थ समाज ज्यादा उपेक्षित रहा है। भारत के किसी सरकार ने अबतक कायस्थों की तरक्की के लिए कोई प्रयास नहीं किया है. इसका एक कारण यह भी रहा है कि अबतक देश के कायस्थ समाज एकजुट नहीं थे।
बिहार निर्माता डाक्टर सच्चिदानंद सिन्हा रचना चक्र सह कायस्थ युवा महाशक्ति बिहार के संस्थापक श्री #सुधाकर श्रीवास्तव ने कायस्थों को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है और संगठन की स्थापना की. संगठन का मुख्य उद्देश्य कायस्थ समाज को अपने हक और अधिकारों को पाने के लिऐ संगठित करके सामाजिक जागरूकता पैदा करना अपने समाज के प्रतिनिधियों को राजनीति में ज्यादा-से-ज्यादा हिस्सेदारी दिलवाना है।
बिहार निर्माता डाक्टर सच्चिदानंद सिन्हा रचना चक्र सह कायस्थ युवा महाशक्ति बिहार समाज को हक और अधिकार दिलाने के लिए बड़े स्तर पर लड़ाई लड़ रही है. संगठन का प्रयास और संगठन द्वारा चलाए जा रहे क्रांति का असर था कि 2020 बिहार विधानसभा में प्रदेश कैबिनेट में मंत्री पद मिला ।
संगठन ने अत्यंत कम समय में बिहार में जिला से पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार कर कायस्थ एकता को अत्यंत मजबूत किया. कायस्थ क्रांति के माध्यम से कायस्थ समाज के लोगों में जागरूकता लाने के लिए संगठन दिन-रात प्रयासरत रहा है। कायस्थ क्रांति का असर हमें 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के समय हमसभी कायस्थ समाज को दिखाना होगा ताकि सभी राजनीतिक दलों से ज्यादा-से-ज्यादा मात्रा में कायस्थों को टिकट दे तथा कायस्थ विधायकों को सरकार में भी भागीदारी मिले। कायस्थ क्रांति के माध्यम से कायस्थ समाज को एक सूत्र में बांध एकजुट करने का काम किया जा रहा है ।

निवेदक
बिहार निर्माता डा0 सच्चिदानंद सिन्हा रचना चक्र

20/08/2026

कुम्हरार और बांकीपुर गवाया फिर ऋतुराज हॉफ और संजय साफ
फिर भी समाज के ठेकेदार दे रहे है बधाई 🤪

कायस्थ जाति की यही विडंबना है जब-जब कोई व्यक्ति अस्तित्व में आता है तो वह अपने ही समाज के पतन का कारण होता है
20/08/2026

कायस्थ जाति की यही विडंबना है जब-जब कोई व्यक्ति अस्तित्व में आता है तो वह अपने ही समाज के पतन का कारण होता है

04/08/2026

दिवंगत नवीन बाबू के द्वारा कायस्थों को मिला विरासत मे सीट बांकीपुर में पराजय का कारण कौन....?
👉क्या..?उनके अहंकारी पुत्र नितिन नबीन..?
जिन्होंने भाजपा में गद्दावर कायस्थ नेता जो कि PK को बौद्धिक प्रखरता के साथ साथ हर चीज से टक्कर दे सकते थे. वैसे लोगों टिकट ना दे कर...?
या फिर नितिन नबीन का अहंकार..?
👉या फिर रविशंकर जी का कुत्ता के गले में भाजपा का टिकट..? .???
#जनसुराज #भाजपा #कांग्रेस

चिकित्सा जगत में एक युग का अंत...सहरसा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण कोसी और सीमांचल के जन-जन के दिलों में बसने वाली, प्रख्यात ...
24/06/2026

चिकित्सा जगत में एक युग का अंत...
सहरसा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण कोसी और सीमांचल के जन-जन के दिलों में बसने वाली, प्रख्यात एवं समर्पित वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोती वर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है। एक ऐसे दौर में जब स्वास्थ्य सेवाएँ सीमित थीं, डॉ. मोती वर्मा जी ने क्षेत्र की लाखों माताओं, बहनों और बेटियों को नया जीवन और संबल दिया। उनका नाम केवल एक चिकित्सक का नहीं, बल्कि निःस्वार्थ सेवा, ममता और अटूट विश्वास का प्रतीक था। उनका जाना पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है।उनका स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व और मरीजों के प्रति मां जैसा समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के डॉक्टरों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा।
शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धासुमन💐🙏

क्या ऐसे भ्रष्ट लोगों को फांसी  होनी चाहिए..?कल मैं एक बैटरी रिक्शा चालक से पूछा कितना कमा लेते हो रोज..? उसने बोला साहब...
13/06/2026

क्या ऐसे भ्रष्ट लोगों को फांसी होनी चाहिए..?

कल मैं एक बैटरी रिक्शा चालक से पूछा कितना कमा लेते हो रोज..? उसने बोला साहब₹600 से ₹700 तक कमा लेता हूं।
फिर मैंने पूछा कि रिक्शा कितने में खरीदे उसने बोला 175000 में,
फिर मैंने पूछा पैसा कहां से लाएं उसने बोला लोन पर लिया हूं
मैंने पूछा EMI देने के बाद कितना बचा लेते हो जिससे तुम्हारा परिवार चल सके।
फिर जो उसने बोला वह आपका दिल झक झोड़ देगा उसने बोला कि साहब EMI देने के बाद जो पैसा बचता है उसको गैरेज वाले को देना होता है क्योंकि रिक्शा छोटा होता है और इससे पैसेंजर को लेकर गली-गली में जाना होता है परंतु शहर का कोई ऐसा गाली नहीं है जहां नगर निगम या विधायक कोटे से बने सड़क टूटी ना हो और तो और जो सड़कों का निर्माण 6 महीना पूर्वी हुआ है वह भी सड़क छह महीना में पूर्णता क्षतिग्रस्त हो गया है,
अब यक्ष प्रश्न आप तमाम सम्मानित लोगों से कि आखिर सड़क की गुणवत्ता की चोरी किसने की..?
ये अभियंता कहां से आते हैं क्या इनमें मानवता नहीं है..?
और अगर मानवता नहीं है तो किसी भी शहर में जिला अधिकारी समेत सैकड़ो वरीय पदाधिकारी होने के बावजूद भी
इस तरीके की गुणवत्ता की चोरी से क्या तमाम पदाधिकारी की मिलीभगत समझना तर्कसंगत है या नहीं..?
ऐसे भ्रष्टाचारी पदाधिकारी का क्या होना चाहिए क्या ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी जो गुणवत्ता की चोरी करते हैं जिससे गरीब रिक्शा वाले सदैव गरीब ही रह जाता है और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा बेहतर लाइफस्टाइल देने से वंचित रह जाता है।
इस भ्रष्टाचारी व्यस्था को विरुद्ध आवाज बुलंद कीजिए।

03/06/2026

देश भक्ति और अंधभक्ति में क्या अंतर है.?
कृपया अपनी राय दें।

Address

Saharsa

Telephone

+917281989799

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when कायस्थ युवा महाशक्ति - बिहार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to कायस्थ युवा महाशक्ति - बिहार:

Shortcuts

Share