15/12/2025
यदि आप एक Facebook Creator हैं और आपके पेज पर 8–10 हजार followers हो चुके हैं, तो आपका पेज एक ऐसे अनजाने ख़तरे में होता है जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है।
आज मैं उसी ख़तरे से आपको आगाह कर रहा हूँ।
जब आपके पेज पर 8–10 हजार फ़ॉलोअर्स हो जाते हैं, तब आपके Messenger में कुछ अनजान लोग आपसे संपर्क करते हैं और ब्रांड प्रमोशन के बदले 5 या 6 हज़ार डॉलर देने का प्रस्ताव रखते हैं।
चूंकि पेज से अक्सर कोई खास कमाई नहीं होती, लोग ऐसे प्रस्तावों के लालच में आ जाते हैं।
जैसे ही आप उनका ऑफ़र स्वीकार करते हैं, वे आपसे आपका WhatsApp नंबर, ईमेल माँगते हैं या Messenger में ही एक लिंक भेजते हैं और उस लिंक को खोलने के लिए आपको गाइड करते हैं।
लेकिन जैसे ही आप उस लिंक को फॉलो करते हैं — आपका पेज आपके कंट्रोल से बाहर हो जाता है, यानी आपका पेज हैक हो जाता है।
अब कई लोग सोच लेते हैं कि
“चलो, वैसे भी इस पेज से कोई कमाई नहीं होती थी, हैक हुआ तो हुआ…”
लेकिन आगे जो होता है, उसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
हैकर्स आपका पेज हैक करने के बाद न तो पेज का नाम बदलते हैं,
न आपकी प्रोफ़ाइल पिक्चर,
और न ही आपकी पोस्ट्स डिलीट करते हैं।
वे सिर्फ आपके पेज की स्टोरी में N**e और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करते हैं।
आपके friends और followers को तो यह पता नहीं होता कि पेज हैक हो चुका है, और वे यही समझते हैं कि ये अश्लील वीडियो आप ही अपने पेज पर डाल रहे हैं।
इससे आपकी सोशल इमेज तो खराब होती ही है, साथ ही आपकी मानसिक स्थिति पर भी बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
कई लोग इस सदमे में Facebook तक छोड़ देते हैं।
सबसे बड़ी बात —
हैक होने के बाद यह पेज लगभग एक साल बाद ही Facebook खुद डिलीट करता है,
और लाख कोशिश करने पर भी आपको वह वापस नहीं मिलता।
इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के लालच में न आएँ,
और अपने पेज को हैकर्स से सुरक्षित रखें।
#
#
#
#
#