02/08/2026
मैथिली भाषा के सम्मान और हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य की लड़ाई में अपनी आवाज़ बुलंद करें-
BPSC TRE-4 में मैथिली विषय के लिए एक भी TGT/PGT पद नहीं दिया जाना बेहद निराशाजनक है। यह तब और भी गंभीर हो जाता है जब बिहार सरकार स्वयं मैथिली विषय के लिए STET परीक्षा आयोजित कर हजारों अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कर चुकी है-
यदि योग्य अभ्यर्थी मौजूद हैं, STET पास हैं, तो फिर TRE-4 में मैथिली विषय के पद क्यों नहीं-
यह केवल हजारों युवाओं के रोजगार का प्रश्न नहीं है, बल्कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हमारी मातृभाषा मैथिली के सम्मान और उसके संरक्षण का भी सवाल है-
हम सभी मैथिली प्रेमियों, छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हैं कि इस मुद्दे पर खुलकर अपनी आवाज़ उठाएँ। सरकार और BPSC से मांग करें कि-
TRE-4 में मैथिली विषय के TGT एवं PGT पदों का सृजन किया जाए।
मैथिली विषय के लिए पर्याप्त संख्या में सीटें दी जाएँ-
TRE-3 की रिक्त बैकलॉग सीटों को TRE-4 में शामिल किया जाए।
यदि आज हम नहीं बोलेंगे, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमसे सवाल करेंगी— आइए, अपनी मातृभाषा और अपने युवाओं के भविष्य के लिए एकजुट हों-
जय जननी
जय msu