05/10/2026
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अमर जॉन आइंद के नेतृत्व में जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 76 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 32 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। संबंधित वाहनों से कुल ₹64,500 का जुर्माना वसूला गया। अभियान में पुलिस पदाधिकारी, सड़क सुरक्षा प्रबंधक, रोड इंजीनियर एनालिस्ट एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
#सड़कसुरक्षा #वाहनजांच #साहिबगंज
Office of Chief Minister, Jharkhand
IPRD Jharkhand