07/07/2026
सलोन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरिया पूरे कुशल निवासी श्री मेवालाल जी का वाहन दुर्घटना से असमय निधन अत्यंत हृदयविदारक है। आज पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।
पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करने हेतु शासन की ओर से अनुमन्य आर्थिक सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया :
📄 भूमि आवंटन: मृतक की पत्नी श्रीमती राजरानी जी को 0.013 हेक्टेयर आवासीय पट्टा एवं 0.312 हेक्टेयर कृषि पट्टा प्रदान किया गया।
बाल शिक्षा सहायता: 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के तहत दोनों बच्चों की शिक्षा हेतु ₹2,500 - ₹2,500 प्रति माह की स्वीकृति का प्रमाण पत्र सौंपा।
👵 पेंशन सहायता: 'निराश्रित महिला पेंशन योजना' के अंतर्गत ₹1,000 प्रति माह पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई।
💰 पारिवारिक लाभ: 'राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना' के तहत ₹30,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
🌾 कृषक दुर्घटना बीमा: 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना' के अंतर्गत ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया गतिमान है, जो जल्द ही परिवार को प्राप्त होगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
विधायक और जनसेवक के रूप में इस पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के लिए मैं सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध हूँ।
#सलोन_विधानसभा #अशोक_कुमार_कोरी #जनसेवा #उत्तरप्रदेश_सरकार
MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Ashok Kumar